Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान

    September 7, 2026

    बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

    September 7, 2026

    रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान
    • बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी
    • रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
    • महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई: बस्तर में 5,925 नाम हटे, 5,600 हितग्राहियों का ई-केवाईसी अब भी बाकी
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला स्थायी नेतृत्व, जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ
    • जस्टिस संजय अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली
    • 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बड़ी बैठक
    • तीजा-पोरा तिहार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कृषि परंपरा का दिखा संगम, CM साय ने सर्व समाज भवन के लिए दिए 50 लाख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

      September 7, 2026

      रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

      September 7, 2026

      छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला स्थायी नेतृत्व, जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

      September 7, 2026

      9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बड़ी बैठक

      September 7, 2026

      तीजा-पोरा तिहार में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कृषि परंपरा का दिखा संगम, CM साय ने सर्व समाज भवन के लिए दिए 50 लाख

      September 7, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
    रायपुर

    रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    आंतों से चिपका होने के कारण था हाई-रिस्क; तीन विभागों की संयुक्त टीम ने बचाई जान

    publicuwatch24.-रायपुर। लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति चिकित्सालय, रायगढ़ के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और जोखिम भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक 46 वर्षीय महिला को नई जिंदगी दी है।
    झलमला निवासी चंपा यादव के पेट से एक विशालकाय ट्यूमर (फाइब्रॉएड) निकाला गया है, जिसका आकार लगभग 24.2 x 23.1 x17 सेंटीमीटर और वज़न 8 किलोग्राम था, जो आकार में एक बड़े फुटबॉल के बराबर है।
    चंपा यादव पिछले एक महीने से पेट में तेज दर्द, अत्यधिक सूजन और उल्टी की समस्या से बुरी तरह जूझ रही थीं। 22 अगस्त 2026 को जब उन्हें आपातकालीन स्थिति में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में लाया गया, तब उनकी हालत बेहद गंभीर थी और शरीर में खून की भारी कमी (हीमोग्लोबिन मात्र 7.5 g/dL) पाई गई थी। इसके अलावा, रेडियोलॉजिकल जांच (सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड) में स्पष्ट हुआ कि इस विशाल गांठ के भारी दबाव के कारण गर्भाशय विस्थापित हो गया था और बायीं मूत्रवाहिनी (ureter) दब गई थी, जिससे किडनी पर भी विपरीत असर पड़ रहा था और लिवर के पैरामीटर्स बिगड़ चुके थे।
    स्थिति की गंभीरता और मरीज की नाजुक हालत को देखते हुए, मेडिकल टीम ने पहले मरीज को स्थिर करने का निर्णय लिया। रक्त की भारी कमी को पूरा करने के लिए उन्हें कई यूनिट पैक्ड रेड ब्लड सेल (PRBC) चढ़ाए गए और एंटीबायोटिक्स के माध्यम से उनके ऑर्गन फंक्शन को सर्जरी के अनुकूल बनाया गया।
    मरीज के पूरी तरह स्थिर होने के बाद, 1 सितंबर 2026 को जनरल एनेस्थीसिया के तहत एक हाई रिस्क सर्जरी (एक्सप्लोरेटरी लेपरोटॉमी) को अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि यह भारी भरकम ट्यूमर मरीज की आंतों से बेहद गहराई से चिपका हुआ था। इस नाजुक स्थिति को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए ऑपरेशन थियेटर में जनरल सर्जरी यूनिट को विशेष रूप से सहायता के लिए बुलाया गया।
    स्त्री रोग और जनरल सर्जरी एवं निश्चेतना विभाग के डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने अद्भुत सर्जिकल कौशल का परिचय देते हुए, आंतों के जटिल जुड़ाव को सावधानी से काटा और दोनों मूत्रवाहिनियों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित अलग कर लिया। इसके पश्चात, गर्भाशय सहित उस विशाल ट्यूमर को शरीर से बाहर निकाल लिया गया।यह जटिल ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन के बाद चंपा यादव को रिकवरी रूम में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उन्हें आईवी फ्लूइड्स और दर्द निवारक दवाएं दी जा रही हैं। उनकी स्थिति अब स्थिर है और वे स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

    September 7, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला स्थायी नेतृत्व, जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

    September 7, 2026

    9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बड़ी बैठक

    September 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान

    By Publicuwatch AutherSeptember 7, 20260

    publicuwatch24.-खैरागढ़।आमजन की सुरक्षा और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से खैरागढ़ पुलिस…

    बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

    September 7, 2026

    रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

    September 7, 2026

    महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई: बस्तर में 5,925 नाम हटे, 5,600 हितग्राहियों का ई-केवाईसी अब भी बाकी

    September 7, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नाबालिगों को चाकू-छुरी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई, खैरागढ़ पुलिस का विशेष अभियान

    September 7, 2026

    बिहान से बदली राह : 35 महिला किसानों ने 600 क्विंटल सब्जी उगाकर लिखी सफलता की नई कहानी

    September 7, 2026

    रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला 8 किलो का विशाल ट्यूमर

    September 7, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.