Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिवारजन मौजूद रहे।

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। डीएमएफ घोटाले के बाद महादेव एप को लेकर बिलासपुर में ईडी ने छापेमारी की है। अयोध्या नगर स्थित टायर व्यवसायी के मकानों पर यह छापेमारी मंगलवार को दिनभर चली। ईडी टीम के साथ सीआरपीएफ की टीम मंगलवार सुबह दुलानी हाउस पहुंची। यहां एक कैंपस में दुलानी परिवार के तीन मकान एक साथ हैं। इन मकानों में बीते वर्षों में किये गए ट्रांजेक्शन, अचल संपत्ति व घर में मिले दस्तावेजों की ईडी ने जांच की। कुछ दस्तावेज भी वे अपने साथ ले गए हैं। हालांकि इस छापे से क्या हासिल हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। दुलानी परिवार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक एम 5-20 में होगी। महतारी योजना का भुगतान 10 मार्च को पीएमओ की तरफ से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए हरी झंडी अगर मिलती हैं तो संभवतः 10 मार्च को सभी पात्र महिलाओं के अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह कहना हैं विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम रही हैं। वही इससे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी “महा शिवरात्रि उत्सव” श्री योगेश्वर महादेव मन्दिर (शिव मन्दिर) संत कंवर राम नगर (कटोरा तालाब) समिति के सदस्य मनोहर चंदनानी ,सतीष थौरानी ,प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि प्रति वर्ष में धूमधाम से मनाया जायेगा। कार्यक्रम विवरण (01) दिनांक 7/03/24 गुरुवार रात्रि 10.00 बजे से जागरण, भजन एवं कीर्तन (02) दिनांक 8/03/24 शुक्रवार *प्रात: 04.00 बजे अभिषेक, गुप्त आरती के बाद शिव दर्शन मार्ग खोला जायेगा (03) दिनांक 8/03/24 शुक्रवार प्रात: 07.30 बजे श्रृद्धालु भक्तजनों के सानिध्य में दूसरी महाआरती पश्चात सूखा (ठण्डाई) प्रसाद वितरण…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के कांकेर लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी भोजराज नाग मंगलवार को धमतरी पहुंचे । अंगारमोती माई का आशीर्वाद लेकर जिला भाजपा कार्यालय मे पार्टी पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात कर उनसे चुनावी रणनीति को लेकर विचार विमर्श किया । धमतरी जिले के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन कर प्रचंड विजय की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन जैसे साधारण से कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने के लिये वो पार्टी संगठन और शीर्ष नेतृत्व के वे सदैव आभारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि एक सांसद के रूप मे…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सिकल सेल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों को बीमारी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहल की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु शाखा पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी है। जिले के कांसाबेल तहसील के खूंटीटोली की निवासी दुर्गावती चौहान अपने दोनों बच्चे आयुष चौहान 5 वर्ष और आरूषि चौहान 2 वर्ष को लेकर बगिया स्थित सीएम कैम्प पहुंची थी। यहां उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि उनके दोनांे बच्चे सिकलसेल से पीड़ित हैं। उन्हें लगातार दवा और रक्त की जरूरत पड़ती है। लेकिन…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। पुलिस थाने में प्रताडऩा को लेकर दायर एक अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और चालू रहे इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया है। रायगढ़ के शशिभूषण के खिलाफ कोतरा रोड थाने में नौकरी के नाम से चार लोगों से 50-50 हजार रुपये की ठगी की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि पुलिस ने बिना जांच उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया। उसे खिलाफ गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। कोतवाली थानांतर्गत पुरानी बस्ती में दो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया. आग किसने और क्यों लगाई है इस बात का पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरु कर दी है. पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी. हालांकि दमकल वाहन के आने से पहले वाहन जलकर खाक हो चुका था. ये घटना पुरानी बस्ती की है. वाहन मालिक का नाम मेहराब खान है जो पेशे से व्यवसायी है. रोज की तरह अपने काम से वापस लौटने के…

Read More

publicuwatch24.-अंबिकापुर। कलेक्टर विलास भोस्कर की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल बसों के रजिस्ट्रेशन और फिटनेस जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों के फिटनेस सर्टिफिकेट जरूर हों। 1 अप्रैल से कड़ाई से इस नियम का पालन सुनिश्चित किया जाए। स्कूलों के बाहर कैंप लगाए जाएं और प्राइवेट साधनों जैसे वैन, ऑटो, रिक्शा आदि में क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाए जाने पर निगरानी रखी जाए। वाहनों के आरटीओ पंजीयन जरूर हों और उनकी कॉपी एसडीएम कार्यालय में भी आवश्यकता अनुसार उपलब्ध…

Read More

publicuwatch24.–पत्थलगांव। श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत आज अयोध्या के लिए बगीचा से 251 श्रध्दालुओं का बड़ा जत्था रवाना हुआ। हजारों राम भक्तों ने पत्थलगांव, बगीचा, पंडरापाठ , सन्ना, कुनकुरी के बुजुर्ग यात्रियों पर फुल बरसा कर उनका आत्मीयता से स्वागत किया। बैंड बाजे की धून पर नाच गाने के साथ नाच गाना के साथ सभी श्रद्धालु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना कर रहे थे। बगीचा से अम्बिकापुर के बाद सभी श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन से अयोध्या श्रीराम लला दर्शन यात्रा होगी। बगीचा के दिनेश शर्मा का कहना था कि वर्षों से पंडाल में स्थापित…

Read More