Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विशेष लेख : जनजातीय गौरव, संस्कृति के संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई राह पर धमतरी
- घर की चारदीवारी में हुनर को मिला रोजगार, बिहान से लखपति दीदी बनीं शनिचरी
- छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
Author: admin
publicuwatch24.-कांकेर। आज जिले से 1100 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए. इनमें अंतागढ़, कांकेर, नारायणपुर और भानुप्रतापुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 660 श्रद्धालु शामिल हैं. ट्रेन सुबह 7 बजे भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना हुई जो बुधवार सुबह 10:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी. जहां श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन कर 8 मार्च को वापस भानुप्रतापपुर पहुंचेंगे. ट्रेन को रवाना करने के लिए कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग भी इस दौरान मौजूद थे. कांकेर…
publicuwatch24.-जशपुर। विगत दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्राम बगिया से श्रम वैन का झंडी दिखाकर किया रवाना किया था। श्रमिक वैन जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर श्रमिकों की पंजीयन करेगी। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग प्राप्त होगा। इसी कड़ी में श्रम वैन ग्राम पंचायत बंदरचुआ और बेमताटोली पहुंचा। श्रमिक वैन जिला प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है। जहां आज 151 श्रमिकों का पंजीयन किया गया। उल्लेखनीय है कि श्रम वैन के माध्यम से जिला-जशपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निवासरत असंगठित श्रमिक जिनकी आयु 18…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉन्क्लेव में कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के कारण अनियमित वर्षा, लंबे समय तक सूखा, चक्रवाती वर्षा, वर्षा ऋतु के समय परिवर्तन जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के साथ ही देश और प्रदेश के सामने भी हैं। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रदेश की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला बहुत उपयोगी साबित होगी।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जाएगा। गौरतलब है कि 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी…
publicuwatch24.-रायपुर। लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाये जानें के बाद प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर और छत्तीसगढ़ के लोगों से अपने जुड़ाव को सामने रखते हुए बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली का रहवासी नहीं होने वाला हुं, मैं रायपुर में ही रहूंगा। आगे उन्होंने कहा हैं कि सांसद बनने के बाद भी प्रदेश और यहां के लोगों से उनका स्नेह हमेशा की तरह बरक़रार रहेगा। गौरतलब हैं कि बृजमोहन का बयान उस वक़्त आया हैं जब कांग्रेस उनके उम्मीदवारी पर तीखे तंज कस रही हैं। पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने तो यहाँ…
publicuwatch24.-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लोगों को एक और बड़ी सुविधा मिलने जा रही है । निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने जगदलपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद और रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सुविधा 31 मार्च से शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक इंडिगो हैदराबाद और जगदलपुर के बीच रोजाना फ्लाईट ऑपरेट करेगा..जबकी रायपुर जगदलपुर के बीच हफ्ते में चार दिन ही सुविधा मिलेगी । अभी जगदलपुर एयरपोर्ट पर सिर्फ एलायंस एयर ही अपनी विमान सेवा ऑपरेट कर रहा है । नई विमान सेवा शुरू होने से पूरे बस्तर संभाग के लोगों…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार देने के हमारे वादे को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। यह बात शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कही। उन्होंने इसी तारतम्य में व्याख्याता परीक्षा में सफल अनेक चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत व्याख्याता पद के लिए विज्ञापन जारी किए गये थे। मंत्री श्री अग्रवाल ने 47 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है।…
publicuwatch24.-महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने रेहटीखोल अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर एक कार से भारी मात्रा में चांदी के आभूषणों को बरामद किया है. तस्कर इन आभूषणों को बरगढ़ ओडिशा से रायपुर ला रहे थे. जब्त चांदी की कीमत 42 लाख रुपये आंकी गई है. कार में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है। कार सवार युवकों ने बताया कि वे दोनों बरगढ़ ओडिशा से रायपुर जा रहे है. इसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए. कार से 58.480 किलो चांदी के आभूषण बरामद…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में 268.54 करोड़ रूपए की लागत के 26 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने इसमें से 122.95 करोड़ रूपए की लागत के 15 कार्यों का लोकार्पण तथा 145.59 करोड़ रूपए की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया।
publicuwatch24.-रायपुर। जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव आज दिनाँक – ०३/०३/२०२४ तिथि : फाल्गुन कृष्ण सप्तमी, २५५०दिन : रविवार को राजधानी रायपुर के आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में समाज के धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के जिनालयों में श्रद्धा की झलक थी। जिनालय परिसर भगवान सुपार्श्वनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुए। इस दौरान धर्मावलम्बियों ने पूजा-अर्चना के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन बालू एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया…