Author: admin

publicuwatch24.-कोंडागांव। अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पूर्व सैनिक कल्याण परिषद द्वारा युवाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि सेना में जिले के युवाओं की भागीदारी बढ़ सके। जिले के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने युवाओं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बदमाशों ने शो दिलाने का झांसा देकर कलाकार को झारखंड बुलाया और नशीली चीज खिलाकर दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं बदमाश पीड़िता को बेहोशी की हालत में बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए. मामले में शिकायत के बाद सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, पलामू के हुसैनाबाद इलाके में कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ की एक कलाकार को बुलाया गया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी गाड़ी से लौट रहे…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार 4 मार्च को दाल भात केंद्र का विधिवत शुभारंभ करेंगे। मंत्री देवांगन द्वारा बालकोनगर में दाल भात केंद्र का दोपहर 1 बजे लोकार्पण किया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना अंतर्गत भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल और श्रम कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के लिए 5 रुपये में गरम एवं पौष्टिक भोजन प्रदान की जाएगी। बालको के एलुमिना गेट के सामने श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य अतिथि एवं विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल की अध्यक्षता…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। जिले में सामाजिक बुराई अवैध शराब,जुआ सट्टा,अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी रूद्री द्वारा पेट्रोलिंग में जुर्म जरायम के पतासाजी में रूद्री थाना क्षेत्र की मुड़पार के ओर निकले थें तभी ग्राम मुड़पार में मुखबिर से सूचना मिला कि कुछ लोग ग्राम बरारी लोलर दाई मंदिर के पास में अवैध रूप से आम जगह पर हाथ भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे है, कि सूचना पर हमराह स्टॉफ व गवाहों को लेकर मौका स्थल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा जल्द ही मिलेगा। तय कार्यक्रम 8 मार्च की बजाए बदल दिया गया है। अब खबर है कि 7 मार्च को प्रदेश में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे। PM मोदी ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर करंेगे। इसके लिए प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री इसी के साथ महिलाओं को सम्बोधित करेंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने विवाहित महिलाओं को 12 हजार रुपए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। तेलघानी नाका, तिरंगा चौक, रामनगर, शिखर काम्प्लेक्स, महानदी अस्पताल से लेकर भारत माता चौक तक असामाजिक तत्वों की हरकतों से आमजन हलाकान है। यहां के रहवासियों ने गुढिय़ारी थाना में सामूहिक शिकायत की है कि सट्टा,जुआ, खुले आम शराब पीने वालों से इस मार्ग से राहगीरों का निकलना बहुत ही पीड़ा दायक है। सडक़ पर नशेड़ी मनचले आते-जाते महिलाओं, स्कूली बच्चियों पर छिटाकशी, छेड़छाड़ आम बात हो गई है। विरोध करने पर ब्लेड, चाकू, मारने की धमकी देने के साथ अनावश्यक विवाद करने पर उतारू हो जाते है। इसलिए नागरिकों ने मांग की है कि नशेडिय़ों और…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। विष्णु देव साय सरकार ने युवाओं को बड़ी राहत देते रोजगार पंजीयन एवं नवीनीकरण की ऑनलाइन सुविधा दी है। राज्य शासन की नई व्यवस्था के तहत वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in/ईरोजगार डाॅट सीजी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर अपना नवीनीकरण पंजीयन करा सकते हैं। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण रायपुर ने नवीन ई-रोजगार पोर्टल प्रचलन में लाया है। वे आवेदक जो पूर्व में रोजगार कार्यालय के पुराने पोर्टल में पंजीकृत हैं उन्हें नया पंजीयन, नवीनीकरण, अतिरिक्त योग्यता दर्ज यदि करना है तो उक्त पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। नए आवेदक इस पोर्टल का सीधे ही प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर के हैवंस पार्क बार में धारदार हथियार लेकर कर्मचारियों को धमकाने का वीडियो सामने आया है। बार में देर रात एंट्री नहीं मिलने पर एक युवक चापड़ ( लोहे का धारदार हथियार) लेकर घुस गया और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर जमकर हंगामा मचाया। इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैवंस पार्क बार में शनिवार देर रात तक युवक-युवतियां पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान रायगढ़ जिले का हरिओम अग्रवाल भी वहां पहुंच गया। वह बार में एंट्री मांग रहा था पर उसे रोक दिया गया। वहीं, दूसरे…

Read More

publicuwatch24.–मुंगेली। जिले के चातरखार में 108 महा कुंडीय यज्ञ श्री शिव महापुराण और विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शामिल होंगे और कथा सुनाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर में पंडित प्रदीप मिश्रा कार्यक्रम के लिए मुंगेली पहुंच जाएंगे. वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक दोपहर 3:10 बजे सीएम साय का आगमन होगा. वे करीब 1 घण्टा कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री टंक राम वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें…

Read More

publicuwatch24.–रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी जी राजिम कुंभ के संत समागम में भाग लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा वे प्रदेश में होने वाले अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय ने स्वामी जी को राजिम कुंभ आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बार राजिम कुंभ कल्प का आयोजन बहुत भव्य तरीके से किया जा…

Read More