
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक एम 5-20 में होगी।
महतारी योजना का भुगतान 10 मार्च को पीएमओ की तरफ से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए हरी झंडी अगर मिलती हैं तो संभवतः 10 मार्च को सभी पात्र महिलाओं के अकाउंट में राशि ट्रांसफर कर दिया जाएगा। यह कहना हैं विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम रही हैं। वही इससे पहले उन्होंने बताया कि पहले हुई तारीख में बदलाव किया गया हैं। यानी 7 मार्च को राशि का अंतरण नहीं किया जाएगा।