Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
Author: admin
publicuwatch24.–रायपुर। सालेम आईसीएससी इंग्लिश मीडियम स्कूल में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गयाI जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चंचल तिवारी एडीशनल एसपी उपस्थित रहीI इस कार्यक्रम राइट रेव. एस. के. नंदा बिशप डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ नितिन लॉरेंस सचिव डायोसिस ऑफ छग डायसिस एवं जयदीप रॉबिन्सन कोषाध्यक्ष छ ग डायसिस रायपुर के दिशा निर्देशन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गयाी कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिनसन एवं प्राचार्य रूपीका लॉरेंस सालेम इंग्लिश स्कुल एवं प्राचार्य पल्लवी मिंज सेंट पॉल स्कुल रायपुर द्वारा पूरे रायपुर में महिलाओ व बच्चों के क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य करने हेतु अडिशनल एस पी…
publicuwatch24.-रायपुर। मोवा अंडरब्रिज को अगले 20 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है, क्योंकि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। इन गड्ढों में पानी भरे रहने से आने-जाने में लोगों को दिक्कर हो रही थी। अब यहां मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। इसलिए रेलवे ने अंडरब्रिज से आवागमन बंद कर दिया है। इससे ओवरब्रिज पर अचानक रोजाना औसतन दस हजार वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सुबह-शाम लोग लंबे जाम में फंस रहे हैं। इससे परेशान होकर कुछ लोगों ने मजबूरी में मंडीगेट रेलवे क्रासिंग से देवेन्द्र नगर होकर शहर में आना-जाना शुरू कर दिया…
publicuwatch24.-राजिम। महाशिवरात्रि के अवसर पर आज कुलेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है. भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजा कर भक्त परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे. वहीं राजिम कुंभ कल्प में साधु संतों ने भव्य शोभायात्रा निकाली. बता दें कि देशभर से साधु संत राजिम कुंभ कल्प पहुंचे हैं. बड़ी संख्या में विदेश से भी पर्यटक पहुंचे हैं. महाशविरात्रि पर शोभायात्रा के दौरान नागा साधुओं ने शौर्य प्रदर्शन किया. विशाल शोभायात्रा को देखने लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं. आज शाम को राजिम कुंभ कल्प का समापन होगा. समापन समारोह में राज्यपाल शामिल होंगे.
publicuwatch24.-बलरामपुर। बसंतपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. 2 लाख रुपए के अफीम और डोडा के साथ लक्जरी गाड़ियों से महंगी शराब की तस्करी करने वाले कुल छह आरोपियों समेत एक अपचारी बालक को पकड़ा है. बता दें कि होली के मद्देनजर वाड्रफनगर के सरहदी क्षेत्र में पुलिस के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. वाहनों की जांच के दौरान 3 लग्जरी गाड़ियों से भारी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा जप्त किया गया है. वहीं दूसरी कार्रवाई में नाबालिग के द्वारा लगभग 2 लाख रुपए के अवैध डोडे और अफीम की बस में…
publicuwatch24.-रायपुर। वर्तमान समय में हमारे समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। महिला शक्ति के सम्मान में पूरे विश्व में 8 मार्च 2024 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नवगठित सक्ती जिले के विकास में भी महिलाओं की एक कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, सीईओ और शिक्षिका जैसे अतिमहत्वपूर्ण पदों पर महिलाए अपने दायित्वों का निर्वहन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सक्ती जिले की ओएसडी के साथ ही पहली कलेक्टर है आईएएस नूपुर राशि पन्ना सक्ती जिले के गठन से पूर्व ही जिले में ओएसडी के रूप में महिला आईएएस अधिकारी नूपुर राशि पन्ना…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्योहार पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। अलग-अलग जिलों में सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ऊँ नमः शिवाय से मंदिर गूंज रहे हैं। रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, बिलासपुर, सरगुजा समेत सभी जिलों के मंदिरों में लोगों की लंबी लाइन शिवजी के दर्शन के लिए लगी हुई है। महाशिवरात्रि पर इस बार कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं है। महाशिवरात्रि के दिन चतुर्दशी तिथि के साथ त्रयोदशी तिथि भी है, इसलिए शुभ मुहूर्त में पूजन करने से भक्तों को भगवान शिव की विशेष कृपा होगी। महाशिवरात्रि…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, प्रियंबदा सिंह जूदेव और ओम प्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय जूदेव मेरे राजनैतिक पथ-प्रदर्शक थे। आज मेरा राजनीतिक जीवन स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी को समर्पित है, उन्हीं की इच्छा थी कि मैं छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनूं।उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उनका आशीर्वाद आज फलित हुआ। स्वर्गीय जूदेव ने हमेशा आदिवासी हक…
publicuwatch24.–श्रीनगर: आर्टिकल 370 हटने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए बख्शी स्टेडियम से कहा कि यह वह कश्मीर है, जिसका बरसों से इंतजार था। पीएम मोदी ने कहा कि हम दशकों से इस नए कश्मीर का इंतजार कर रहे थे। इसी कश्मीर के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सिर्फ एक क्षेत्र नहीं है बल्कि भारत का मस्तक है। विकसित जम्मू-कश्मीर ही विकसित भारत की प्राथमिकता है। एक जमाना था, जब पूरे देश में लागू होने वाले कानून यहां…
publicuwatch24.-जशपुर। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायगढ़ जिले के आदिवासी छात्रावासों में सीएसआर मद से लगाये जा रहे सोलर पैनल में अनियमितता की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर को पत्र लिखकर शिकायतों की बिंदुवार जांच कराने कहा है. कलेक्टर को लिखे पत्र में विधायक मिश्रा ने बताया कि जिले के 16 आदिवासी छात्रावासों में सीएसआर मद से सोलर पैनल लगाने का काम आईडीबीआई बैंक के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन इस कार्य में लापरवाही तथा भ्रष्टाचार की शिकायतें भी मिल रही है. विधायक के मुताबिक सोलर पैनल लगाने के लिए बैंक द्वारा निर्धारित शासकीय मापदंडों…
publicuwatch24.-रायपुर: भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर कांग्रेस के शासनकाल में हुए पत्रकारों के साथ अन्याय की जांच करने हेतु पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस शासन काल में पिछले 5 वर्ष अभिव्यक्ति की आजादी की दृष्टि से भयावह रहे हैं। पत्रकारों की प्रताड़ना, महज समाचार प्रसारित/प्रकाशित करने में कारण उन पर लगाये जाते झूठे मुकदमों आदि ने नागरिक के मौलिक अधिकार पर गंभीर कुठाराघात किया। अनेक ऐसे पत्रकार हैं जो नाहक मुकदमों आदि का सामना कर रहे हैं। अनेक के साथ अन्य तरह से उनके सम्मान को ठेस पहुँचाया…