Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
panchayattantra24.-रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 हजार रुपए की राशि जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत आज प्रदेश की महतारियों के खाते में लगातार पैसा पहुंच रहा है। आज ही पीएम मोदी ने प्रदेश में इस योजना की शुरूआत की है। प्रदेश की महिलाएं लगातार अपना एकाउंट चेक कर रही हैं, लाखों महिलाओं के खाते में यह राशि पहुंच चुकी है। इसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर कहा है कि ‘जगदलपुर की रेणुका दीदी, थामेश्वरी दीदी और सलोनी दीदी…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत करते हुए 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रूपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है हमारी माताओं-बहनों को छत्तीसगढ़ सरकार नियमित रूप से प्रति माह 1000 रूपए की राशि अंतरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी टीम ने इस योजना का जितनी तेजी…
publicuwatch24,- डोंगरगढ़. प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व सीएम भूपेश बघेल का नाम सामने आने से जिले में चुनावी पारा लगातार बढ़ रहा है. प्रचार-प्रसार को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गयी हैं. इसी कड़ी में रविवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल डोंगरगढ़ में माता बम्लेश्वरी के दर्शन कर लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करने जा रहे हैं. पूर्व सीएम आज शाम चार बजे माता बम्लेश्वरी के दर्शन करेंगे. साथ ही डोंगरगढ़ स्थित गुरुद्वारा, बुद्ध विहार, चंद्रगिरि तीर्थ और रावटी पहाड़ में भी दर्शन करेंगे.…
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस की पहली लिस्ट और बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने पर भाजपा हमलावर है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस की सूची पर तंज कसा है. किरणदेव सिंह ने कहा, कांग्रेस की रणनीति, कांग्रेस जाने , जनता सब जानती है. जनता डबल इंजन की सरकार ही चुनेगी. कोई चुनाव लड़े, बड़े-छोटे कोई फर्क नहीं पड़ता. वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची को लेकर कहा, सब हारे हुए मोहरे हैं, फिर हारेंगे. जनता पीएम मोदी को वोट देकर फिर जिताएगी. 11 की 11 सीटों पर भाजपा का कमल खिलेगा.…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में राजनाथ सिंह पहुंचे है। कुछ देर पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक किरण देव, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत किया।
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारो को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। इस बात को कांग्रेस पार्टी महसूस करती है कि देश का विकास तभी तेज गति से संभव है जब देश की युवा शक्ति का भरपूर उपयोग हो हर हाथ में काम हो कोई युवा बेरोजगार न हो, इसी उद्देश्य को लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने यह वायदा किया है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस की सरकार…
publicuwatch24.-रायपुर। 2 अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ललित साहू ने थाना माना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम धरमपुरा में अपने परिवार के साथ रहता है तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित हेल्प डेस्क में कॉल ऑपरेटर का काम करता है तथा दिनांक 30.09.2023 को उसके दोस्त इंद्रकुमार ठाकुर ने उसे फोन कर बताया कि कुछ लोग बागबाहरा में बाहर से आये है तथा एक लाख पैसा को चार लाख बनाकर देते है। जिस पर 01.10.2023 को प्रार्थी तथा उसके दोस्त बागबाहरा गये जहां त्रिलोचन राऊत और आजब राव से बागबाहरा रेल्वे स्टेशन के…
publicuwatch24.-रायपुर। राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। “रक्तवीर” अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराकर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग एवं एच.आई.वी. की निःशुल्क जाँच किए गए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड…
publicuwatch24.-कवर्धा। भोरमदेव थाना क्षेत्र से हिट एंड रन का मामला सामने आया है. जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने 3 साल की बच्ची को रौंद दिया. घटना के बाद बोलेरो चालक वहां से भाग खड़ा हुआ. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. घटना में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई है. ये हादसा तब हुआ जब बच्ची नाना-नानी के साथ भोरमदेव मंदिर दर्शन करके लौट रही थी. मृत बच्ची का नाम सिया ठाकुर बताया जा रहा है.
publicuwatch24.-रायपुर। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।