Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल आज राज्य स्तरीय महापंचायत में शामिल होने रायपुर पहुँचे हैं।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। कल एक कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा ने राम भजन सुनाया। इस दौरान सीएम साय समेत कई मंत्री मौजूद थे। बता दें कि कल राजधानी में तक्षशिला रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लोकार्पण हुआ। रूफटॉप पर भी मिलेगा पढ़ाई का अवसर – तक्षशिला लाइब्रेरी के रूफटॉप पर भी बेहतर वातावरण के बीच पढ़ाई करने की व्यवस्था होगी। लाइब्रेरी की छत पर सदस्यों के बैठने के लिए टेबल और कुर्सी लगाए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा है कि लाईब्रेरी में आने वाले दिनों में सदस्यों की मांग के आधार पर विभिन्न विषयों की किताबों की खरीदी भी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। कांग्रेस आज लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मंथन करेगी। दिल्ली में फिर CEC की बैठक रखी गई है। छत्तीसगढ़, राजस्थान सहित कई राज्यों के उम्मीदवारों पर मंथन होगा। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने 8 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को जारी किया था। इस लिस्ट में 39 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे। इन 39 नामों की घोषणा छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा राज्य को लेकर की गई हैं। वहीं कुल 39 उम्मीदवारों में से 16 उम्मीदवार केरल, 7 कर्नाटक, 6 छत्तीसगढ़, और 4…

Read More

publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के सभी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये थे। इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बेलोरा मोहदी रोड जंगल किनारे एक व्यक्ति सट्टा खेला रहा है कि तस्दीक व वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी मगरलोड स्टॉफ के साथ रवाना हुए थे। मुखबिर के बताये अनुसार वहां जाकर संदेही संतराम भारती पिता स्व.गुलाब राम भारती उम्र 50 साल साकीन मोहदी थाना मगरलोड, जिला धमतरी को पकड़कर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 1640/- रूपये एवं सट्टा पट्टी,एक इस्तेमाली मोबाइल कीमती 4000/- एवं डाट पेन,जुमला कीमती 5640/-…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किये। अभियान का संचालन प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के ब्रोशर का अनावरण किया और महिलाओं को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से अधिवक्ता संघ रायपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकरियों ने उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीओ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ रायपुर के अध्यक्ष हितेंद्र तिवारी, किशोर ताम्रकार (उपाध्यक्ष), ऋतु बुंदेला (उपाध्यक्ष), श्रीकांत मिश्रा, अपूर्व सेन, गायत्री साहू, परसराम कश्यप, भंजन जांगड़े, सागर पांडे, अंकित फूलझेले, अजय कुमार बलानी, शिव शंकर महिलांग, राजीव दिवेदी, नवरत्न यादव, सावित्री नायक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मेलन में काशी (वाराणसी) से वर्चुअली जुड़कर प्रदेश में महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करते हुए महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजधानी रायपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित किया। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज मुंगेली जिले की भी दो लाख 14 हजार 452 महिलाओं के खातों में प्रथम किस्त की राशि पहुंची। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुंगेली के आदर्श कृषि उपज मण्डी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में रविवार को जगार – 2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया है। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी जगार-2024 ‘हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 10 दिनों तक राजधानीवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रहेगी। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सहित अन्य 14 राज्यों के 120 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ संध्या 7 बजे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। महतारी वंदन योजना के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपना बहुमूल्य समय छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों हेतु महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने दिया, इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आज आ गया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आप लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो हम महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। आज 70 लाख 12 हजार…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने आज मोदी की एक और गारंटी को पूरी कर दी है। जी हां सरकार ने आज महिलाओं को सौगात देते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने प्रदेश की 70 लाख से अधिक महतारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। इस दौरान पीएम मोदी भी वर्चुअल रुपए से जुड़कर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित किया। बता दें कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में साल में 12000 रुपए ट्रांसफर करेगी। यानि हर महीने महतारियों के खाते में हर…

Read More