Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के तहत शहीद चूड़ामणि वार्ड क्रमांक 38 के क्षेत्र में जीई रोड में राजकुमार कॉलेज के सामने की शराब भट्टी को हटाने की नागरिकों की मांग को शीघ्र पूर्ण करवाने रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह को पत्र लिखकर इस सम्बन्ध में अतिशीघ्र कार्यवाही करने के सम्बन्ध में निर्देश दे दिये हैँ . आज रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने उक्त जानकारी देते हुए रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम जोन 7 के तहत शहीद…
publicuwatch24.रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज पंचायत प्रतिनिधियो के राज्य स्तरीय महापंचायत में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमो पर आधारित जनसंपर्क संचालनालय द्वारा प्रकाशित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है । इनमें मोदी की गारन्टी पॉकेट बुक, विष्णु देव के त्वरित निर्णयों से हो रहा है सुशासन का सूर्योदय, रामलला का सचित्र केलेण्डर सुशासन के दो माह पुस्तक सहित मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन के फरवरी अंक का वितरण किया जा रहा है। प्रचार सामग्री प्राप्त करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं जिसमे जिला ,जनपद एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियो का जनसमूह…
publicuwatch24.रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर सोमवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण मौजूद थे।
publicuwatch24.-रायपुर: अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित न्योता भोज में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने अपने हाथों से बनी खीर और केक बच्चों को खिलाई और उन्हें ढेर सारा स्नेह दिया। न्योता भोज का आयोजन सरदार प्रीतम सिंह सैनी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला श्यामनगर में और शासकीय बालिका गृह खम्हारडीह में किया गया। उन्होंने अपने परिवार जनों और बच्चों के साथ न्योता भोज भी किया। इस मौके पर कौशल्या साय ने बच्चों से पूछा कि खीर कैसी बनी है। बच्चों ने बताया कि खीर बहुत अच्छी बनी है। उन्होंने बच्चों को बताया कि अपने…
publicuwatch24.बिलासपुर। बिलासपुर में एक दबंग पड़ोसी ने गरीब महिला से विवाद के बाद उसका मकान बुलडोजर चलवा कर ढहा दिया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ जमकर मारपीट भी की गई। दोनों पक्षों के विवाद में 8 लोग घायल हो गए। दयालबंद सोनकर मोहल्ले में रविवार की घटना से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं पुलिस राजस्व का मामला बताकर तमाशा देखती रही। साधना रजक रोजी-मजदूरी करती हैं। उनके पड़ोसी गिरधारी गोरख से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कल शाम करीब पांच बजे गिरधारी गोरख और उसके लोग बुलडोजर लेकर पहुंच गए। यहां उन्होंने महिला के…
publicuwatch24.-रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत करते हुए 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में 1000-1000 रुपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है हमारी माताओं-बहनों को छत्तीसगढ़ सरकार नियमित रूप से प्रति माह 1000 रुपए की राशि अंतरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी टीम ने इस योजना का जितनी तेजी से क्रियान्वयन किया है उसके…
publicuwatch24.बिलासपुर। यातायात पुलिस एवं चकरभाठा थाने की टीम हाईकोर्ट रोड पर बीते पांच दिवस से ध्वनि प्रदूषण एवं तीव्र गति वाहन चलाने वालो पर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान प्रेशर हॉर्न लगे हुए भारी वाहन, बस, कार, मोटरसाइकिल को चेक किया जा रहा है। प्रेशर हॉर्न एवं स्पीड रडार मशीन से वाहन की स्पीड चेक किये जा रहे हैं। प्रेशर हॉर्न वाले 49 वाहनों तथा ओवर स्पीड पर 78 वाहन चालकों के खिलाफ नोटिस व जुर्माने की कार्रवाई की गई है।
publicuwatch24.रायपुर। 2024- राज्य स्तरीय महापंचायत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल एवं उप मुख्यमंत्री सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के विशिष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को 9 थीम पर किया गया सम्मानित विजय शर्मा ने सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के विशिष्ट कार्य करने वाले ग्राम पंचायतों को 9 थीम पर सम्मानित किया। पंचायती राज मंत्रालय ने व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीयकरण करते हुए 9 संकल्पों के रूप में अपनाया जिससे सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित हो और ग्राम पंचायतों का समग्र रूप विकास हो। थीम-1 के अंतर्गत गरीबी मुक्त और…
publicuwatch24.रायपुर। जॉली हत्याकांड में 6 दिन बाद भी रायपुर पुलिस के हाथ खाली है। संदेही की पहचान होने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। संदेही जिस तरह से चकमा देर रहा है, उससे पुलिस का शक और गहराता जा रहा है। संदेही के घर के अलावा अब उसके रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों में भी दबिश दी जा रही है। उसके बाद भी संदेही का पता नहीं चल रहा है। अफसरों के अनुसार संदेही के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी कि आखिर क्यों जॉली की हत्या की गई है। हत्या की…
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव की बारात से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी सरोना ओवर ब्रिज के पास किसी अज्ञात गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है। मृतक के बड़े भाई शीत कुमार साहू ने बताया कि उसका छोटा भाई चंद्रशेखर साहू (46) संजय नगर टिकरापारा में रहता है। रात 1 बजे शीत साहू को फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई का सरोना ओवरब्रिज के ऊपर एक्सीडेंट हो गया है। वो टाटीबंध की तरफ…