Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी
- राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप
- स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने चार दिवसीय प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, पांचों संभागों के 540 खिलाड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट
- दिशा समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा और गुणवत्ता पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जोर
- तेंदूपत्ता समेत वनोपज के बेहतर विपणन पर सरकार का फोकस, 321वीं बैठक में बिक्री प्रक्रिया की समीक्षा
- बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
- राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण अंचलों को बैंकिंग सहित सभी सीएससी सेवाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। मंत्री राजवाड़े सूरजपुर जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित एक बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस बैठक में जिले के सभी सरपंचों एवं सीएससी द्वारा अधिकृत वीएलई (Village Level Entrepreneur) उपस्थित रहे। बैठक में चर्चा की गई कि अटल पंचायत डिजिटल…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत को हटाने की मांग की थी। कंवर ने पत्र में कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी कार्यप्रणाली को “हिटलर प्रशासक” की तरह बताया। उन्होंने यह भी कहा कि कलेक्टर के खिलाफ सैकड़ों भ्रष्टाचार के मामले हैं और वे संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सीएम ने दी जांच का आश्वासन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्व गृहमंत्री की शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के…
publicuwatch24.-रायपुर। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बस्तर अंचल के NH-30 (केशकाल सिटी पोर्शन) के उन्नयन हेतु ₹8.75 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में निवास करने वाले हमारे आदिवासी भाई-बहनों को मुख्यधारा से जोड़कर बस्तर अंचल के आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगी। बस्तर के विकास को समर्पित इस महत्वपूर्ण निर्णय हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, आपका हृदय से आभार।…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले (Liquor Scam) में एक बार फिर से नई हलचल तेज हो गई है। ईडी (ED) की कार्रवाई के बाद अब आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भी मामले में सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर रायपुर सेंट्रल जेल में बंद आरोपी चैतन्य बघेल को ईओडब्लू की ओर से जारी प्रोडक्शन वारंट पर विशेष अदालत (ACB/EOW स्पेशल कोर्ट) में पेश किया गया। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर शाम ईओडब्लू ने कोर्ट में आवेदन पेश किया था, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद बुधवार…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित केयर कनेक्ट समारोह में बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्वों के माध्यम से नागरिकों से सीधे जुड़ाव को प्राथमिकता दे रही है। समारोह में मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न हितग्राहियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि “केयर कनेक्ट” का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी को कम करना है ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए…
publicuwatch24.-रायपुर। दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर द्वारा 25 सितंबर 2025 को एक विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैंप में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एजेंट पदों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता PGDCA उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 25 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए वेतन ₹10,000 से ₹20,000 प्रतिमाह तक होगा। एजेंट…
publicuwatch24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं को न्याय और समान अवसर देने के लिए राज्य में SET परीक्षा को नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए यह कहना है सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का जिन्होंने राज्य में उच्च शिक्षा में होने वाली 700 शिक्षकों की भर्ती से पहले उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा को पत्र लिखकर, भर्ती से पहले SET परीक्षा आयोजित करने की मांग की है। अपने पत्र में सांसद बृजमोहन ने लिखा है कि, छत्तीसगढ़ के युवाओं और अभ्यर्थियों को लंबे समय से SET (State Eligibility Test) परीक्षा के अनियमित आयोजन की वजह से…
publicuwatch24.-रायपुर: राज्य में 400 यूनिट तक 50 प्रतिशत छूट योजना का दायरा सीमित होने के बाद अब आम लोगों के लिए बिजली बिल का बोझ कम करने का एक ही तरीका बचा है और वह है घरों में सोलर प्लांट लगाना। भारी-भरकम बिजली बिल से बचने के लिए लोग पीएम सूर्य योजना के तहत घरों में सोलर प्लांट लगाने के लिए लगातार आवेदन कर रहे हैं। अब तक प्रदेश में कुल 58,500 आवेदन प्राप्त मिल चुके हैं। इनमें से 6,500 घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं और 17,000 प्रक्रिया में है। पीएम सूर्य घर योजना के…
publicuwatch24.-रायपुर। आबकारी घोटाला में ईडी के द्वारा गिरफ्तार रायपुर सेंट्रल जेल में बंद चैतन्य बघेल के खिलाफ इओडब्लू ने ACB/EOW स्पेशल कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन पेश किया है। मंगलवार देर शाम कोर्ट में पेश आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। आपको बता दे कि, आबकारी घोटाले की जांच ईडी के अलावा EOW भी कर रहा है। ईओडब्लू के प्रोडक्शन वारंट आवेदन स्वीकार होने के बाद चैतन्य बघेल को बुधवार 24 सितंबर को भोजनावकाश के बाद सेंट्रल जेल से एसीबी स्पेशल कोर्ट लाया जा सकता है। चैतन्य के कोर्ट में पेश होते ही ईओडब्लू चैतन्य को…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 77 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। यह सभी विकास कार्य जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को…