Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी
- राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप
- स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने चार दिवसीय प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, पांचों संभागों के 540 खिलाड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट
- दिशा समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा और गुणवत्ता पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जोर
- तेंदूपत्ता समेत वनोपज के बेहतर विपणन पर सरकार का फोकस, 321वीं बैठक में बिक्री प्रक्रिया की समीक्षा
- बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
- राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रचा है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी के संगम का जीवंत उदाहरण है। प्रदेश में अब तक 4,05,563 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को एक जन-आंदोलन में बदल दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल-संपदा की नींव है। उन्होंने कहा…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में चल रहे ‘निश्चय अभियान’ के तहत खमतराई क्षेत्र के डेरापारा में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करों के 15 अवैध ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। ये ठिकाने नगर निगम की जमीन पर बने झोपड़ियों में थे, जिनमें आरोपी वर्षों से गांजा और अवैध शराब का व्यापार कर रहे थे। पुलिस को लंबे समय से खमतराई, डेरापारा, तेलीबांधा, कालीबाड़ी और कुकुरबेड़ा इलाकों में…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि इस नृत्य नाटिका भाओना के माध्यम से असम राज्य की संस्कृति और भावना का सशक्त प्रदर्शन हो रहा है, जिसे श्रीमंत शंकर देव ने लगभग 500 वर्ष पूर्व लिखा था। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में अंतर्राज्यीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर असम से आए कलाकारों ने पौराणिक ग्रंथ रामायण में वर्णित सीता पाताल गमन प्रसंग पर आधारित नृत्य-नाटिका भाओना सीता पाताल गमन की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ दोनों में…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे।मुख्यमंत्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ आपको प्रबुद्ध नागरिक के रूप में समाज की भी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण में आप सभी अपना योगदान…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नवंबर महीने में राज्य की विवाहित महिलाओं को बड़ी सौगात दे सकती है। राज्य में राज्योत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, नवंबर में सरकार महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खोल सकती है। दोबारा पोर्टल खुलने से उन महिलाओं को लाभ मिलेगा जो लोग योजना का लाभ लेने के लिए बाट जोह रही हैं। इसके साथ ही राज्योत्सव के दौरान राज्य सरकार कई बड़ी घोषणा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, योजना का लाभ दिलाने के लिए मबिला एवं बाल विकास विभाग नए आवेदन के लिए विभाग की वेबसाइट…
publicuwatch24.-बलौदाबाजार। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 अंतर्गत कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार गुरुवार को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम सेम्हराडीह में एक दिन,एक घंटा,एक साथ स्वच्छता श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल ने उपस्थित अधिकारी- कर्मचारी एवं ग्रामवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता अभियान के तहत गांव में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वग्रहियों को कचरे का उचित निपटान,घर स्तर पर सूखा कचरा को अलग-अलग करना आदि की जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोगों को स्वच्छता अपनाने, सामुदायिक स्वच्छता के लिए प्रेरित करने कहा गया। इस अवसर पर स्वच्छाग्रहियों…
publicuwatch24.-रायपुर। सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण हितैषी है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए किफायती और उपयोगी साबित हो रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से डबल अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक उपभोक्ता कोा 6 प्रतिशत ब्याज दर पर बैंक ऋण हेतु बैंकों को जनसमर्थन पोर्टल द्वारा ऑनलाईन करना होता है। आवेदन के बाद सत्यापन पश्चात बैंक ऋण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धमतरी जिले में इस योजना के प्रति आमजन में तेजी से रूचि बढ़ रही है और…
publicuwatch24.-रायपुर। GST 2.O में कोयले पर कंपनसेशन सेस खत्म हो गया है. इस पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि कोयला खनन रॉयल्टी से अब छत्तीसगढ़ को सीधा फायदा होगा. कोरोना काल में लिया कर्ज सेस से चुकाया जा रहा था, अब जीएसटी में सेस के मर्ज होने से राहत मिलेगी. कोयला खपत पर 50% हिस्सा छत्तीसगढ़ को और 50% केंद्र को मिलेगा. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी चोरी पर गुटखा कारोबारी पर कार्रवाई को लेकर कहा कि ऑर्गनाइज टैक्स चोरी के मामले में हमारी सरकार सख्त है. छोटे-मोटे मामले में हमारा रवैया सहयोगात्मक है. अगर कोई अधिकारी-कर्मचारी…
publicuwatch24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ को बने 25 वर्ष हो गए हैं। इस दौरान प्रदेश में विकास के कई दावे किए गए। हर घर तक विकास योजनाओं के पहुँचने और लाभ मिलने की बातें जोर-शोर से कही जाती रही हैं। लेकिन प्रदेश के वीवीआईपी जिला दुर्ग के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक गाँव रिसामा का एक गरीब परिवार बीते पाँच वर्षों से अंधेरे में जीने को मजबूर है। ऐसा नहीं है कि घर में पहले बिजली नहीं थी। लेकिन पति की मृत्यु के बाद मात्र 600 रुपये का बिजली बिल जमा नहीं कर पाने की वजह से इस परिवार की बिजली…
publicuwatch24.-रायपुर। मेक इन इंडिया अभियान के 11 साल पूरे हो गए है, CM साय ने पीएम मोदी को बधाई दी और कहा , भारत को वैश्विक विनिर्माण शक्ति बनाने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 11 वर्ष पूर्व ‘मेक इन इंडिया’ जैसे दूरदर्शी अभियान की शुरुआत की थी। आज यह अभियान अपने सफलतम 11 वर्ष पूर्ण करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहा है और विकसित भारत के निर्माण में मजबूत नींव बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश आज वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ है और आयात पर…