Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विष्णुभोग की खुशबू और बहनों के हुनर से सजी खास राखी
- राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप
- स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने चार दिवसीय प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, पांचों संभागों के 540 खिलाड़ियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट
- दिशा समिति में विकास योजनाओं की समीक्षा, समय-सीमा और गुणवत्ता पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जोर
- तेंदूपत्ता समेत वनोपज के बेहतर विपणन पर सरकार का फोकस, 321वीं बैठक में बिक्री प्रक्रिया की समीक्षा
- बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
- राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, मुख्य सचिव विकासशील ने दिए सड़क सुरक्षा उपायों के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश
Author: admin
publicuwatch24.-महासमुंद। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आदिवासी बाहुल्य ग्रामों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित विशेष आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के धरती आबा योजना अंतर्गत चयनित 308 ग्रामों में आदि सेवा पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सभी 308 ग्रामों में आदि सेवा केंद्रों पर बुधवार को राजस्व विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित नामांतरण, बंटवारा आदि राजस्व संबंधी आवेदनों को प्राप्त किया गया। इन प्रकरणों का समाधान नियमानुसार किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य व्यक्ति मूलक, परिवार मूलक एवं सामुदायिक विकास के साथ-साथ आदिवासी…
publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा ने एक बार फिर से कांग्रेस के खिलाफ कार्टून पोस्ट किया है. अबकी बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके बेटे चैतन्य बघेल के जरिए निशाना साधा है. दोनों पर तंज कसते हुए लिखा है, वोट चोर और नोट चोर. भाजपा नेता केदार गुप्ता ने इस पर कहा कि देखिए कांग्रेस का चरित्र उजागर हो गया है. चोरी नहीं डकैती की है वोट की. पेटियां लेकर भाग जाते थे. अब बीजेपी की सरकार है, ये लोग नहीं बचेंगे. एनजीओ घोटाले को लेकर भाजपा नेता केदार गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से निशक्त जनों की राशि…
publicuwatch24.-रायपुर। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के वर्तमान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बी साईराम को लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के अगले अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। वह पीएम प्रसाद का स्थान लेंगे। प्रसाद 1 नवंबर, 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। साईराम को पीईएसबी चयन पैनल द्वारा साक्षात्कार किए गए 11 उम्मीदवारों की सूची में से चुना गया था। इनमें कोल इंडिया, एमईसीएल, सीसीएल, नाल्को, एनएमडीसी, इंडियन ऑयल, पीएफसी और भारतीय रेलवे के अधिकारी शामिल थे। एनआईटी रायपुर से खनन इंजीनियर के रूप में स्नातक, साईराम को कोयला…
publicuwatch24.-बिलासपुर। तखतपुर थाना प्रभारी का बड़ा कारनामा सामने आया है. उसने रिपोर्ट दर्ज करने पहले महिला से 30 हजार रुपए वसूले फिर दूसरी ओर आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की उगाही कर ली. मामले की जानकारी होने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है. तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला छेड़छाड़ और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी. पहले महिला की रिपोर्ट दर्ज करने से टीआई आनाकानी करता रहा, फिर तीस हजार रुपए की मांग की. इस पर पीड़िता ने 10 हजार…
publicuwatch24.-केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर छत्तीसगढ़ के केशकाल नगर सीमा के भीतर सड़क की हालत बद से बद्तर हो चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों और धंसी हुई परतों ने इस मार्ग को जानलेवा बना दिया है। स्थिति यह है कि महज ढाई किलोमीटर सड़क पार करने में वाहनों को आधे घंटे तक का समय लगने लगा है। पर अब इस सड़क से आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल केशकाल की जर्जर सड़क से अब लोगों को राहत मिलेगी। खबर आ रही है कि केंद्र सरकार ने NH30 के लिए 819.67 लाख रुपये स्वीकृत किया है। केशकाल शहर में…
publicuwatch24.-भिलाई। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दुर्ग बस स्टैंड परिसर में झाड़ू लगाया। उन्होंने X में जानकारी साझा करते हुए लिखा, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दुर्ग बस स्टैंड परिसर में आयोजित स्वच्छता जनजागरूकता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान व्यापारियों और नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और स्वयं भी हस्ताक्षर कर स्वच्छता संकल्प में शामिल हुआ। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, पार्षद नीलेश अग्रवाल, नरेंद्र बंजारे, कांशीराम कोसरे, मीना सिंह, दिनेश देवांगन, कलेक्टर अभिजीत सिंह, निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे।…
publicuwatch24.-रतनपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी ने आज अपने रतनपुर निवास कार्यालय में क्षेत्रीय परिवारों के साथ आत्मीय भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधे संवाद किया और उनके सामने आने वाली समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। मंत्री श्याम बिहारी ने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं को सीधे समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्रीय परिवारों की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पानी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को नोट किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनदर्शन के दौरान लोगों ने स्वास्थ्य…
publicuwatch24.-रायपुर। व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत देशभर में 4 लाख से अधिक विद्यार्थी स्वयंसेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं। हमारे प्रदेश में भी एक लाख से अधिक विद्यार्थी सक्रिय रूप से…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। जिले में पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत बुधवार को 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐलान किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 30 नक्सली इनामी हैं, जिन पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुख्यमंत्री साय ने दिया बयान 71 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण पर उन्होंने कहा, “लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं, सरकार उनके साथ न्याय कर रही है। उनको आवास और रोज़गार उपलब्ध कराया जा रहा है।” एसपी कार्यालय में…
publicuwatch24.-बसना। स्व. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय, बसना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रेड रिबन क्लब एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया और विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व पर प्रेरणादायक संबोधन दिया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। यह एक ऐसा निःस्वार्थ कार्य है जो किसी ज़रूरतमंद को जीवनदान देने की क्षमता रखता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर…