Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- दीपावली के दिन मौत का तांडव! यात्रियों से भरी बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, चालक की हुई मौत
- बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाने पहुंचे PM मोदी, बोले- आप सभी मेरे परिवार के सदस्य
- बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली: ‘बॉर्डर’ के गाने से हुआ स्वागत, प्रधानमंत्री ने सुरक्षाबलों को अपने हाथों से खिलाई काजू कतली
- बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर
- जहां कभी था नक्सलवाद का खौफ, वहां गूंजे पटाखे और जगमगाए दीप… पुलिस ने ग्रामीणों संग मनाई दिवाली
- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
Author: admin
publicuwatch24.-महासमुंद। राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेलीबाड़ी धमतरी से वर्चुअल रूप से जुड़कर 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण किया गया है। उन्होंने 17 जिलों के 51 महतारी सदनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया तथा सभी महिलाओं को बधाई दी। इस अवसर पर महासमुंद जिले के ग्राम खट्टी में आयोजित महतारी सदन…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के निदेशक टी सी महावर के नेतृत्व में राज्य प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टरों) ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आप लोगों की अहम भूमिका है किसी प्रकार के दबाव में काम न करें, जनहित में त्वरित निर्णय लें। कोई नागरिक अपनी समस्या…
publicuwatch24.-दिल्ली। जिस पल का सबको इंतजार था, वो घड़ी अब आ चुकी है. शाहरुख खान को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया जाना है. यह खबर आने के बाद उनके फैन्स और पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है. अब बस उस पल का इंतजार खत्म हो गया है जब किंग खान ने अवॉर्ड को अपने हाथ में लया. फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी. इस फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. उनके दमदार अभिनय,…
publicuwatch24.-रायपुर। नारायणपुर में नक्सल के दो सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर को ढेर करने में सुरक्षाबलों ने कामयाबी पाई है. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पर कहा कि लगातार मिल रही सफलताओं के बीच सुरक्षा बलों ने वरिष्ठ नक्सली कैडरों को मार गिराया गया है. नक्सलियों के वरिष्ठ नेतृत्व का खात्मा हो रहा है, उनका संगठन कमजोर पड़ रहा है. वर्ष 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का सफाया कर दिया जाएगा. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नक्सलियों से बातचीत को लेकर विजय शर्मा की मानसिक स्थिति को अस्थिर बताए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी मानसिकता स्थिर…
publicuwatch24.-राजिम। छत्तीसगढ़ में शारदीय नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच नवापारा राजिम में नवरात्र के प्रथम दिवस के अवसर पर पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में भगवा ध्वज फहराया गया। अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के हाथों ध्वज फहराकर क्षेत्रवासियों को नवरात्र पर्व की बधाई दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीण मौजूद रहे। दरअसल, भगवा ध्वज को भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा के विशेष पहल से नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू और उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने स्थापित किया है। गौरतलब हो कि, पिछले दिनों एक दुर्घटना में नितुल देवांगन का निधन हो गया था। मृतक…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। रायपुर से माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कालीमाता सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ काली और माँ बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ में खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ भी…
publicuwatch24.-धमतरी। CM साय ने करेलीबड़ी में महतारी सदन का शुभारंभ किया। हर महतारी सदन में महिलाओं के लिए एक किचन और एक दुकान की व्यवस्था की गई है, ताकि वे घर के बने उत्पादों को स्थानीय बाजार में बेच सकें। यह सुविधा न केवल उन्हें रोजगार देने में मदद करती है, बल्कि उनके स्वावलंबन को बढ़ावा भी देती है। महतारी सदन की विशेषताएं सुरक्षा की व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महतारी सदन परिसर में बाउंड्रीवाल और शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, पानी की सुविधा के लिए बोरवेल भी उपलब्ध कराया गया…
publicuwatch24.-जगदलपुर. नवरात्रि पर्व पर गरबा कार्यक्रमों में गैर सनातनियों को प्रायोजक बनाने पर वीएचपी और बजरंग दल ने कड़ा विरोध जताया है. उनका कहना है कि प्रायोजक के रूप में गैर हिन्दुओं के शामिल होने से गरबा की मर्यादा भंग हो रही है. यही आस्था के पर्व को चोट पहुंचाने का काम करते हैं. वहीं गरबा कार्यक्रमों से गैर सनातनियों को अलग नहीं करने पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है. वीएचपी बजरंग दल के जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता का कहना है कि गैर गरबा के कार्यक्रम में प्रायोजक के रूप में…
publicuwatch24.-रायपुर। CM साय ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग देवी मंदिरों में आज मां ब्रह्मचारिणी के स्वरुप में माता रानी की पूजा की गई। रायपुर की मां महामाया को पीले रंग की साड़ी पहनाई गई है। बस्तर की मां दंतेश्वरी का आज लाल फूलों से श्रृंगार हुआ है। इस बीच, डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक एक विशेष कॉरिडोर…
publicuwatch24.-बिलासपुर। महिला को टोनही बोलकर उसके बेटे-बहू मिलकर प्रताड़ित कर रहे हैं। मारपीट कर जमीन पर कब्जा करने के लिए महिला को घर छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला ने मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। परेशान महिला ने मामले की शिकायत आईजी से की है, जिसमें बेटा और बहू के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। ग्राम परसदा निवासी लक्ष्मीन चन्द्राकर (60) ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति शिवनंदन चन्द्राकार (60) की पहले ही मौत हो…