Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कल विद्या भारती द्वारा आयोजित मेधावी छात्र अलंकरण एवं प्रांतीय संस्कृति महोत्सव में शामिल होकर सीएम साय ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया था। बिलासपुर में आयोजित इस समारोह में तैतीस जिलों से ऐसे चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने ने शिक्षा, संस्कृति और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। विद्या भारती उद्देश्य भारतीय मूल्यों, संस्कृति और राष्ट्रहित के अनुरूप युवाओं को शिक्षित करके राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। विद्या भारती इस उद्देश्य को बखूबी पूरा कर रही है।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए त्याग ही सच्ची देशभक्ति का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह के…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विद्या भारती संस्था भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र गौरव निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। मुख्यमंत्री श्री साय आज बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नव-निर्मित सरस्वती महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करने पहुँचे। इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदेश के 33 जिलों के सरस्वती स्कूलों से चयनित 24 मेधावी छात्र-छात्राओं को तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं महोत्सवों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा शुभारंभ किया। इस पहल के अंतर्गत रायपुर और बीरगांव की जोड़ी बनी है। रायपुर नगर निगम अब बीरगांव नगर निगम का स्वच्छता के क्षेत्र में मेंटर (मार्गदर्शक) बना है और बीरगांव मेंटी बना है। इस संबंध में दोनों निगमों के मध्य दोनों निगमों के मध्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के समय निर्देशानुसार समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर रायपुर निगम मुख्यालय में हस्ताक्षर भी हुए हैं। 100 दिनों के लक्ष्य से स्वच्छता सर्वेक्षण में आंके जाएंगे जोड़ी शहर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। देशभर में कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का अभियान चला रही है. PM मोदी को ‘वोट चोर’ कहने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने सबूत मांगे थे, लेकिन कांग्रेस कोई सबूत पेश नहीं कर सकी. जनता ने उन्हें एक लाइन में खारिज कर दिया है. मंत्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास अब बोलने को कुछ नहीं है. पीएम मोदी को पहले ‘चौकीदार चोर’ कहा, अब ‘वोट चोर’ बोल रहे हैं. वे जनता को गुमराह कर…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर. हाईकोर्ट ने 2,621 बर्खास्त बीएड योग्य सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान/लैबोरेटरी) पद पर समायोजित करने के राज्य सरकार के फैसले को सही ठहराया है. मामले में जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की सिंगल बेंच ने कहा, कि यह निर्णय न तो अवैध है और न ही मनमाना. बता दें कि जांजगीर चांपा निवासी संजय कुमार और मुंगेली निवासी विजय कश्यप ने अप्रैल 2025 में लिए गए सरकार के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी . याचिका में कहा था कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत सहायक शिक्षक के पूरे पद सीधी भर्ती…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। CM विष्णुदेव साय सेंदरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां लोकार्पण एवं मेधावी छात्र अलंकरण व प्रांतीय संस्कृति महोत्सव उद्घाटन समारोह का आयोजन हो रहा है। यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थापना के 25 साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर शनिवार (27 सितंबर) को हाइकोर्ट परिसर में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शिरकत की और न्यायिक महोत्सव का उद्घाटन किया। समारोह में शामिल हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीते 25 साल में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है।…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज झारसुगुड़ा उड़ीसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के 8 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में विभिन्न अधोसंचरना विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया। जिसमें आईआईटी भिलाई के फेस-2 परियोजना के कार्य भी शामिल है। इसके अलावा अन्य सात आईआईटी, आईआईटी पटना, आईआईटी इंदौर, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी तिरुपति, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी धारवाड़ और आईआईटी जम्मू के फेस-2 का उद्घाटन शामिल है। समारोह का सीधा प्रसारण नालंदा व्याख्यान कक्ष, आईआईटी भिलाई परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसुचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब और…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव। डोंगरगढ़ क्षेत्र के मूंदगांव में अब से करीब आधा घंटा पहले डीआई और बाइक में भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। डीआई चालक मौके से फरार हो गया है। जोरदार टक्कर के चलते डीआई गाड़ी भी अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं मौके पर बाइक सवार युवकों की जान चली गई। डोंगरगढ़ थाना से पहुंची पुलिस की सहायता टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। गाडिय़ों की भिड़ंत में मृतकों का शव काफी वीभत्स हो गया है। टकराने की घटना के बाद…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की स्थापना के 25 साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर शनिवार (27 सितंबर) को हाइकोर्ट परिसर में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में शिरकत की और न्यायिक महोत्सव का उद्घाटन किया। समारोह में शामिल हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बीते 25 साल में ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। इस बीच पेंडेसी को कम किया गया और आधारभूत संरचना में भी हमने बड़ी कामयाबी हासिल की है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा पिछले 25 साल में हमने…

Read More