Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर 3:30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर मे आयोजित होगी। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग से शिक्षकों की पदोन्नति और नियुक्ति कार्य सम्पन्न छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार राज्य के कुल 1227 प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) और बी.एड. प्रशिक्षित स्नातकोत्तर शिक्षक (एल.वी.) को व्याख्याता/व्याख्याता (एल.बी.) टी. संवर्ग में पदोन्नत करने हेतु ऑनलाइन ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया गया। यह काउंसलिंग 25 से 28 सितम्बर तक शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में संपन्न हुई। काउंसलिंग के पहले तीन दिनों में…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर. नवरात्र की षष्ठी तिथि पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा ने 200 किलोमीटर की दूरी पूरी कर समाप्त हुई. रविवार की रात यह यात्रा रतनपुर पहुंची, जहां मां महामाया के दर्शन कर इसका समापन हुआ. इस अवसर पर प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप भी पदयात्रा में शामिल हुए और पदयात्रियों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. रविवार को यात्रा के छठवें दिन सेंदरी लोफंदी, अमतरा, पेंडरवा, रानीगांव और मदनपुर होते हुए रात आठ बजे रतनपुर के महामाया मंदिर पहुंची. वनमंत्री केदार कश्यप ध्वज यात्रा में शामिल होने विशेष रूप से पहुंचे. उन्होंने पदयात्रियों के साथ पैदल…

Read More

publicuwatch24.-सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना अंतर्गत लाभांवित हितग्राहियों को ई-केवायसी कराने के निर्देश दिये गये हैं।ई-केवायसी के पूर्ण करने के लिए राज्य द्वारा 08 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महतारी वंदन योजना से 1.89 लाख महिला वर्तमान में लाभान्वित हो रही हैं। जिन महिला हितग्राहियों द्वारा खाद्य विभाग में राशन के लिए अपनी ई-केवायसी करा ली गई है। उनके अलावा अन्य सभी महिला हितग्राहियों द्वारा महतारी वंदन के लाभ के लिए नजदीकी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में जाकर निःशुल्क अपनी ई-केवायसी करवाया जा सकता है। इसके लिए सीएससी सेंटर को अतिरिक्त शुल्क देने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर देर रात हुड़दंगी युवकों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क पर खतरनाक ड्राइविंग और हंगामा करने वाले युवकों की गतिविधियों का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखाया गया कि कुछ युवक कार की खिड़की और रूफटॉप पर लटककर सड़क पर हंगामा कर रहे थे, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। पुलिस ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए 8 लग्जरी वाहनों को जब्त किया और वाहन में सवार 15 युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपी रायपुर के…

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। 14 वर्षीय छात्रा 109 दिनों से लापता है। उसकी मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बेटी की तलाश की गुहार लगाई है। छात्रा के उत्तर प्रदेश के एक युवक के संपर्क में होने और उसके साथ जाने की आशंका जताई जा रही है। लापता छात्रा की मां साधना चौहान ने बताया कि वह खरमोर में अपने एक बेटे और बेटी के साथ रहती है। पति के छोड़ जाने के बाद वह मजदूरी और घरों में बर्तन धोकर बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। साधना की बेटी खरमोर स्थित आत्मानंद विद्यालय में कक्षा नौवीं की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ समारोह में सीएम साय शामिल हुए, उन्होंने कहा, हम सबने स्वदेशी संकल्प पत्र भरते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया। मेरा दृढ़ विश्वास है कि स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत का सबसे सशक्त मार्ग है। जब प्रत्येक परिवार स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएगा, तभी “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का संकल्प वास्तविकता बनेगा। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सीजीएमएसई अध्यक्ष दीपक म्हस्के , भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग , अल्पसंख्यक बोर्ड के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा , भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित भाजपा के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व गणमान्यजन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर बोरियाखुर्द रायपुर में चौथे वर्ष दशहरा सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा बोरियाखुर्द के खेल मैदान में रावण दहन के साथ विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विगत दिनों कार्यक्रम की तैयारी एवं रुपरेखा तैयार करने हेतु समिति के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई जिसमें समिति के अध्यक्ष गजेंद्र तिवारी, वार्ड पार्षद सुषमा तिलक साहूजी कार्यकारी अध्यक्ष लच्छुराम निषाद, सचिव रुद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष गण रमेश कुमार नन्दे, दूजराम साहू सहित समिति के सदस्यणों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी ने बताया कि पिछले 3 वर्ष की भांति इस वर्ष भी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित मैत्री महोत्सव में शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित गुरु शरणम् – मैत्री महोत्सव – क्षमादान उत्सव में विधायक श्री राजेश मूणत, जैन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने मंच पर पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ को श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में जैन समाज की पारंपरिक पगड़ी और गमछा पहनाकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रविवार दोपहर खमतराई थाना क्षेत्र स्थित बग्गा मशीनरी के बगल में बैटरी फैक्ट्री में आग लग गई है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं।पुलिस भी आसपास से लोगों को दूर कर रही है। फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चली है। सिलतरा में निजी स्टील फैक्ट्री में शुक्रवार को गर्म लोहा गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। इनमें 2 मैंनेजर भी शामिल है। वहीं GM घायल समेत 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। देवेंद्र नगर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल से डॉक्टर संजय शर्मा ने मुलाकात की, X पोस्ट में सांसद ने बताया, प्रदेश के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय शर्मा जी ने सौजन्य मुलाकात की। डॉक्टर शर्मा इन दिनों संस्कृति एवं पुरातत्व से संबंधित विभिन्न प्रकल्पों पर काम कर रहे हैं । कुछ दिनों पूर्व ही उनके द्वारा प्रकाशित कराई गई पुस्तक, जिसमे कुंभ के पुराने से पुराने छायाचित्रों का संकलन है, जिसके माध्यम से सनातन संस्कृति का प्रसार एवं प्रचार किया जा रहा है को भेट किया था जो वास्तव में अद्भुत संकलन है। डॉ शर्मा ने बिलासपुर जिले के…

Read More