Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह ने रायपुर में दिव्यांगजन पार्क बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी पार्क के लिए नवा रायपुर में 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा की। दरअसल शनिवार को दिव्य कला मेले के शुभारंभ के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह के समक्ष राजधानी रायपुर में ‘दिव्यांग इन्क्लूसिव पार्क’ बनाने की मांग की। श्री अग्रवाल ने कहा कि पार्क बनने से दिव्यांगजनों को…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर में लोरमी के विकासखण्ड और तहसील स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि लोरमी के विकास और वहां के नागरिकों को खुशहाल बनाने के लिए मैं भी आपकी टीम का हिस्सा हूं। हम सब मिलकर क्षेत्र का तेजी से विकास करेंगे और जन आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लोरमी प्रदेश में नज़ीर बने, ऐसा काम हम सबको मिलकर करना है। उप मुख्यमंत्री साव…

Read More

publicuwatch24.-जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर के खूंखार नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती पहुंचे। यहां बाइक से इलाके का दौरा किया। लोगों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके गांव में सड़कें बनेंगी, अस्पताल, स्कूल खोले जाएंगे। जब एक जनप्रतिनिधि धुर नक्सल इलाक़े में इस तरह बैठकर बात करता है तो ना सिर्फ़ गाँव वालों का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि सुरक्षाबलों का मनोबल भी ऊँचा होता है। घर तक एंबुलेंस पहुंचेगी। इससे पहले शर्मा दंतेवाड़ा पहुंचे थे जहां सरेंडर्ड महिला नक्सलियों ने उन्हें राखी बांधी। इसके बाद शर्मा पूर्वती से हेलीकॉप्टर के जरिए…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में दिव्य कला मेले का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार भी शामिल हुए. उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मांग पर 5 एकड़ में दिव्यांग पार्क बनाने की घोषणा की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि सामाजिक और न्याय अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्य कल मेला का आयोजन किया है. केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार लगातार 8 बार सांसद रहे हैं. सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी अपराजेय योद्धा हैं. 8 बार विधायक के बाद पहली बार में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड पहुंचे। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘दिव्य कला मेला‘‘ के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल। दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल। देश भर के दिव्यांग उद्यमियों कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों के पसंदीदा व्यंजनों का भी आनंद भी लिया जा सकेगा।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची है। निवास के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद है, पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बलौदाबाजार हिंसा मामले में चौथी बार नोटिस जारी होने के बाद विधायक ने बयान देने जाने से मना किया था। उन्होंने कहा था कि पुलिस को जो भी बयान लेना है, उनके पास आए और लेकर जाए। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस बार-बार नोटिस देकर परेशान कर रही है। जेल में बंद युवाओं पर बनाया जा रहा गलत बयान का दबाव देवेंद्र…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर ‘‘दिव्य कला मेला‘‘ का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी इस अवसर पर उपस्थित हैं।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों में 3 महिलाओं की मौत गई है। पत्थलगांव इलाके में रोपा लगाने के दौरान 9 महिलाएं आकाशीय बिजली का शिकार हुईं। इनमें 2 की मौत हो गई। वहीं बागबहार थाना इलाके में भी रोपा लगाने के दौरान ही एक महिला की जान गई। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हो…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मेडिकल रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं बिलासपुर के सभी चिकित्सक शनिवार, 17 अगस्त से 24 घंटे की हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चिकित्सा सेवाएं बंद रहेंगी। बिलासपुर प्रेस क्लब में आईएमए छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी, बिलासपुर अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश देवरस, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर संदीप तिवारी सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुई…

Read More