Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 16 से 18 नवंबर तक जिला मुख्यालयों में होंगे कार्यक्रम
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की उच्च-स्तरीय बैठक संपन्न
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
- स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से नारायणपुर के 327 से अधिक परिवारों ने अपनाई सौर ऊर्जा
- किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
- छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज 12 नवंबर को ड्राफ्ट प्रकाशन
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गो में घटित सड़क दुर्घटनाओं में आगे बढ़कर घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटंस (नेक इंसानों) को एसएसपी रायपुर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही घायलों की मदद करते रहने की अपील की गई। बता दें कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों को त्वरित उपचार हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत…
publicuwatch24.-बिलासपुर । नेहरू नगर स्थित विवेक राइस ट्रेडिंग के सामने एक निजी दुकान से 52 बोरी (13 क्विंटल) सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित होने वाला चावल जब्त किया गया है। खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। दुकान के प्रोपराइटर द्वारा चावल से संबंधित कोई बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण चावल की जब्ती की गई। खाद्य एवं राजस्व विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि उक्त दुकान में पीडीएस का चावल खरीदा और बेचा जा रहा है। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त…
publicuwatch24.-रायपुर । स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज मैट्स यूनिवर्सिटी ने अपना ओरिएंटेशन प्रोग्राम “आरंभ” 2024 यूनिवर्सिटी कैंपस रायपुर में आयोजित किया । कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता के रूप में एसएसपी संतोष सिंह उपस्थित थे । उन्होंने अपने प्रेरक शब्दों से छात्रों को आशीर्वाद दिया और छात्रों को सफलता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियो को नशे से दूर रहने हेतु हिदायत देते हुए आपने जीवन के लक्ष्य को किस तरह प्राप्त किया जाये इस बारे में बताया और आपने जीवन के उदाहरण देते हुए शिक्षा के महत्व को समझते…
publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या देवी साय के साथ सपरिवार आज मुख्यमंत्री निवास पर पवित्र सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव रूद्रामहाभिषेक हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ रुद्राभिषेक करते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित दिव्य कला मेला को दिव्यांगजनों के साथ-साथ आमजनों द्वारा भी बेहद सराहा और पसंद किया जा रहा है। लोग रक्षा बंधन पर्व के लिए खरीददारी करने के लिए भी मेले में आ रहे हैं। 16 राज्यों से आए हुए दिव्यांग कारीगर एवं उद्यमियों के शिल्प कौशल व उत्पादों को सराहा व खरीदा जा रहा है। दिव्यांगजनों को इस मेले में मार्केटिंग के लिए बेहतरीन मंच मिला है। रंग बिरंगी राखी,घर की साज सज्जा, ऊनी, सूती व रेशमी कपड़े, विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ, ऑर्गेनिक खाद्य सामग्री, जूट से…
publicuwatch24.-दुर्ग । छत्तीसगढ़ रक्षाबंधन के पूर्व दिवस पर जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में बड़ी संख्या में भाई-बहनो के जोड़े ने वज्रपंजर स्रोत एवं नवकार महामंत्र का अनुष्ठान किया अनुष्ठान के पश्चात बहनों ने साध्वी मंडल के मंत्रोचार के बीच अभिमंत्रित रक्षा कवच सुत भाइयों की कलाई पर बांधा एक वर्ष से 80 वर्ष तक के भाई बहनों के जोड़ों ने इस भाई बहन केअनुष्ठान में हिस्सा लिया। पांच लकी ड्रा के माध्यम से भाई बहनों के जोड़ों का लकी ड्रा निकाला गया जिनमें डा चंदर बाफना, टीकम छाजेड़ नेमीचंद चोपड़ा राजेंद्र संचेती हिमांशु चोपड़ा का…
publicuwatch24.-मुंगेली । जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ढाबा संचालक ने ग्राहकी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते दूसरे ढाबा संचालक को सब्जी काटने के चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला ढाबा के अंदर ही हुआ और वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले के बाद पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अचानक से चाकू उठाकर ढाबा संचालक पर हमला करने लग जाता है, जबकि ढाबे…
publicuwatch24.-कबीरधाम । उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के ग्राम बम्हनी पहुंचकर स्वर्गीय गायत्री कौशिक की निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उपमुख्यमंत्री शर्मा इस अवसर पर परिवारजनों से भेंट मुलाकात कर घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन तथा परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
publicuwatch24.-भिलाई। बलौदाबाजार मामले में आरोपी बनाए गए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बलौदाबाजार से पुलिस की एक टीम आज सुबह भिलाई पहुंची थी, पुलिस को देखते ही उनके समर्थकों ने घर के बाहर की घेर लिया और पुलिस को अंदर जाने नहीं दिया। इस दौरान वहां जमकर नारेबाजी होती रही। दिनभर की रस्साकशी के बाद शाम को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे थे, इस दौरान यादव की पूर्व सीएम भूपेश बघेल से भी उनकी बात कराई…
publicuwatch24.-पंडरिया। पंडरिया विधानसभा के वनांचल क्षेत्र कुई-कुकदुर में आज विशेष पिछड़ी जनजातिय बालक एवं बालिका छात्रावास में प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं और नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी किया और छात्रावास में सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस छात्रावास में 250 छात्र एवं 250 छात्राओं के लिए शिक्षा सुविधाएँ उपलब्ध हैं। विदित हो कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा 14 करोड़ की लागत से जनजाति समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के…