Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर । डिवाइडर से विज्ञापन बोर्ड नहीं हटाए जाने पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जो तस्वीर सामने आई है वो घड़ी चौक से तेलीबांधा रोड के बीच की है। बता दें कि पुराना पुलिस हेड क्वार्टर और डीएफओ रायपुर के कार्यालय के सामने विज्ञापन बोर्ड निकल रहा है। अच्छी और खाली रोड़ होने और बीच में कोई चौराहा नही होने के वजह से लोग तेजी से वाहन चलाते निकलते हैं। जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका है। अब सवाल यह भी है कि विज्ञापन बोर्ड को सुधारना निगम के जिम्मे है या एजेंसी की है?

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । गृहमंत्री विजय शर्मा के व्हाट्स एप पर बस्तर के ग्रामीण ने वीडियो भेजा है। जिसमें खास क्या है इसका खुलासा x में गृहमंत्री विजय शर्मा ने करते हुए बताया कि यह वीडियो बस्तर के एक सज्जन ने व्हाट्स एप में भेजा है!! बस्तर संभागीय मुख्यालय से लगभग 78 किमी दूर बिनता घाटी में, पहाड़ियों के बीच इंद्रावती नदी किनारे बसे ग्राम कोरली के साहूराम कश्यप जी मेरा वक्तव्य सुनते हुए। 15 अगस्त को आकाशवाणी में बस्तर की समस्याओं और बस्तर के विकास के संबंध में अपने विचार रखे थे।

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर । शराब घोटाला के केस के अभियुक्तों को बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने अभियुक्तों की दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया है। ये याचिकाएं ईडी, और एसीबी-ईओडब्लू के खिलाफ लगाई गई थी। कोर्ट ने अंतरिम राहत के पूर्व आदेश को भी रद्द कर दिया है। चीफ जस्टिस आरसी सिन्हा और जस्टिस आर.के. अग्रवाल की बैंच ने शराब घोटाला केस के आरोपी अनिल टुटेजा, विदु गुप्ता, अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, अरुण पति त्रिपाठी और निरंजन दास की तरफ से दायर की गई थी। कोर्ट ने गत 10 जुलाई को सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। आरोपियों की…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि तीन लोकसभा में कांग्रेस की सीटों को मिलाकर वह अभी भाजपा के बराबर नहीं है. कांग्रेस हारकर भी जीतने का दिखावा कर रही है. भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल होने रायपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह का एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस के जीतने सदस्य उतने वोट नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 11 करोड़ से अधिक 2014-15 में सदस्य बनी थी, उससे अधिक 2019 में वोट आए थे. भाजपा के…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस में आक्रोश का माहौल है। देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को मिलने नहीं दिया गया। अब थोड़ी देर में विधायक दल के साथ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जेल पहुंचेंगे। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत राजीव भवन में कांग्रेस के सभी विधायकों की बैठक ले रहे हैं। इस दौरान बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तय की जा रही है। कांग्रेस इस गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस 24 अगस्त को प्रदेश भर में प्रदर्शन करने वाली है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । कुछ देर बाद रायपुर जेल में तीन दिन की रिमांड काटने के बाद विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार के न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके लिए दोनों जिलों की पुलिस भारी संख्या में बल तैनात किया है। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में 10 जून को हिंसा और आगजनी हुई थी। इस प्रकरण में शनिवार को भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर राजधानी स्थित केंद्रीय जेल भेज दिया गया था। अब तीन दिन की न्यायिक रिमांड के बाद मंगलवार को बलौदाबाजार के न्यायालय में पेश किया जाएगा। बलौदाबाजार…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग । दुर्ग जिले में तेज रफ्तार एसयूवी कार खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में कार ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोस्त गंभीर रूप से घायल है। घायल को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे हुआ। कार इतनी रफ्तार में थी कि ट्रक से टकराने के बाद चकनाचूर हो गई। इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह अंदर की ओर धंस गया है। बताया जा रहा है कि कार बनने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा की प्राक्कलन समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वर्ष 2024-25 के लिए प्राक्कलन समिति की घोषणा की है। जिसमे बृजमोहन अग्रवाल को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्राक्कलन समिति संसद के चयनित सदस्यों की एक समिति है। जिसका गठन लोकसभा द्वारा किया जाता है, इसका उद्देश्य सरकारी मंत्रालयों और विभागों के कामकाज की जाँच करना है, जो व्यय और धन के उपयोग के संदर्भ में हैं। यह प्रशासन में दक्षता और अर्थव्यवस्था के लिए वैकल्पिक नीतियों का सुझाव भी देता है।

Read More

publicuwatch24.-भिलाई । ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अतंर्गत छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राजधानी रायपुर में ‘जोहार तिरंगा’ का आयोजन इंडोर स्टेडियम में रखा गया। जिसमें पार्श्व गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति के अलावा अंचल के प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय के समूह को मंच दिया गया था। यहां रिखी व उनके दल ने ‘वंदे मातरम‘ की विशेष प्रस्तुति दी। जिसमें देश की आजादी के संघर्ष को कलाकारों ने जीवंत कर दिया। इस प्रस्तुति की दर्शकों सहित तमाम अतिथियों ने खूब प्रशंसा की। शुरूआत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और छत्तीसगढ़…

Read More

publicuwatch24.-जशपुर। पुलिस अधीक्षक जशपुर को अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर आज दिनांक को थाना फरसाबहार पुलिस द्वारा ग्राम पण्डरीपानी पटकोना चौक में हमराह स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग किया जा रहा था। चेकिंग के दौरान 01 हल्का ग्रीन फोरेस्ट रंग का बोलेरो वाहन क्र. सीजी- 14/सी/0276 बागबहार की ओर से आ रहा था जिसे रोका गया जो न रूक कर तिलंगा रोड के तरफ भागने लगा जिसका पीछा कर पण्डरीपानी ईमलीटोली तिराहा चैक के पास उक्त बोलेरो वाहन घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में बैठे व्यक्तियों से उसका नाम पता पूछने पर सुखन राम चौहान पिता स्व.…

Read More