Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे और आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही सीएम साय मंत्रालय भी जाएंगे. निर्धारित समय के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से महासमुंद के लिए रवाना होंगे. 12:30 विशाल मेगा मार्ट परिसर में आयोजित रुद्राभिषेक हवन पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद सीएम साय महासमुंद से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर पहुंचेंगे. यहां मंत्रालय में विभागों से जुड़े कार्य करेंगे.

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रायपुर ललित जैसिंघ ने राजभवन के स्वागत समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री को 15 अगस्त की बधाई दी। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल शाम राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वन…

Read More

publicuwatch24.-नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक से छह पदक लेकर लौटे भारतीय ओलंपिक दल से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल एक ऐसा क्षेत्र है जहां कोई हारता नहीं है, हर कोई सीखता है और वो सभी चैंपियन खिलाड़ी हैं। पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इससे पहले पीएम मोदी ने इन सभी को लाल किले पर हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित किया था और इसके बाद पीएम हाउस में उन्हें होस्ट किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत की और ओलंपिक में…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अब एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. शहीद परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए निर्णय लिया गया हैं. अब हर महीने के दूसरे बुधवार को प्रत्येक रेंज के आईजी शहीद परिवारों की समस्याओं को सुनेंगे. इसके साथ ही डीजीपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये से भी चर्चा की जा सकेगी. दरअसल, अमर जवान शहीद परिसर के माटा लोना हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद परिवारों को संबोधित किया. इस दौरान कहा कि आप सभी उन वीर सैनिकों के परिवार के सदस्य हैं जिन्होंने लोकतंत्र…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। भारत का स्‍वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्‍त को देश भर में हर्ष उल्‍लास के साथ मनाया जाता है। यह प्रत्‍येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्‍त 1947 वह भाग्‍यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्‍वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई। भारत द्वारा आजादी पाना उसका भाग्‍य था, क्‍योंकि स्‍वतंत्रता संघर्ष काफी लम्‍बे समय चला और यह एक थका देने…

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद । झंडोत्त्लन करने गरियाबंद पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल जब तय सभी सरकारी कार्यक्रम से फ्री हुए तो वे अपने करीबी पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के निवास के लिए निकले।तिरंगा चौक पहुंचते ही पालिका अध्यक्ष के घर तक लगभग 200 मिटर में मेमन के नेतृत्व में समर्थको ने ऐतिहासिक स्वागत किया। पहली बार स्वागत का ऐसा नजारा देखने को मिला।सड़क के दोनो छोर कुछ कुछ दुरियो में 12 बुलडोजर लगाए गए थे,जहा से 3 क्विंटल फूल बरसाए गए।आगे पारंपरिक नर्तको 5 दल चल रहा था।पालिका अध्यक्ष घर पहुंचते ही प्रांगण में सांसद बृजमोहन को उनके वजन के बराबर बूंदीयो…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । जनसम्पर्क संचालनालय में स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव, संयुक्त संचालक पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता, बालमुकुंद तम्बोली, धनंजय राठौर, जयंत देवांगन, सुरेन्द्र ठाकुर, इस्मत जहां दानी, सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस नेे सौजन्य भेंट की और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी उपस्थित थी।

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर । देश की आजादी का 78वां पर्व बिलासपुर में रिमझिम फुहारों के बीच गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुलिस ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री साव ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए तथा हर्षोल्लास व उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 12 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। साव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ नारायणपुर जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सांसद देवेन्द्र प्रताप ने कलेक्टर बिपिन मांझी और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। साथ ही एकता और अखंडता का संदेश देते रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का…

Read More