Author: admin

publicuwatch24.-सुकमा । छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल क्षेत्र सुकमा से इस वक्त की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर पूर्व सरपंच की हत्या की है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच को मौत के घाट उतारा है। ASP ने इस घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में पूर्व सरपंच हेमला सुकला को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। नक्सलियों ने बीती रात नागाराम गांव में…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर । बिलासा एयरपोर्ट चकरभाठा में 5 अगस्त से 11 अगस्त तक एविएशन सिक्योरिटी कल्चर वीक का आयोजन किया गया। इसके तहत 10 अगस्त को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई, जिसमें एयरपोर्ट के विभिन्न विभागों एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एयरपोर्ट इलेक्ट्रिकल विभाग, एयरलाइन्स की टीम ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता को एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बिरेन सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें सीएसओ, कासो एवं एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्त होने के पश्चात प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी टीमों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Read More

publicuwatch24.-महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद तथा नगर पंचायत तुमगांव द्वारा स्वतंत्रता सप्ताह 9 से 15 अगस्त 2024 के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगरीय क्षेत्र तुमगांव में खेल संघ व खिलाड़ियों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया। खिलाड़ियों ने “हर घर तिरंगा” कार्यकम अंतर्गत साईकिल रैली का आयोजन कर नागरिकों को जागरुक करने के उद्देश्य से रैली खेल मैदान से नगर वॉर्ड होते हुए आस पास क्षेत्र तक रैली निकालकर प्रचार प्रसार किया गया। खिलाड़ियों ने लोगों को अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने का…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता को हरा सोना माना जाता है, जो वनांचल के संग्राहकों की अतिरिक्त आय का मुख्य जरिया है। गर्मी के दिनों में जब ग्रामीणों के पास न तो खेतों में काम होता है और न ही घर में कुछ काम, तब इसी तेंदूपत्ता यानी हरा सोना का संग्रहण उन्हें मेहनत एवं संग्रहण के आधार पर भरपूर पारिश्रमिक देता है। वनांचल में रहने वाले ग्रामीणों के लिये तेंदूपत्ता के प्रति मानक बोरा की दर में हुई वृद्धि भी खुशियां जगा दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा तेंदूपत्ता का प्रति मानक बोरा राशि 5500…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 अगस्त को शाम 7.30 बजे राजधानी रायपुर में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘विश्व हाथी दिवस‘‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। हाथियों के संरक्षण एवं संवर्धन पर केंद्रित इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल और भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वनमहानिदेशक एवं विशेष सचिव जितेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा वन…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव । सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद, ममतामयी मिनी माता जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी एवं सादर नमन किया। इस दौरान परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की। सीएम ने कहा, मिनी माता जी ने नारी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किये। उनके बताए मार्गों पर चलकर हमारी सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए कार्य कर रही है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज राजनांदगांव पीटीएस हेलीपेड पहुंचने पर सांसद संतोष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, विधायक गुरू खुशवंत साहेब भी राजनांदगांव पहुंचे। सीएम साय तिरंगा रैली के कार्यक्रम तथा जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव द्वारा आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजनांदगांव पहुंचे हैं।

Read More

publicuwatch24.श्योपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कुल 1897 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 1,250 रुपये की मासिक सहायता शामिल है।लाडली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ लाभार्थियों को 250 रुपये की राशि और रक्षाबंधन शगुन के रूप में शनिवार को 1.29 करोड़ लाभार्थियों को 250 रुपये की राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री यादव ने लाभार्थियों के खातों में यह राशि हस्तांतरित की।श्योपुर जिले के विजयपुर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए लाडली बहना योजना की जानकारी दी गई। इसमें से 1,574 करोड़ रुपये से अधिक लाडली…

Read More

publicuwatch24. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उपहार में काकोरी आमों की टोकरी पाकर उन्हें पत्र लिखकर हृदय से धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा है कि यह उपहार पाकर मैं अत्यंत भावुक और अभिभूत हूं। मुख्यमंत्री श्री साय ने योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में कहा है कि आपके मधुर संदेश के साथ मुझे प्राप्त हुए काकोरी आमों का स्वाद अत्यंत ही मधुर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान आमों से भी है और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भी। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

Read More