Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल
- 21 वर्षों बाद फिर खुला मेटापारा कोरसागुड़ा का स्कूल
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, सोमारी बघेल का सपना हुआ पूरा
- सुकमा जिला अस्पताल ने बचाई दो माताओं की जान
- शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में जटिल गर्भाशय ट्यूमर की सफल सर्जरी
- मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
- असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
Author: admin
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी लेखनी ने न केवल हिंदी भाषा को समृद्ध किया है, बल्कि पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व…
publicuwatch24.-रायपुर। पुलिस नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त चेकिंग कार्रवाई कर रही है। इस चेकिंग अभियान में 10 से 20 नवंबर के बीच 29 कार, 14 बाइक, 7 मालवाहक वाहन, 1 ई-रिक्शा और 2 यात्री बस सहित कुल 53 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट में मामला दर्ज कर गाड़ी जब्त कर ली गई हैं। इस अभियान के तहत कुल 1432 नशेड़ी चालकों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया हैं। जिन पर अदालत ने 10 से 15 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया और लाइसेंस…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा शक्ति की कड़ी मेहनत, अनुशासन, निरंतर तैयारी और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रदेश की सेवा में एक नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी ने हमेशा उत्कृष्टता, साहस और लगन का परिचय दिया है। इस परीक्षा में सफल हुए सभी प्रतिभागियों ने अपने धैर्य और लक्ष्य के…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की व्यापक और विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दिशा समिति की बैठकें अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं। इन्हीं बैठकों के माध्यम से केंद्र पोषित योजनाओं की नियमित समीक्षा…
publicuwatch24.-रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा मछलीपालन मंत्री रामविचान नेताम आज विश्व मात्स्यिकी दिवस पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम सभागार में आयोजित एक दिवसीय मत्स्य कृषक संगोष्ठी में शामिल हुए। उन्होंने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रति वर्ष 21 नवंबर को विश्व मात्स्किी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मत्स्य पालन के महत्व, मछुआ समुदाय के अधिकारों, आर्थिक आजिविका, खाद्य सुरक्षा, सांस्कृतिक विरासत एवं समुदाय सशक्तिकरण हेतु जागरूकता लाना है। श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर रजत जयंती मना रहा है। राज्य में प्राकृतिक…
publicuwatch24.-दुर्ग। भिलाई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। भिलाई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसके कारण शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं। दरअसल भिलाई शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित भिलाई नायर समाजम इंग्लिश मीडियम स्कूल पालकों को गुमराह कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। आठवी तक की इस स्कूल में अब आधा सत्र बीत जाने के बाद स्कूल प्रबंधन सीजी बोर्ड की हिन्दी मीडियम किताबों से पढ़ने…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन C4 क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 से भी अधिक स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देर रात से जारी इस विशेष अभियान में विभिन्न थानों की टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश देकर वारंटियों को पकड़कर सिविल लाइन स्थित C4 कार्यालय में प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और फरार चल रहे आरोपियों पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रायपुर, लखन पतले ने सभी गिरफ्तार स्थाई वारंटियों को कड़े शब्दों में समझाइश दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन…
publicuwatch24.-रायपुर। बीजेपी विधायक राजेश मूणत और कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल के बीच जमकर बहस हुई। साइंस कॉलेज मैदान के सामने से चौपाटी हटाने के विरोध में बहस हुई। दरअसल शहर के जीई रोड स्थित एनआईटी के पास बने साइंस कॉलेज मैदान की चौपाटी को हटाने की कार्रवाई को लेकर मंगलवार देर रात से ही राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। चौपाटी हटाने की प्रशासनिक तैयारी की खबर मिलते ही कांग्रेस नेता अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ मौके पर ही पहुंच गए और रातभर धरने पर बैठे रहे। शनिवार सुबह हालात तब और गरम हो गए जब पुलिस बल और…
publicuwatch24.-रायपुर। साइंस कालेज मैदान से शनिवार को तड़के नगर निगम के अमले ने चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की । इस दौरान भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। व्यापारियों के साथ विरोध कर रहे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नगर निगम ने सुबह चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, और कांग्रेसजन वहां पहुंच गए। वो जेसीबी के नीचे लेट गए। गाड़ी की चाबी छिन ली। पुलिस ने वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान पुलिस के साथ झूमा झटकी भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन सोमवार 24 नवम्बर को शाम 5.30 बजे भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला भारत मंडपम नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ दिवस के मौके पर सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन मंत्री देवांगन मंगलवार 25 नवम्बर को सवेरे 11 बजे नई दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन देने इंवेस्टर कनेक्ट स्पेशलिटी स्टील मीट में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे 2.15 बजे टूरिज्म वेलनेस मीट में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात देवांगन शाम 7.30 बजे विमान द्वारा नई दिल्ली से रवाना होकर रात्रि 9.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।…