publicuwatch24.-रायपुर: रायपुर में गणेश विसर्जन झांकियों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार कर लिया है। बुधवार को C-4 भवन में गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों की बैठक हुई। इसमें पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम, PWD, स्वास्थ्य विभाग और SDRF के अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। विसर्जन के दौरान शहर में 1 हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहेगा। झांकी रूट पर ड्रोन और गोपनीय कैमरों से निगरानी की जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित स्थानों पर ही करना होगा। निगम अधिकारियों ने बताया, कि तालाबों में प्रतिमा विसर्जन करने पर कार्रवाई के साथ चालान काटा जाएगा। समितियों से निर्धारित विसर्जन स्थल का उपयोग करने की अपील की गई है। झांकी और विसर्जन के दौरान भीड़ में महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर नजर रखने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को सिविल ड्रेस में तैनात किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। यातायात व्यवस्था के लिए प्रमुख चौक-चौराहों और झांकी रूट पर अतिरिक्त बल लगाया जाएगा।
बैठक में आयोजकों को निर्धारित मार्ग,समय और झांकियों के क्रम का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। झांकी को अनावश्यक रूप से रोकने पर भी मनाही रहेगी। समितियों को पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित वॉलंटियर्स रखने और उन्हें पहचान पत्र देने के लिए कहा गया है। झांकी में नशे का सेवन, हथियार या धारदार वस्तु रखने पर रोक रहेगी। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों के अनुसार करना होगा। सदर बाजार क्षेत्र में मौजूद जर्जर भवनों को लेकर बैठक में विशेष चर्चा हुई। पुलिस, नगर निगम और SDRF ने झांकी के दौरान संभावित सुरक्षा जोखिमों की जानकारी दी। सुरक्षा को देखते हुए रूट बदलने का प्रस्ताव रखा गया, लेकिन समितियों के आयोजकों ने इससे असहमति जताई। हालांकि, आयोजकों ने साउंड सिस्टम का स्तर निर्धारित मानक में रखने और बेस व वाइब्रेशन मोड बंद रखने पर सहमति दी है। साथ ही सुरक्षा संबंधी पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की बात कही।
डीसीपी अर्चना झा ने बताया, कि गणेशोत्सव के अंतिम दिनों में शहर के प्रमुख मार्गों पर निकलने वाली झांकियों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा प्लान तैयार किया है। झांकी रूट के संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही गोपनीय कैमरों के जरिए भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों की टीमें लगातार रूट की निगरानी करेंगी। रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर निगम ने महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में व्यवस्थाओं के लिए समिति गठित की है। 25 सितंबर सुबह 6 बजे से 1 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक अफसर-कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। खारून नदी, तेलीबांधा तालाब और बूढ़ातालाब समेत अन्य तालाबों में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित रहेगा।
महादेव घाट पर गोताखोर, मोटर बोट, एंबुलेंस, मेडिकल टीम और अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे। झांकी रूट पर जर्जर भवनों का सर्वे, सफाई, सड़क मरम्मत और रोशनी की व्यवस्था होगी। छोटी प्रतिमाओं के लिए अस्थायी कुंड बनाए जाएंगे। महादेव घाट विसर्जन स्थल से प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग, भाठागांव चौक और रिंग रोड-1 से होकर होगी। शहर में भारी वाहनों को एंट्री बैन रहेगी। विसर्जन के दौरान सभी तरह के माल वाहक वाहनों को रायपुरा चौक से रोक दिया जाएगा, जिन्हें अम्लेश्वर से रायपुर की ओर आना है, वो अम्लेश्वर-कुम्हारी-टाटीबंध होकर या खुड़मुड़ा-भाठागांव होकर आ सकते हैं।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Tuesday, November 10
