Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन की स्वीकृति के बाद मुंगेली पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का जिला भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत
- सढ़ौली गांव की महिलाएं खेतों से हुनर तक, इको-फ्रेंडली राखियों से रच रही हैं आत्मनिर्भरता की कहानी
- बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी
- बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू
- कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
- प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना
- मंत्री टंकराम वर्मा ने 1.24 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देश
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज सुबह राजस्थान दौरे के लिए रवाना हुए. सुबह लगभग 8:30 बजे वह रायपुर एयरपोर्ट से उदयपुर (राजस्थान) के महाराणा प्रताप हवाई अड्डा के लिए उड़ान भरे. इसके बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे पाली जिले के होटल लाल बाघ रिजॉर्ट, रनकापुर पहुचेंगे. इसके बाद शाम 4 बजे महाराणा प्रताप हवाई अड्डा पहुचेंगे. शाम 6:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. लगभग शाम 6:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने बस्तर सहित पूरे प्रदेश में विकास में बाधक नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। सुरक्षा…
राज्य वेटलैंड प्राधिकरण ने भेजा प्रस्ताव publicuwatch24.-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित कोपरा जलाशय को राज्य सरकार ने प्रस्तावित रामसर स्थल घोषित करने की दिशा में बड़ी पहल की है। प्राकृतिक और मानव निर्मित विशेषताओं से युक्त यह जलाशय पूरे क्षेत्र के लिए जलसंसाधन, सिंचाई और जैव विविधता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। वन मंत्री कश्यप ने उम्मीद जताई है कि कोपरा जलाशय के रामसर स्थल बनने से क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। गौरतलब है कि कोपरा जलाशय मुख्य रूप से…
publicuwatch24.-रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग में लगभग 144.78 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण किया। यह नया परिसर रविशंकर स्टेडियम के समीप तैयार किया गया है। मंत्री श्री यादव ने फीता काटकर इस खेल सुविधा को जनता को समर्पित किया। मंत्री यादव ने कहा कि यह अत्याधुनिक खेल सुविधा जिले के युवाओं को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल खेल क्षेत्र में जिले के लिए नई दिशा और ऊर्जा का संचार करेगी तथा युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध…
publicuwatch24.-रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में धान विक्रय हेतु टोकन निकाल पा रहे हैं और निर्धारित समय पर आसानी से…
publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री ओपी चौधरी से CGPSC परीक्षा 2024 में चयनित स्वप्निल वर्मा और रोहित वर्मा ने मुलाकात की। X पोस्ट में आज रायपुर निवास में CGPSC परीक्षा 2024 में चयनित युवा स्वप्निल वर्मा (2nd Rank) और रोहित वर्मा (48th Rank) ने आत्मीय मुलाकात की। आप दोनों को इस उल्लेखनीय उपल्ब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनायें। नालंदा परिसर से तैयारी करते हुए, आपने अपनी लगन, अनुशासन और परिश्रण के बल पर सभी चुनौतियों को पार करते हुए यह सफलता अर्जित की है। आप सबकी सफलता देखकर हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है। यह…
publicuwatch24.-नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज तिरुपति के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के पवित्र पहाड़ी मंदिर गईं और पारंपरिक सम्मान के साथ पूजा-अर्चना की। आज सुबह तिरुपति पहुंचने पर, उन्होंने सबसे पहले तिरुमाला में क्षेत्रपालक वराहस्वामी मंदिर जाकर खास पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मुख्य मंदिर गए। मंदिर के मुख्य गेट पर, TTD के अध्यक्ष बी.आर. नायडू, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अनिल कुमार सिंघल, वैदिक विद्वानों और मंदिर के सीनियर अधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने गर्भगृह में जाने से पहले ध्वजस्तंभ पर पूजा-अर्चना की। वहां, उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर जैव-विविधता संरक्षण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी उद्देश्य से बोर्ड ने वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सहयोग से हरित कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया है। यह विशेष प्रशिक्षण इसलिए तैयार किया गया है ताकि जंगलों में रहने वाले युवाओं को जैव विविधता संरक्षण से जुड़ी जानकारी, व्यवहारिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकें। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार का…
गुणवत्ता पर नाराजगी, पुनः निर्माण और कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के धरसेड़ी-कर्री-कुप्पी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क और पुलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने नव-निर्मित सड़क की गुणवत्ता, सामग्री के उपयोग तथा संपूर्ण निर्माण प्रक्रिया का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि सड़क के कई हिस्सों में निर्माण मानकों का समुचित पालन नहीं किया गया है और कार्य अभी भी अधूरा है। इस पर…
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेशभर की तरह धमतरी जिले में भी खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 की शुरुआत 15 नवंबर से सुचारू रूप से हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में जहाँ किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दे रही है, वहीं गांवों में श्रमिक परिवारों के बीच भी खुशी का माहौल है। धान खरीदी से जुड़े कार्यों ने ग्रामीण श्रमिकों, विशेषकर महिलाओं के लिए रोजगार एवं अतिरिक्त आय के अवसर बढ़ा दिए हैं, जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था में नई जान आई है। संबलपुर गांव के खरीदी केंद्र में काम कर रहीं ईश्वरी यादव और विद्या मरकाम जैसी महिलाएँ इस बदलाव का…