Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल
- 21 वर्षों बाद फिर खुला मेटापारा कोरसागुड़ा का स्कूल
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक, सोमारी बघेल का सपना हुआ पूरा
- सुकमा जिला अस्पताल ने बचाई दो माताओं की जान
- शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में जटिल गर्भाशय ट्यूमर की सफल सर्जरी
- मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
- असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर. नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे डे-नाइट वन डे क्रिकेट मैच के लिए विद्यार्थियों के लिए आरक्षित 1500 सीटों के टिकट सोमवार से मिलेंगे. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इसके लिए बूढ़ातालाब के पास स्थित इंडोर स्टेडियम में 24 नवंबर से टिकट काउंटर खोलने की व्यवस्था की है. यहां सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टूडेंट्स अपने शैक्षणिक संस्थान के चालू सत्र का वैध परिचय पत्र (आईडी) दिखाकर 800 रुपये में केवल एक टिकट ले पाएंगे. क्रिकेट संघ के डायरेक्टर…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में कुख्यात माओवादी हिड़मा के समर्थन में हुई नारेबाजी पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने प्रदर्शनकारियों को बच्चा बताया और कहा कि वह दिल्ली में बैठकर बस्तर की हालात को नहीं समझ सकते। वे जिस बस्तर को खुशहाल बता रहे हैं, वहां वे कभी गए ही नहीं हैं। वह उन सभी प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स से अनुरोध करते हैं कि वे एक बार बस्तर आएं और यहां की स्थिति को देखें। वह खुद ही पूरी व्यवस्था करेंगे। श्रीनगर से गिरफ्तार बहरहाल, दिल्ली में…
publicuwatch24.-बीजापुर। थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ में ताड़पाला क्षेत्र में 04 नवंबर 2025 को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई। जिले में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से दिनांक 1 नवंबर 2025 को प्रारंभ किये गये माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205, 210 एवं केरिपु 196 की संयुक्त टीमों द्वारा 03/11/2025 को ताड़पाला पहुँचकर जिला पुलिस बल एवं केरिपु के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उपयुक्त स्थान का चयन किया गया और दिनांक 04/11/2025 को कर्रेगुट्टा पहाड़ पर ताड़पाला क्षेत्र में कैंप की सफलतापूर्वक स्थापना की गई। प्राकृतिक चुनौतियों के बीच…
publicuwatch24.- दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा को लेकर पिछले कई दिनों से युवा समूह इंडिया गेट के आसपास प्रदर्शन कर रहे हैं. रविवार शाम भी कुछ युवा C-हेक्सागन इलाके में “क्लीन एयर” की मांग को लेकर जुटे थे. शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर में माहौल पूरी तरह बदल गया. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे ‘अर्बन नक्सल’ करार दे रहे हैं. प्रदूषण के खिलाफ नारे लगाने के बीच अचानक कुछ प्रदर्शनकारी माडवी हिडमा अमर रहे के नारे लगाने लगे. हिडमा वही कुख्यात नक्सली कमांडर है जिसकी हाल ही में सुरक्षा…
publicuwatch24.- रायपुर. छत्तीसगढ़ में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस में देशभर के साढ़े पांच सौ अफसर 26 और 27 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे. उन्हें एसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा रिसीव करने के बाद अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर ठहराया जाएगा. साथ ही रुकने वाले स्थानों की सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की जाएगी. राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की 5 कंपनी को ड्यूटी में उपलब्ध कराया जाएगा. 28 से 30 नवंबर तक होने वाले सम्मेलन स्थल पर सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही आईबी की टीम तैनात रहेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और…
मुख्यमंत्री गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा Publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 05 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने…
Publicuwatch24.com-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नैमेड और भोपालपटनम थाना क्षेत्रों से कुल 7 नक्सलियों काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। गिरफ्तार सभी 7 नक्सलियाें के विरूद्ध नैमेड और भोपालपटनम् थानों में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया गया । बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी के अनुसार जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में कांडका-जपेली के जंगलों में सर्चिग अभियान चलाया गया, इस दौरान नैमेड थाना…
Publicuwatch24.com-कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन की युक्तियुक्तकरण योजना से स्कूलों में शैक्षणिक सुविधा बढ़ने से विद्यार्थियों को फायदा हो रहा है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे छोटे से गाँव पतुुरियाडाँड़ के लिए हाई स्कूल खुलना किसी वरदान से कम नहीं था। वर्षों तक आसपास के गांवों के बच्चे सिर्फ इसलिए आगे की पढ़ाई से वंचित हो जाते थे क्योंकि हाई स्कूल की दूरी अधिक थी। लेकिन जब गाँव में हाई स्कूल प्रारंभ हुआ, तो यह न सिर्फ गांववासियों के लिए खुशी का क्षण था, बल्कि उन बच्चों के लिए नई उम्मीद की किरण थी जो उच्च…
दुल्लापुर-नेवारीगुड़ा-कान्हाभैरा मार्ग निर्माण को मंजूरी- ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार Publicuwatch24.com-कवर्धा। जिला पंचायत कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए विकास का नया अध्याय जुड़ गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क—दुल्लापुर, नेवारीगुड़ा, कान्हाभैरा से कंझेटा तक- के निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह निर्णय क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के अभाव में लंबे समय से आवागमन,…
तमता केंद्र में धान बेचकर लौटे किसान अनिल कुमार भगत बोले- “किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं” जशपुर जिले के 46 केंद्रों में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी Publicuwatch24.com-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी का महाअभियान इस वर्ष सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बन रहा है। किसानों के पसीने की कमाई का प्रदेश सरकार उचित मूल्य दे रहीं हैं l जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंजीकृत प्रत्येक किसान के धान…