Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य सुरक्षा से जनकल्याण” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 25, 2026

    मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री साय

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने की भेंट

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वास्थ्य सुरक्षा से जनकल्याण” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री साय
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने की भेंट
    • मदकू में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री साय ने 68.96 करोड़ के 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में PFIC की बैठक संपन्न
    • नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
    • रायपुर प्रेस क्लब पहुंचे आचार्य इन्द्रेश: SIR, Gen Z आंदोलन से लेकर मंदिरों में VIP दर्शन पर कही यह बात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      स्वास्थ्य सुरक्षा से जनकल्याण” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      September 25, 2026

      मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री साय

      September 25, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने की भेंट

      September 25, 2026

      मदकू में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री साय ने 68.96 करोड़ के 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

      September 25, 2026

      बस्तर में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

      September 25, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » CRPF ने प्राकृतिक चुनौतियों के बीच ताड़पाला में नया सुरक्षा कैम्प स्थापित किया
    छत्तीसगढ

    CRPF ने प्राकृतिक चुनौतियों के बीच ताड़पाला में नया सुरक्षा कैम्प स्थापित किया

    adminBy adminNovember 24, 2025No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    publicuwatch24.-बीजापुर। थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत कर्रेगुट्टा पहाड़ में ताड़पाला क्षेत्र में 04 नवंबर 2025 को नवीन सुरक्षा एवं जन-सुविधा कैम्प की स्थापना की गई। जिले में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के उद्देश्य से दिनांक 1 नवंबर 2025 को प्रारंभ किये गये माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 205, 210 एवं केरिपु 196 की संयुक्त टीमों द्वारा 03/11/2025 को ताड़पाला पहुँचकर जिला पुलिस बल एवं केरिपु के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में उपयुक्त स्थान का चयन किया गया और दिनांक 04/11/2025 को कर्रेगुट्टा पहाड़ पर ताड़पाला क्षेत्र में कैंप की सफलतापूर्वक स्थापना की गई। 
    प्राकृतिक चुनौतियों के बीच साहसिक कार्य दुर्गम भू-भाग, सड़क संपर्क का अभाव, कठिन चढ़ाई, लगातार IED एवं एम्बुश का खतरा व पानी के अभाव जैसे प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और उत्कृष्ट कार्य-दक्षता का परिचय देते हुए निर्धारित स्थल पर कैंप की स्थापना सफलतापूर्वक पूर्ण की है। यह कदम न केवल सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि इस क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियानों की प्रभावशीलता और गति को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु एक रणनीतिक पहल भी है। साथ ही क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस कैंप को आगे चलकर जंगल वारफेयर, फील्ड क्राफ्ट एंड टैक्टिक्स एवं अन्य व्यावहारिक प्रशिक्षणों के लिए एक विशेषीकृत प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में विकसित किए जाने की योजना है, जिससे सुरक्षा बलों की कार्य क्षमता और भी अधिक सशक्त होगी। 
     अंतर्राज्यीय समन्वय एवं अभियान की मजबूती ताड़पाला से छत्तीसगढ़–तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों के विरुद्ध संयुक्त एवं प्रभावी अभियान संचालित किए जाएंगे। कैंप स्थापना के दौरान हेलीकॉप्टर सपोर्ट निरंतर मिलता रहा तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर स्थापित कैंप पहुँचकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कैंप का निरीक्षण करने वाले वरिष्ठ अधिकारीगण पुलिस महानिदेशक केरिपु, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़, , अति0 पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान, अति0पुलिस महानिदेशक केरिपु बल, अति0 पुलिस महानिदेशक केरिपु ऑप्स, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, पुलिस महानिरीक्षक केरिपु छ0ग0 सेक्टर, DIG दंतेवाड़ा रेंज, DIG CRPF बीजापुर, पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने समय-समय पर सुरक्षा कैम्प पहुंचकर न सिर्फ सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया बल्कि उनके द्वारा जवानों को सामरिक एवं टेक्टिकल दिशा निर्देश भी दिये गए। 11/11/2025 को पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ रायपुर, अति0 पुलिस महानिदेशक केरिपु बल, अति0 पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान छत्तीसगढ़, IG CG सेक्टर रायपुर, पुलिस महानिरीक्षक विआशा रायपुर कैम्प ताड़पाला पहुचकर जवानों का हौसला अफजाई किये विषम परिस्थितियों में सिमित संसाधन के साथ कैम्प की स्थापना के लिए जवानों को बधाई दिये और जवानों से चर्चा किये । 
    दिनांक 20–21 नवंबर 2025 को पुलिस महानिदेशक CRPF, अति0 पुलिस महानिदेशक केरिपु, अति0 पुलिस महानिदेशक ऑप्स केरिपु, अति0 पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान, छ0ग0, IG छ0ग0 सेक्टर केरिपु, DIG CRPF सेक्टर बीजापुर एवं पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा ताड़पाला कैंप का दौरा कर जवानों से चर्चा एवं उत्साहवर्धन किये और विषम परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु जवानों को बधाई दी गई । दिनांक 20/11/2025 की रात्रि पुलिस महानिदेशक केरिपु एवं अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने ताड़पाला कैम्प में जवानों के साथ रात्रि विश्राम कर न केवल उनका मनोबल बढ़ाया, बल्कि अपने स्नेह, विश्वास और अटूट समर्थन का सशक्त संदेश भी दिया। 
    नक्सल उन्मूलन में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ वर्ष 2024 से अब तक बीजापुर जिले में 22 सुरक्षा कैम्प स्थापित किए गए हैं। इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप —749 माओवादी आत्मसमर्पण, 202 माओवादी मारे गए, 1006 माओवादी गिरफ्तार किये गए हैं । साथ ही बस्तर संभाग में 210 माओवादियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया है, जो नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी रणनीतिक सफलता है । कैम्प ताड़पाला के स्थापना के बाद से अब तक क्षेत्र में 14 IED सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया जिसे बीडी टीम के द्वारा सुरक्षित तरीके से नष्टीकरण किया गया । प्रशासनिक नेतृत्व एवं बहु-आयामी सहयोग बीजापुर जिले के सुदूर व संवेदनशील क्षेत्रों में ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के अंतर्गत विकास एवं नक्सल उन्मूलन कार्यों को गति प्रदान करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
    कैंप स्थापना में निम्न अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहभागिता उल्लेखनीय रही:श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री शालिन, महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स, श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, श्री बी.एस. नेगी, उप महानिरीक्षक (परि) केरिपु रेंज बीजापुर, डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, श्री कुमार मनीष कमांडेंट केरिपु 196 बटालियन, श्री नरेश पवार कमांडेंट कोबरा 205 बटालियन, श्री रविन्द्र कुमार मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स, श्री अमन कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स, श्री मनोज तिर्की उप पुलिस अधीक्षक, श्री सिद्धार्थ बघेल उप पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी आवापल्ली श्री तिलेश्वर यादव, श्री रोशन आहूजा उप पुलिस अधीक्षक, श्री कुलदीप सिंह डीसी ऑप्स बीजापुर, इनके निर्देशन में 04/11/2025 को तड़पाला में नवीन सुरक्षा कैंप सफलतापूर्वक स्थापित किया गया, जिससे सीमावर्ती माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, अभियान संचालन की क्षमता बढ़ेगी, आसपास के ग्रामीणों को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, PDS दुकानें, मोबाइल नेटवर्क, आंगनबाड़ी आदि बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। कैंप की स्थापना से क्षेत्र में उत्साह और सुरक्षा की भावना बढ़ी है। 
    विकास की गति वर्ष 2023–24 एवं 2024–25 में बीजापुर जिले में कुल 44 नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं। “नियद नेल्ला नार” योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में —सड़क निर्माण,बिजली आपूर्ति,जल सुविधा,स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार,स्कूल/आंगनबाड़ी की स्थापना,मोबाइल नेटवर्क संचार माध्यम का सुदृढीकरण एवं अन्य जन-सुविधाओं में तीव्र प्रगति हुई है।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    नकली होलोग्राम से शराब तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3229 लीटर शराब जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

    September 25, 2026

    बारिश और ब्लैकआउट : देवभोग से 40 गांवों का संपर्क टूटा, बाढ़ में फंसे 102 लोगों का रेस्क्यू

    September 25, 2026

    कॉलेज और आईटीआई पहुंचे परिवहन विभाग के शिविर, 178 विद्यार्थियों को मिला लर्निंग लाइसेंस

    September 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201963

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    स्वास्थ्य सुरक्षा से जनकल्याण” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Publicuwatch AutherSeptember 25, 20260

    पोर्टेबिलिटी क्लेम्स के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत…

    मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री साय

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने की भेंट

    September 25, 2026

    मदकू में विकास की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री साय ने 68.96 करोड़ के 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    September 25, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    स्वास्थ्य सुरक्षा से जनकल्याण” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 25, 2026

    मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री साय

    September 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने की भेंट

    September 25, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201963

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.