Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। राजनांदगांव पुलिस भर्ती को रद्द करने के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा ने अब अन्य जगहों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की बात कही है. इसके साथ ही मामले में आक्रामक कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए. पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर उन्हें ध्यान देना चाहिए. उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा. सभी जगहों पर इस बात को चेक…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। टीएस सिंहदेव ने कहा, एक महान नेता और अर्थशास्त्री के रूप में उन्होंने देश को अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। देश के अमीर व्यापारी से ले कर साधारण कर्मचारी तक उनका अमूल्य योगदान नहीं भूल पाएंगे। भारत आपको सदा याद रखेगा। ॐ शांति। बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश भाजपा में 50 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर हो रहे विरोध हाथापाई के बीच प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन सुबह रायपुर पहुंचने के बाद ठाकरे परिसर में इसकी समीक्षा बैठक कर रहे है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री अजय जामवाल, पवन साय प्रदेश चुनाव अधिकारी प्रभारी खूबचंद पारख व जिला चुनाव अधिकारी उपस्थिति है। इसमें जिला अध्यक्ष नियुक्त पर भी रायशुमारी होगी। आज ही विरोध के विवाद सुलझाने बनी अपील समिति की भी बैठक होनी है।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। साय सरकार की महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना को अधिकारी बस्तर से लेकर सरगुजा तक पलीता लगाने का काम कर रहे हैं। बस्तर में जहां सनी लियोनी के नाम पर फर्जी तरीके से इस योजना का लाभ दिया गया तो सरगुजा में एक 41 साल की हितग्राही को हर महीने केवल 500 रुपए ही दिए जा रहे हैं। जबकि योजना के तहत 1 हजार राशि देने का प्रावधान है। दरअसल हम बात कर रहे हैं हेमा कंसारी की, जिनकी उम्र उम्र 40 से 45 के बीच ही होगी। लेकिन हेमा को महिला बाल विकास बुजुर्ग मानता है। यही कारण…

Read More

publicuwatch24.–भोपाल/रायपुर। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा मामले में शुक्रवार को बड़ा अपडेट सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम भोपाल और ग्वालियर स्थित सौरभ के घर और दफ्तर पहुंच गई है. लोकायुक्त और आयकर विभाग के बईडी इस मामले की जांच करने में जुटी है. बता दें कि सौरभ शर्मा के बड़े भाई सचिन शर्मा रायपुर में पदस्थ है. लोकायुक्त का छापा पड़ने के बाद से ही फरार चल रहे सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी ई-7 स्थित घर और दफ्तर में सीआरपीएफ जवानों के साथ ED की सर्चिंग जारी है. जबकि ग्वालियर में…

Read More

publicuwatch24.-दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार का आयोजन राजघाट के पास किया जाएगा। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी गिनती देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की निधन की खबर मिलने के बाद एम्स के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है। केंद्र…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. भाजपा संगठन की आज महत्वपूर्ण बैठक होगी. बीजेपी स्वच्छ रूप से सभी को मौका देती है. बीजेपी का यह रेगुलर प्रोसेस है, इसी प्रक्रिया में सभी मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं. अब जिला अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी. केवल बीजेपी पार्टी में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है. यह बात भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में कही. छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद मचे बवाल को लेकर पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है. दो मंडल अध्यक्षों…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैकुंठपुर के शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की 59 हजार और प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने वाली महतारी वंदन योजना की सफलता का जश्न मनाया गया। सुशासन दिवस पर आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर के नालंदा परिसर में दो दिवसीय प्रदर्शनी आज से लगाई गई है। प्रदर्शनी स्थल पर में अटल जी की कविताएं एलईडी लाइट एण्ड साउंड के माध्यम से प्रदर्शित की गयी। अटलजी की मधुर और ओजस्वी वाणी से कविताएं लोगों को मंत्रमुग्ध करती रही। बाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा गुरुवार को बलौदाबाजार के पण्डित चक्रपाणि शुक्ल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बलौदाबाजार में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। मातृभूमि और धर्म रक्षा के लिए उनकी शहादत अमर रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 से शुरू किए गए…

Read More