Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। सेजबहार में चल रहे शिव महापुराण की कथा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बिना नाम लिए एक धर्म विशेष पर टिप्पणी की, जिस पर अब सियासत भी हो रही है. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पंडित मिश्रा ने सनातन को मजबूत करने, नए साल में शिवालयों में जाने की बात कही है. सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पं. प्रदीप मिश्रा ने सही बात कही है, इसमें गलत क्या है. आज एक नई पीढ़ी एक अलग दिशा में जा रही है. सनातन नया वर्ष दिवाली नवरात्रि में होता है. नए वर्ष में मदिरा सेवन की…
publicuwatch24.-रायपुर। PCC चीफ दीपक बैज बेलगावी रवाना हुए। X पोस्ट में उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी को कांग्रेस अध्यक्ष बने 100 साल पूरे हुए.. इस शुभ अवसर पर आज बेलगावी में आयोजित CWC की बैठक में सम्मिलित होने जा रहा हूं। 100 साल पूर्व महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में बेलगावी (कर्नाटक) में कांग्रेस का अधिवेशन संपन्न हुआ था। आपको बता दें कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) आज 26 और कल 27 दिसंबर को बेलगावी में बैठक होने होने वाली है। कांग्रेस पार्टी इस साल को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र की शताब्दी वर्ष के तौर पर मना रही…
publicuwatch24.-सारंगढ़-बिलाईगढ़। सीएम विष्णुदेव साय अश्वमेघ यज्ञ महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा, यज्ञ-अनुष्ठान से केवल स्थानीय लोगों को नहीं, बल्कि उसके पुण्य का लाभ देश-प्रदेश को भी मिलता है। सनातन धर्म, संस्कृति और परंपरा के प्रसार के लिए ग्रामवासियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान का यह आयोजन बहुत ही प्रशंसनीय है, इसके लिए समस्त क्षेत्रवासियों का सहृदय अभिनंदन। प्रभु श्रीराम की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। कार्यक्रम में सांसद राधेश्याम राठिया, कृष्णकुमार राय , जगन्नाथ पाणिग्रही सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। बता दें कि सीएम साय आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम टिमरलगा में आयोजित…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कई जगह कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं की शिकायत पर माना और कवर्धा के पिपरिया मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कल भाजपा कार्यालय में बैठक होगी, जिसमें बाकी विवादित जगहों की चर्चा कर पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में निर्णय लेंगे. बता दें कि कल फाइनल अध्यक्षों के नाम का पैनल तय हो सकता है. जिला अध्यक्षों के नामों का पैनल भी फाइनल किया जाएगा। 29 दिसंबर को दिल्ली में संगठन की…
publicuwatch24.-जशपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने शिवलिंग में जल अर्पित की। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, || ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् || जशपुर के ग्राम घुघरी में पवित्र शिवलिंग में जल अर्पित और पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देवों के देव महादेव का आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे।
publicuwatch24.-अंबिकापुर। शहर में व्यापारी के घर पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला सामने आया है. कार सवार लोगों ने अल सुबह व्यापारी के घर पेट्रोल बम फेंककर मौके से फरार हो गए. इस घटना से व्यापारी का पूरा परिवार डरा-सहमा है. बम फेंकने की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके सहारे पुलिस जांच में जुटी है. दरअसल, पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठीरमा का हैं, जहां रहने वाले संजीत व्यपारी के घर 23 दिसम्बर की अल सुबह कार सवार दो अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंककर मौक़े से फरार…
publicuwatch24.-रायपुर/कर्नाटक। पूर्व सीएम भूपेश बघेल बेलगावी पहुंचे है उन्होंने X पोस्ट में बताया कि ये वह ऐतिहासिक कुंआ है जिसे महात्मा गांधी जी ने कांग्रेस अधिवेशन में आने वाले प्रतिनिधियों के लिए पानी का इंतज़ाम करने के लिए बनवाया था। बता दें कि आज से कांग्रेस का दो दिवसीय अधिवेशन, पार्टी ‘नव सत्याग्रह’ शुरू करेगी। बेलगावी में आज 26 दिसंबर से कांग्रेस का दो दिन चलने वाला अधिवेशन शुरू हो रहा है। ये अधिवेशन 1924 में हुए कांग्रेस के 39वें अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के मौके पर रखा गया है। 26 और 27 दिसंबर 1924 को बेलगावी…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। कोंडागांव की हेमबती नाग प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024 से सम्मानित हुई। सीएम साय ने बधाई देते हुए कहा, शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। हमारी…
publicuwatch24.-जशपुर। घुघरी पहुंचे सीएम साय नागवंशी समाज के वार्षिक महासम्मेलन में शामिल हुए। सीएम का ट्ववीट – कल गृहग्राम बगिया में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई ‘सेवा एवं समर्पण का 1 साल’ पुस्तिका का विमोचन किया। जशपुर जिले सहित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु बगिया में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय की स्थापना की गई है, जहाँ अब तक 3787 आवेदनों का समाधान किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने संदेश में बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि 26 दिसम्बर को हम सभी वीर बाल दिवस मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। इस दिन सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मैं उनकी शहादत को शत शत नमन करता हूँ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी…