Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर छापा मारा है. ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं. ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है. इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी. सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के…

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल से भरे ट्रक को पकड़ा गया है. कुम्हारी थाना पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 28 दिसंबर को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्य तिथि तथा अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कुशाभाऊ ठाकरे जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि कुशाभाऊ नैतिकता, आदर्श व सिद्धांतों के प्रकाश स्तंभ थे। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अटूट था। कुशाभाऊ ठाकरे जी ने समाज के प्रत्येक वर्ग की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से काम किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी जैसे निष्काम कर्मयोगी के विचार और जीवनमूल्य हमें सदैव देश सेवा…

Read More

बच्चों का ट्यूशन फीस और फाल-अस्तर की खर्च से हुई चिंता मुक्त panchayattantra24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। मोबाइल पर महतारी वंदन की राशि आने का संदेश आते ही रेखा कैवर्त का चेहरा खिल उठता है। हर महीने समय पर राशि का इंतजाम हो जाने से बच्चों का ट्यूशन फीस और फाल-अस्तर की खर्च से रेखा चिंतामुक्त हो गई है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही 42 वर्षीय रेखा गौरेला विकासखण्ड के ग्राम सारबहरा की निवासी है। एकमात्र छोटे से टेलरिंग की दुकान के भरोसे घर गृहस्थी का काम चला रही रेखा को जब से महतारी वंदन की राशि मिलना शुरू…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। बैज ने कहा, देश ने आज एक ऐसा व्यक्तित्व खो दिया, जिसने सादगी, ज्ञान और निष्ठा से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। दिल्ली में डॉ. मनमोहन सिंह जी के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। उनकी विरासत और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु…

Read More

publicuwatch24.-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार स्कॉर्पिओ ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई है. सभी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को लेकर बड़ा बयान दिया है. मंदिर-मस्जिद विवाद को पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्वयं सेवक बनते-बनते सर्व संचालक बन जाते हैं. इन्हें 12 महीने बोलना है, इसलिए कुछ भी बोल देते हैं, बाद में लज्जित होते हैं और कह देते हैं कि हमारे बयानों की आलोचना करने का सबको अधिकार है. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत में हिन्दू का चिन्ह न ढूंढें. ये आलोचना के नहीं, दया के पात्र हैं. बता दें, हाल ही में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। गुरुवार सायं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं। वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं। डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने भी तय किया है कि प्रतियोगिता के दौरान होने वाली विशाल खेल ज्योति यात्रा, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मातृहस्त भोजन एवं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में आयोजित शोक सभा में श्री डेका ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल श्री डेका ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन किए। x में उन्होंने लिखा, महान राष्ट्रकर्मी को अंतिम प्रणाम. आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी. आज दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी जी के साथ दुःख बाँटा.ईश्वर यह दुःख सहने की सभी को शक्ति दे. बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर…

Read More