Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
कहा- आरोपी को नहीं दिया जा सकता जमानत का लाभ publicuwatch24.com-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कथित 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कठोर टिप्पणी भी की है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए आदेश में कहा, कि सर्वोच्च न्यायालय का मानना है कि भ्रष्टाचार केवल एक मामला नहीं है, यह दंडनीय अपराध है। यह अप्रत्यक्ष रूप से मानवाधिकारों को भी कमजोर करता है। व्यवस्थित भ्रष्ट्राचार आर्थिक अपराधों को जन्म देता है। आर्थिक अपराध गंभीर अपराध है। जिसका पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है।…
publicuwatch24.-कवर्धा।कबीरधाम जिले में छूटे हुए नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 3 और 4 जनवरी 2025 को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की रूपरेखा पूरी तरह से तैयार कर ली गई है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचना चाहिए और कोई भी इससे वंचित न रहे। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी को इस कार्यक्रम…
publicuwatch24.-अम्बिकापुर । नीतू चंवर अम्बिकापुर के ठनगनपारा में अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। कभी कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली नीतू की जिंदगी आज खुशियों से भर गई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लोन लेकर नीतू ने डेयरी का व्यवसाय शुरू किया है और आर्थिक रूप से सशक्त हुईं। बीते सालों को याद करते हुए नीतू अपनी आपबीती बताते हुए कहतीं हैं, जो संकट का समय मैंने देखा है, वो किसी के जीवन में ना आए। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उनके पति का निधन हो गया। पति टेलरिंग का कार्य करते थे, जिससे रोजी-रोटी…
बेमौसम बारिश से धान को बचाने रहें सतर्क अब तक 3.68 लाख मीट्रिक टन धान की आवक किसानों को 771 करोड़ का हो चुका भुगतान भरारी केंद्र के खरीदी प्रभारी को हटाने के निर्देश बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई में और तेज़ी लाएं publicuwatch24.–बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मल्हार क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र प्रभारी जगजीवन कुर्रे को हटाने के निर्देश दिए। श्री कुर्रे के विरुद्ध धान खरीदी में गड़बड़ी और लापरवाही के कई आरोप लगे हैं। कलेक्टर ने…
publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सचिव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र के माध्यम से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के प्रसाद योजना में शामिल सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ स्थित माँ बागेश्वरी मंदिर के कायाकल्प और सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार को पुनः स्मरण पत्र जारी की है। गौरतलब है कि प्रसाद योजना, भारत सरकार की एक योजना है जिसका मकसद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्द्धन अभियान योजना के तहत, तीर्थ स्थलों को विकसित करने और उन्हें पहचान दिलाने पर ध्यान दिया…
publicuwatch24.-बिलासपुर। सक्ती जिले में करोड़ों रुपए के कथित गबन के आरोपों का सामना कर रही निलंबित शिक्षिका को हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देकर संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग (जेडी) ने बहाल कर दिया है। यह कदम राज्य सरकार से जवाब पेश करने से पहले ही उठाया गया, जिससे उनके निर्णय पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर 2024 को सक्ती कलेक्टर ने महिला प्रधान पाठक सविता त्रिवेदी के खिलाफ आर्थिक अनियमितताओं के आरोप में कार्रवाई की अनुशंसा की। जेडी ने कलेक्टर के आदेश के आधार पर सविता त्रिवेदी को निलंबित किया। उन्होंने इस आदेश में…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने एक्शन लिया है। टीम में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर दबिश दी है। उधर, सुकमा में उनके बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के शासकीय आवास में भी अधिकारी पहुंचे हुए हैं। अब इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है। साय सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार में एक से बढ़कर एक घोटाला हुआ है। घोटाला करने वाले कई लोग आज जेल के अंदर है। पूर्व की कांग्रेस सरकार शराब, कोल, भू माफिया…
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद के बीच बड़ी बैठक की गई, इसमें प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल हुए. इसे लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि मंडल अध्यक्षों का अच्छे से चुनाव संपन्न हुआ है. 400 से ज्यादा मंडल है, एक दो में शिकायत आई है. जिला अध्यक्षों के चयन में बहुत अच्छे से राय सुमारी हुई है. तीन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बीजेपी ने नारी सशक्तिकरण के लिए काम किया है. राजनीति में भागीदारी महिलाओं की हो इस दिशा…
publicuwatch24.-रायपुर। पर्यावरण संरक्षण हेतु अग्रणी संस्था, ग्रीन आर्मी का निवार्चन प्रक्रिया विगत दिनों संपन्न हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियो एवं सदस्यों हेतु आज वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार जगत के जाने माने उद्यमी श्री राजेश अग्रवाल जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, अग्रवाल जी ने ग्रीन आर्मी के सराहना करते हुए कहा कि संस्था अमिताभ जी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए शानदार कार्य कर रही है यह पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वरदान साबित हो…
publicuwatch24.-पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निगम बोध घाट पहुंचे. उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हैं.