Author: admin

रायपुर । सर्दी का असर आप पर सीधे तौर पर हो या न हो, लेकिन रेल की पटरियों पर हो रहा है। सर्दी के कारण पटरियों की संरचना में बदलाव आता है। इसके चलते पटरियों में दरार आने से घटनाएं बढ़ रही हैं। शुक्रवार को बिलासपुर रेलवे मंडल के चांपा स्थित पटरी के क्रेक होने की वजह से मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इससे मुंबई हावड़ा रूट की अपलाइन में लोकल ट्रेनों की सेवाएं प्रभावित हुईं। रेलवे ने सोमवार को भी आधा दर्जन ट्रेनें रद कर दी हैं।वहीं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस रविवार की जगह सोमवार की सुबह रायपुर स्टेशन…

Read More

रायपुर | बीजेपी दफ्तर में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट का विरोध अब प्रदेश स्तर पर हो रहा है. छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस प्रमुख अजीत जोगी भी अपना समर्थन पत्रकारों को देने पहुंचे उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता देश के बाकी राज्यों की पत्रकारिता से बेहतर है देश की इतनी बड़ी पार्टी बीजेपी को चाहिए कि वह पत्रकारों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई करें प्रदेश सरकार से अजीत जोगी ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले में आरोपियों पर लगी कानूनी धाराओं को भी बढ़ाएं | रायपुर स्थित प्रेस क्लब के बाहर चल रहे…

Read More

रायपुर | पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह अंतागढ़ टेपकांड एफआईआर पर कुछ बोलने से बचते हुए दिखाई दिए. एफआईआर के सवाल पर डॉ रमन सिंह ने शिवरतन शर्मा को आगे कर दिया. शिवरतन शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल कोर्ट जा चुके और वो मामला कोर्ट से खारिज हो चुका है | उसके बाद भी SIT गठित करना बदले की भावना को दर्शाता है. एसआईटी के गठन के बाद भी एफआईआर कराना इस बात को साबित करता है कि उन्हें अपनी SIT पर भी भरोसा नहीं है. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं और इसका हर स्तर…

Read More

गरियाबंद । जिले के चिखली गांव से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने किसान संवाद के मंच पर सार्वजनिक तौर पर किसानों से माफी मांगी है। उन्होंने किसानों से माफी मांगते हुए कहा कि मैं अपने और अपनी सरकार के जिम्मेदारों की ओर से किसानों से माफी मांगता हूं। भाजपा सरकार द्वारा दो साल का बोनस नही दे पाने के लिए मैं आपसे माफी मांगता हूं।मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के चिखली गांव में इलाके के किसानों ने किसान संवाद का आयोजन किया था। इस मौके पर किसानों ने पूर्व…

Read More

कोरबा । प्रतिकूल चुनावी नतीजों के बाद से जिला भाजपा इकाई की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले दिनों जहां दर्री क्षेत्र के दो भाजयुमो नेता एट्रोसिटी, अपहरण व मारपीट के मामले में सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, वही दो और नेताओ पर हरदीबाजार पुलिस ने एससी/एसटी एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला कायम किया है। जातिगत वैमनस्यता फैलाने के आरोपी नेताओं में जिला किसान मोर्चा के महामंत्री रहे चुलेश्वर राठौर और भुवनेश्वर राठौर शामिल हैं। बता दें कि अभी राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बीजेपी नेताओं द्वारा पत्रकार से मारपीट करने मामला जोरों पर…

Read More

कोरबा। शहर में रिसदी रोड पर स्थित हिमाद्री केमिकल के गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग ने वहां रखे प्लास्टिक के बोरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटे काफी ऊंची हो गईं और यहां से उठने वाला धुंआ भी कई किमी दूर से नजर आ रहा था।सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। बताया जा रहा है कि यहां प्लास्टिक की खाली बोरियों को रखा गया था, जिसका रियूज किया जाना था। आशंका है कि चिंगारी की वजह से इसमें आग लगी और यह…

Read More

शाजापुर। बेरछा थाना क्षेत्र में मिले नर्स वंदना के जले कंकाल की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। हालांकि, पुलिस खुलकर बोलने से बच रही है किंतु सूत्रों के अनुसार हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। आष्टा में चाकू से गोदकर महिला की हत्या की गई और शव को बोरे में भरकर एक वैन से घटनास्थल पर लाया गया व झाड़ियों के पास जला दिया। पुलिस टीम हत्यारों की गिरफ्तारी, चाकू, वाहन व अन्य सामान की बरामदगी में जुटी है।हत्याकांड को अंजाम देने वालों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। इस घटना को महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन लोगों…

Read More

रायपुर । नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने आज रिव्यू मीटिंग में कड़े तेवर दिखाते हुए काम में लापरवाही बरतने वाले पांच मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को तुरंत नोटिस जारी करने कहा। उन्होंने दो टूक कहा कि अफसर ध्यान रखें, कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रविवार छुट्टी के दिन भी नगरीय प्रशासन विभाग के अफसर आज सुबह से सक्रिय थे। मौका था, नगरीय प्रशासन मंत्री की समीक्षा बैठक का। निर्धारित समय से राजधानी के सर्किट हाउस में मंत्री शिव डहरिया की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई।अफसरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिस्टम जनता की सुविधा के लिए…

Read More

बिलासपुर। पूर्व सीएम अजित जोगी के बेटे और जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा की नेता समीरा पैकरा की शिकायत पर पुलिस ने ये मामला दर्ज किया है।एसपी अभिषेक मीणा से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता समीरा पैकरा ने शिकायत की थी कि अमित जोगी ने साल 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रस्तुत नामांकर और हाइकोर्ट में अपने जन्म स्थान को लेकर दो अलग-अलग शपथपत्र पेश किए थे। इसके अलावा उन्होंने फर्जी दस्तावेज संलग्न किए। इसी आधार पर गौरेला पुलिस ने धारा 420 के तहत अमित जोगी…

Read More

रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में शहर के पंडरी थाने में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इसमें उनके बेटे अमित जोगी, पुनीत गुप्ता, राजेश मूणत और मंतूराम पवार पर भी धोखाधड़ी और पैसों के प्रलोभन और भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।कांग्रेस सदस्य और प्रवक्ता किरणमयी नायक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। अपनी रिपोर्ट में किरणमयी नायक ने कहा है कि वर्ष 2014 में अंतागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस ने मंतूराम पवार को अपना प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन थोड़े ही दिनों के…

Read More