Author: admin

रायपुर । भारी-भरकम वादों के साथ छत्तीसगढ़ की सत्ता में आई राज्य की नई-नवेली कांग्रेस सरकार फिर कर्ज की कतार में खड़ी है। सरकार अपना एक हजार करोड़ रुपए का प्रतिभूति (सिक्योरिटी बांड) बेच रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के माध्यम से सरकार इसके लिए बोली लगवा रही है।सरकार इसे 6 वर्ष में चुकाने का वादा कर रही है। इस बांड का फैसला 5 फरवरी को होगा। महीनेभर में यह तीसरा मौका है, जब राज्य सरकार अपना बांड बेच रही है। जनवरी में सरकार ने दो बार में 3500 करोड़ का बांड बेचकर कर्ज लिया है। राज्य सरकार…

Read More

इंदौर। कॉमेडी में किशोर कुमार, मेहमूद, चार्ली चैप्लीन और मेहनत में अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानने वाले कॉमेडी के सुपर स्टार जॉनी लीवर रविवार को शहर में थे। थियेटर, फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन की दुनिया के साथ लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले जॉनी चाहे पर्दे या मंच पर हों या फिर रूबरू चर्चा करें, जो बातें उनकी जुबां बयां करती हैं उसमें उनका साथ अचानक बड़ी-बड़ी हो जाती आंखें व झटके से घूमते हाथ भी देते हैं। शायद यही वह कला है जिसे सेंस ऑफ ह्यूमर के साथ जोड़ते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई…

Read More

रायपुर | भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में अपनी मांगों को लेकर पत्रकारों का धरना प्रदर्शन जारी है. प्रेस क्लब के बाहर बड़ी संख्या में पत्रकार धरना पर बैठे हैं. धरना प्रदर्शन को समर्थन देने पूर्व पत्रकार और सरकार के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग भी पहुंचे. वे भी पत्रकारों के साथ धरने में बैठे और उन्होंने घटना की जमकर भर्त्सना की. उन्होंने मौजूदा दौर में पत्रकारिता को सबसे ज्यादा चुनौती भरा कैरियर बताया और कहा कि समाज को भी इससे अवगत होना चाहिए | रुचिर गर्ग ने कहा कि हमें यह उम्मीद है ये सरकार…

Read More

रायपुर । कांग्रेस बिहार में ‘जन आकांक्षा रैली’कर रही हैं। राजधानी पटना में 30 साल बाद हुई कांग्रेस की रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये जमकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि….आदरणीय साथियों पाटली पुत्र से लेकर पटना तक, गौतम बुद्ध से लेकर गुरू गोविंद सिंह तक बिहार ऐतिहासिक रहा है। एक जुमले बाज पता नहीं कैसे कह दिया कि मैं गंगा पु़त्र हूं, गंगा का बेटा हूं।…

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस के हाथ रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रदेशभर के अलग—अलग इलाकों में लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बता दें ​इस गिरोह ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोगों को ठगा है बल्कि कई अन्य राज्यों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।गौरतलब है कि बिलासपुर के कोतवाली और तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बीते दिनों एटीएम से पैसे कटने की शिकायत की थी।…

Read More

कांकेर। बस्तर आईजी पुलिस विवेकानंद सिन्हा, डीआईजी टीआर पैकरा और पुलिस अधीक्षक कन्हैयालाल ध्रुव के नेतृत्व में कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने पानीडोबीर गांव में नक्सलियों द्वारा अपने मारे गए साथियों की याद में बनाए गए लकड़ी के दस फीट ऊंचे स्मारक को जलाकर राख कर दिया है। कांकेर में एंटी नक्सल ऑपरेशन के डीएसपी अमृत कुजूर ने बताया कि अंतागढ़ थाना, डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ के जवानों को संयुक्त अभियान पर जंगलों में भेजा गया था। इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच कोयलीबेड़ा…

Read More

अंबिकापुर। बिश्रामपुर के शांतिनगर निवासी व्यापारी परिवार के सूने मकान में चोरों ने दबिश देकर आठ लाख रुपए नगदी एवं 15 तोला से अधिक वजनी सोने के जेवरातों की चोरी कर ली। चार दिन पूर्व व्यापारी अग्रवाल परिवार पूजा कराने के लिए नासिक महाराष्ट्र गया था। घर के सूनेपन का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। व्यवसायी परिवार को लौटने पर घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Read More

अंतरिम बजट में सरकार ने सभी वर्गों को राहत देते हुए खजाने का मुंह तो खोला, लेकिन राजकोषीय घाटे की चिंता भी की।आम चुनाव का सामना करने जा रही सरकार से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह अंतरिम बजट में चुनाव की चिंता न करे। इस पर हैरानी नहीं कि कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल की ओर से पेश अंतरिम बजट के जरिए मोदी सरकार ने समाज के सभी तबकों और खासकर किसानों एवं मजदूरों के साथ वेतनभोगी मध्य वर्ग को खास तौर पर राहत देने की कोशिश की है। जहां दो हेक्टेयर तक खेती की जमीन वाले…

Read More

दिल्ली | पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। लेह में एक सभा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार, ‘सबका साथ- सबका विकास’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। देश का कोई भी व्यक्ति, कोई भी कोना विकास से अछूता ना रहे इसके लिए पिछले साढ़े चार साल से हम लगातार काम कर रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल एक्ट (Ladakh Autonomous Hill Development Council Act) में बदलाव किया गया है और काउंसिल को खर्च से जुड़े मामलों में अब ज्यादा अधिकार दिए गए हैं। अब क्षेत्र के…

Read More

रायपुर। कांग्रेस की ‘जन आकांक्षा रैली’ में शामिल होने बिहार गए भूपेश बघेल ने बिहारी भाषा में ट्वीट कर कहा आज का दिन ऐतिहासिक है…का हाल बा बिहार?, सब ठीक बा न??, गंगा मईया और बिहार की जनता के गोर लागी। आज आप सभी से पटना के गांधी मैदान में मुलाकात होगी। @RahulGandhi जी को सुनने के लिए आप लोग तैयार हैं न आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। एकदम गरदा उड़ा देना है।गौरतलब है लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की सीटों पर शेयरिंग को लेकर आज पटना के गांधी मैदानी में काग्रेस समेत अन्य घटक दलों की रैली होगी।…

Read More