Author: admin

रायपुर, । प्रदेश में राजस्थान के रास्ते आ रहे ऊपरी हवा के चक्रवात का असर दिखने लगा है। गुरुवार शाम से बादलों ने प्रदेश में डेरा जमाना शुरू कर दिया था और रात तक पूरी तरह से बादल छा गए थे। शुक्रवार को पूरे दिन बादल रहेंगे। दिन का पारा कम होगा और रात का तापमान बढ़ेगा। गुरुवार को भी यही स्थिति रही। दिन का पारा घटा और रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रायपुर में दिन का अधिकतम पारा शून्य दशमलव तीन डिग्री गिरा, जबकि न्यूनतम दो डिग्री चढ़ गया।मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है…

Read More

रायपुर । नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर से लेकर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले तक फैला अबूझमाड़ का इलाका नक्सलियों का अभ्यारण्य बना हुआ है। गुरूवार को फोर्स ने इंद्रावती नदी के पार जाकर दुस्साहसिक अभियान चलाया जरूर पर हकीकत यह है कि इस ओर नक्सलियों पर निगरानी रखने की कोई व्यवस्था नहीं है।दक्षिण बस्तर में 2005 में सलवा जुड़ूम शुरू हुआ तो इंद्रावती के उस पार माड़ के इलाके तक फोर्स और जुड़ूम आंदोलनकारियों की पहुंच बनी थी लेकिन जुड़ूम के ठंडा पड़ने के बाद नक्सली निश्चिंत हो गए हैं।हालांकि पिछली सरकार ने अबूझमाड़ में पकड़ बनाने की कोशिश काफी की लेकिन…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित अंतागढ़ टेपकांड मामले में आरोपित पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता व मंतूराम पवार की अग्रिम जमानत याचिका जिला अदालत ने खारिज कर दी है। गुरुवार को पंडरी थाना पुलिस के केस डायरी सौंपने के कुछ घंटे बाद अदालत ने सुनवाई पूरी की। कोर्ट ने कहा कि मामला गंभीर है, इसलिए जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता। अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार वर्मा की अदालत में याचिका लगी थी।बचाव पक्ष से पैरवी कर रहे अधिवक्ता हितेंद्र तिवारी ने कहा कि अग्रिम जमानत के लिए अब हाईकोर्ट जाएंगे। जमानत के लिए न्याय…

Read More

रायपुर। खमतराई में आज शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ । इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची गई थीशवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था उस दौरान ही खमतराई के व्यास तालाब के पास आ रही ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी।हादसा इतना भयावह था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। चपेट में आने से मौके पर ही दो की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार इस हादसे…

Read More

सरगुजा । मनरेगा कार्यों में अनियमितता और लापरवाही बरतने के चलते तकनीकी सहायक अभिषेक प्रताप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है. इस संबंध में कलेक्टर एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सारांश मित्तर ने आदेश जारी कर दिया है।जारी आदेश में बताया गया है कि संविदा तकनीकी सहायक अभिषेक प्रताप सिंह को जनपद पंचायत कार्यालय बतौली द्वारा 27 मार्च 2018, 10 अप्रैल 2018, 7 मई 2018, 14 जून 2018, 11 सितम्बर 2018 तथा जिला कार्यालय से भी विभिन्न कार्यो में लापरवाही के संबंध में नोटिस जारी किया गया था । अभिषेक प्रताप…

Read More

शिमला । हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में व्यापक बारिश हुई और सर्वाधिक वर्षा चम्बा जिले में हुई। यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को दी। विभाग ने राज्य में शुक्रवार तक भारी हिमपात और बारिश का अनुमान जताया है।विभाग ने बताया कि चम्बा में 47 मिमी वर्षा हुई जबकि धर्मशाला में 42.8 मिमी, पालमपुर में 34 मिमी, कांगड़ा में 25.7 मिमी और उना में 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा कि मनाली में 14 मिमी और डलहौजी में आठ मिमी वर्षा हुई। इसने कहा कि लाहौल एवं स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल गुरुवार को परिवार के साथ सीएम हाउस में प्रेवश किया। उन्होंने शुभ मुहूर्त में पूर्व द्वार से प्रवेश किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पार्टी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बता दें सीएम बनने के 50 दिन बाद सीएम बघेल ने सीएम आवास में प्रवेश किया, इससे पहले अस्थाई तौर पर पहुना में रह रहे थे।मुख्यमंत्री ने पंडितों के बताए मुहूर्त और दिशा के आधार पर हाउस में प्रवेश किया। वो हाउस के पूर्वी द्वार से दाखिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ उनका पूरा परिवार भी हाउस में पहुंचा…

Read More

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जल संसाधन विभाग के ईई स्व.वीके श्रीवास्तव के निवास से परिजनों से मिलकर बाहर निकल रहे थे उसी वक्त मुंगेली जिले के तीरथ राम यादव उनके आने का इंतजार करते खड़े थे। उसे देखते ही सीएम पास पहुंचे और आने का कारण पूछा। तीरथ राम ने बताया कि 10 फरवरी को उनके गांव में रावत नाच का आयोजन है। इतना कहने के साथ ही वे हाथ जोड़कर बोले कि उनसे अनुमति लिए बगैर मुख्यअतिथि के रूप में उनका(सीएम भूपेश बघेल) का नाम छपवाकर निमंत्रण पत्र भी बांट दिया है।तीरथ ने विश्वास के साथ कहा कि मुझे…

Read More

प्रत्यर्पण की प्रक्रिया आसान बनाने हेतु अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आवाज उठानी होगी, ताकि ऐसा कोई कानून बने जिससे वांछित तत्व बहानेबाजी कर बचने न पाएं।भारत में घपला-घोटाला या अन्य कोई अवैध-अनुचित काम कर विदेश में छिपने वालों को स्वदेश लाने के लिए कूटनीतिक गतिविधियों को गति देना समय की मांग है, लेकिन इसी के साथ उन उपायों पर भी गौर किया जाना चाहिए, जिससे प्रत्यर्पण में कम से कम समय लगे। यह इसलिए आवश्यक है, क्योंकि अधिकतर मामलों में विदेश में जा छिपे लोगों को भारत लाने में कहीं अधिक समय लग जाता है। नि:संदेह यह राहतकारी है कि ब्रिटेन…

Read More

राजनांदगांव । खैरागढ़ नगर के प्रतिष्ठित महावीर वस्त्रालय में आयकर विभाग ने गुरुवार को अचानक दबिश देकर छापेमार कार्रवाई की जो आज भी जारी है। भिलाई और राजनांदगांव की आईटीम आयकर मामलों की जांच कर रही है। गोल बाजार बख्शी मार्ग स्थित महावीर वस्त्रालय (क्लॉथ स्टोर) में आयकर विभाग के दल ने दबिश देकर आयकर मामलों की जांच शुरू की है। अभी विभाग की कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि इन्कम टैक्स के सेक्शन-133 के तहत व्यवसायिक प्रतिष्ठान में जांच सर्वे की कार्यवाही शुरू की गई है। आयकर विभाग की जांच टीम में लगभग 16 सदस्यीय टीम शामिल…

Read More