Author: admin

बीजापुर। आज सुबह पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की बड़ी खबर आ रही है। वहीं सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों के पास 11 हथियार बरामद किए हैं। संभावना जताई जा रही है मुठभेड़ के दौरान मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के माड़ इलाके में चल रही है। एसपी मोहित गर्ग ने आईएनएच चैनल पर घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि DRG और STF के जवानों की संयुक्त कार्रवाई।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के प्रवास के लिए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और उनसे अनुरोध किया है कि 8 फरवरी को राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत होने के कारण इस प्रवास को आगे बढ़ाने पर विचार करने का कष्ट करें।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पत्र में लिखा है कि मेरी इच्छा है कि आपके छतीसगढ़ प्रवास के दौरान मैं आपके स्वागत के लिए उपस्थित रहूं। इसी दिन 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होने जा रहा है और मुझे सत्र के प्रथम दिवस…

Read More

कोरबा । कुसमुंडा थाना के धरमपुर इलाके में उस वक़्त लोगों में अफरातफरी मच गई जब हरदीबाजार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे मौजूद एक घर में जा घुसा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर की ठोकर इतनी जोरदार थी कि घर के दीवार से टकराने के बाद ट्रेलर का ट्राला और इंजन अलग हो गए।करीब 10:30 बजे हरदीबाजार से खाली लौट रहा ट्रेलर (सीजी 12 एयू 4966) धरमपुर इलाके के सड़क किनारे रामप्रसाद के मकान में जा घुसा। हादसे की आवाज से सभी अपने घर से बाहर…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित कलाकार दीपक तिवारी (विराट) और लोक नाट्य में योगदान के लिए राकेश तिवारी को दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बधाई दी है। सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा, छत्तीसगढ़ी लोक नाट्य में योगदान हेतु रायपुर के राकेश तिवारी और अभिनय के क्षेत्र में योगदान के लिए राजनांदगांव के दीपक तिवारी को राष्ट्रपति महोदय द्वारा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर बहुत बहुत बधाई।राष्ट्र पटल पर छत्तीसगढ़ का पताका यूं ही फहराता रहे, अनंत शुभकामनाएं।

Read More

रायपुर । रामकुंड इलाके से मंगलवार को लापता हुए दो छात्रों में से एक का शव तालाब में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर कासव तालाब पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद तालाब के पानी में खोजबीन शुरू हुई तो दूसरे बच्चे की लाश भी मिल गई। दोनों के अपहरण की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज करवाई गई थी।जानकारी के मुताबिक रामकुंड के स्व. संतोष यादव के पुत्र जयकिशन (आठ) मायाराम सुरजन स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ता था। वहीं स्व. बलराम ध्रुव का पुत्र मोनू ध्रुव (आठ) भी मंगलबाजार स्थित रामकृष्ण विद्यालय में तीसरी…

Read More

रायपुर । आम उपभोक्ताओं की दाल-रोटी पर फिर से महंगाई का साया पड़ने लगा है। पिछले कई महीनों से लगातार स्थिर रहने वाली दालों की कीमतों में तेजी आने लगी है। विशेषकर राहर व मूंग दालों की कीमतों में तो ज्यादा ही तेजी आ गई है। अनाज मार्केट में इसका असर दिखने लगा है। थोक बाजार में राहर दाल इन दिनों 600 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी के साथ 6800 से 8200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। इसी प्रकार मूंग दाल छिलके व धुली दोनों में 400 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी है। मूंग दाल (धुली) 7000-8000 रुपये प्रति…

Read More

कानपुर देहात । अति आत्मविश्वास हार का कारण बनता है। यह नसीहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को अकबरपुर के इंटर कॉलेज मैदान में सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि 15 वर्षों तक सत्ता में रहने के दौरान किए गए विकास कार्यों के कारण अति विश्वास में आने से जनता से संपर्क कम हो गया। इसका नतीजा हमें हार के रूप में देखना पड़ा। वह सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हुई हार का हवाला दे रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आप…

Read More

रायपुर । कभी छत्तीसगढ़ के सुपर सीएम कहे जाने वाले पूर्व इंडियन रिवेन्यू सर्विसेज (आईआरएस) अधिकारी अमन सिंह अब ईओडब्ल्यू जांच की जद में आ गए हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मिले शिकायती पत्र के आधार पर यह जांच कराने का निर्णय लिया है।सामान्य प्रशासन विभाग ने आईजी ईओडब्ल्यू को इस जांच के बाबत आदेश जारी कर दिया है। अमन सिंह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रमुख सचिव पद पर पदस्थ थे।सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेश में ईओडब्ल्यू से कहा गया है कि 16 जनवरी को प्रधानमंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र, जिसमें शिकायतकर्ता विजया…

Read More

रायपुर । भाजपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर बदलापुर की राजनीति का आरोप लगाया है। इसको लेकर बुधवार को बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने धरना दिया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सहित कई नेता धरने पर बैठे। इस मौके पर धरमलाल कौशिक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा के कार्यकर्ताओ को डराने का काम कर रही है। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अंतागढ़ टेप कांड में देर रात मूणत के खिलाफ FIR करने की ज़रूरत क्यों पड़ी।कौशिक ने कहा कि कि…

Read More

दुर्ग। पुलिस ने ज्वेलरी व्यापारी की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने व्यापारी की लाश भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह लाश पाटन क्षेत्र में मिली है। आपको बता दें कि बीते 17 जनवरी को दुकान से वापस घर आते वक्त अपराधियों ने व्यापारियों का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद अब व्यापारी की लाश बरामद की गई है। पाटन पुलिस ने यह कार्रवाई की है। एसपी प्रखर पांडेय ने किया हत्या का खुलासा किया है।

Read More