Author: admin

रायपुऱ । कई तरह के मामलों में फंसे निलंबित डीजी मुकेश गुप्ता से सरकार ने सरकारी वाहन की सुविधा वापस ले ली. वहीं गुप्ता को मिले सुरक्षाकर्मी को लेकर समीक्षा की जा रही है. दरअसल मुकेश गुप्ता को सरकार ने नान घोटाला और फोन टैपिंग मामले में आरोपी पाए जाने के बाद से निलंबित कर दिया है. दोनों ही मामले में गुप्ता के खिलाफ ईओडब्ल्यू में एफआईआर भी दर्ज है. निलंबन के बाद गुप्ता को पुलिस मुख्यालय अटैच किया गया है. निलंबन अवधि में किसी भी तरह से अतिरिक्त सुविधा किसी को भी नहीं दी जाती है. लेकिन इसके बाद…

Read More

नई दिल्ली । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही 20 रुपए का नया नोट लेकर आने वाला है। यह नोट वर्तमान नोट से काफी अलग होगा, फिर चाहे वो रंग हो या आकार। रिजर्व बैंक ने अपने एक बयान में कहा है कि वो जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज के साथ नया 20 रुपए का नोट लाने जा रहा है।केंद्रीय बैंक द्वारा जारी बयान के अनुसार नया नोट ग्रीन-यैलो कलर में आएगा जिसमें पीछे की तरफ एलोरा की गुफाओं का चित्र होगा। नया नोट जारी होने के बाद बाजार में पहले से मौजूद 20 रुपए के पुराने नोट भी वैध…

Read More

रायपुर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री रविन्द्र चौबे को दिल दौरा पड़ने की खबर मिलने के बाद से उनके साथी राजनेता बेहद चिंतित है. फिर चाहे वह उनके अपने कांग्रेस के साथी हो या फिर अन्य दलों के राजनीतिक मित्र. सभी नेता उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं. मंत्री टीएस सिंहदेव से लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह और जोगी परिवार तक मंत्री चौबे के जल्द स्वस्थ्य होने को लेकर ट्वीट किया हैं ।

Read More

बिलासपुर । चर्चित विराट अपहरणकांड में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में विराट की बड़ी माँ को नीता सराफ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि इस मामले में बड़ी माँ की बड़ी भूमिका थी. पूछताछ में यह भी पता चला है कि अपहरणकांड के मुख्य आरोपी अनिल सिंह के नीता सराफ के नजदीकी संबंध थे. घटना को आरोपियों ने अंजाम नीता सराफ के जरिए ही दिया था. फिलहाल पुलिस पूछताछ में परत-दर-परत घटना से जुड़े हुए राज खुलते जा रहे हैं. हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस कुछ नहीं कह रही…

Read More

रायपुर । राजधानी में यातायात चेकिंग के दौरान पुलिस ने नलघर चौक के पास 30 किलो गांजे के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामला गोलबजार थाना इलाके का है। मिला जानकारी के अनुसार ये तस्कर बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में एक बैग के जरिए गांजा रखकर ले जा रहे थे. तभी ट्रैफिक जवानों को ये युवक संदिग्ध लगे और उनकी तलाशी ली गई, तो बैग से 30 किलो गांजा बरामद किया गया. कोतवाली थाना पुलिस इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है । आरोपीगिरफ्तार दोनों आरोपी संजय कुर्मी औऱ मलेश पडाल ओडिशा के मलकान…

Read More

रायपुर । दाऊ कल्याण सिंह सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में कर्मचारियों की छटनी होना शुरु हो गया है. हॉस्पिटल ने आज एक सूची जारी करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर, लिफ़्ट मैन, सुरक्षाकर्मी फ़ायर ब्रिगेड, स्के कर्मचारियों समेत 60 कर्मचारियों को निकाला दिया है । डीकेएस के अधीक्षक डॉ. केके सहारे ने बताया कि कार्यकारिणी के आदेशों के अनुसार तमाम कर्मचारियों में से फिफ्टी पर्सेंट कर्मचारियों को निकाला जाएगा. जिसमें अभी कुछ लोगों की लिस्ट जारी हुई है. वहीं निकाले गए कर्मचारियों ने ग़ुस्सा जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि जॉइनिंग के नाम पर पैसा लेकर भर्ती का आरोप लगाया है. इस…

Read More

बेमेतरा । जिले के चंदनु चौकी से सात दिन पहले दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. एक नाबालिग छात्रा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी. अब पुलिस ने इस मामले में गांव के ही आरोपी भुनेश्वर गोयल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी रेप करने की मंशा से घर में घुसा औऱ जब छात्रा विरोध करने लगी, तो गुस्से में आकर युवक ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी । आरोपीबता दें कि मृतिका छात्रा आठवीं क्लाश में थी. अपनी छोटी बहन और मां के साथ…

Read More

रायपुर । इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए लखनऊ गए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को आज सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविंद्र चौबे के बेहतर उपचार के लिए गुड़गांव के मेदांता या अन्य अस्पताल में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल चौबे लखनऊ के सहारा अस्पताल में एडमिट हैं जहां से उन्हें मेदांता ले जाने की तैयारी चल रही है। वहीं श्री चौबे को परिजनों को दिल्ली लाने के लिए एआईसीसी ने चार्टर प्लेन की व्यवस्था की है। Also Read – मंत्री रविन्द्र चौबे…

Read More

रायपुर । पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद गोलबाजार पुलिस ने नोटिस जारी कर शुक्रवार को उन्हें तलब किया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। उनकी ओर से वकील प्रशांत बाजपेयी ने थाना प्रभारी संजय पुढ़ीर को आवेदन देकर यह जानकारी दी कि उनके मुवक्कील अभी बाहर हैं ।किसी कारणवश नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन जल्द ही पेश होंगे, लिहाजा और समय दिया जाए। वकील ने यह भी कहा कि उन्हें नोटिस मिल गया है। अब पुलिस ने पुनीत गुप्ता को एक और नोटिस जारी करने की तैयारी…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है.प्रदेश के बस्तर और बिलासपुर संभाग में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया है.बिलासपुर में तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में झुलसाने वाली गर्मी और गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ सकता है. ऐसे में अगले 48 घंटों में तापमान 43 डिग्री के आस पास बना रहेगा । वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान लोगों को सचेत रहने की जरूरत है. जरूरत न हो तो दोपहर के समय लोग बाहर न निकलें और अगर किसी जरूरी काम के…

Read More