Author: admin

कोटा । छात्रों के अंग्रेजी विषय में फेल होने का कारण पूछना एक शिक्षक को इतना बुरा लगा कि उसने प्राचार्य पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्राचार्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।मामला कोटा विकासखंड के शासकीय हाईस्कूल केकराडीह का है। हाईस्कूल के कक्षा 9वी के छात्र अन्य विषयों में पास हुए, लेकिन अंग्रेजी में फेल हो गए। अंग्रेजी के खराब रिजल्ट के बाद प्राचार्य ने अंग्रेजी व्याख्याता अनूप कुजूर से नियमित स्कूल ना आने व बच्चों के अंग्रेजी विषय में…

Read More

रायपुर । प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। भीषण गर्मी की वजह से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश में सबसे अधिक गर्म बिलासपुर और रायपुर हैं। बिलासपुर और रायपुर में 44। 2 डिग्री तक पहुंच गया है, नया रायपुर में तो तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। पेड्रारोड़ में 41 डिग्री, दुर्ग में 43 तो राजनांदगांव 42 डिग्री तापमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 30 अप्रैल तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद वर्तमान में बंगाल की दक्षिण खाड़ी में मौजूद चक्रवात के आगे बढ़ते हुए ओडिसा के समुद्र तट पर आने की वजह से…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के कृषिमंत्री रविंद्र चौबे की हालत में सुधार हो रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी फिर से रविंद्र चौबे को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। वे शनिवार की रात रांची से लौटने के बाद भी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल गए थे। वहां उन्होंने रविंद्र चौबे से मुलाकात की थी। चौबे के एक करीबी ने बताया है कि वे पूरी तरह होश में हैं। लोगों से बातचीत कर रहे हैं। रात को उन्होंने खिचड़ी भी खाई थी। उनका आगे किस तरह से उपचार हो। इस पर डॉक्टर सोमवार को फैसला करेंगे। माना जा रहा है कि ह्रदय…

Read More

बलरामपुर । रामानुजगंज विधायक और राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त बृहस्पति सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रातों रात अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. बृहस्पति सिंह को आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है ।जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह को बीती रात अचानक सीने में असहनीय दर्द होने लगा, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में अंबिकापुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए ICU में एडमिट किया. डॉक्टरों का कहना है कि अगर उनकी हालत में सुधार नहीं आता है, तो उन्हें बेहतर…

Read More

बीजापुर । छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा से बड़ी खबर आ रही है. पामेड़ इलाके में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग में दो जवान शहीद होने की खबर है. घटना पामेड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जनकारी के मुताबिक जवान पामेड़ थाने से सर्चिंग पर निकले थे. वहीं टोंगगुड़ा इलाके में नक्सली घाट लगाकर बैठे थे. टोंगगुड़ा सघन माओवादी इलाका है. जवानों के पहुंचते ही नक्सलियों ने अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी. नक्सलियों के हमले में दो जवान शहीद हो गए । शहीद जवानों में कांस्टेबल अरविंद मिंज, सहायक सुक्खू हपका शामिल हैं. बीजापुर एसपी गोवर्धन…

Read More

खरसिया । ताजमहल गुड़ाखू फैक्ट्री के संचालक और पूर्व मंत्री के रिश्तेदार बाबूलाल अग्रवाल के खिलाफ नाबालिग लड़की ने खरसिया चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है. पीड़िता ने पुलिस बयान में संचालक बाबूलाल अग्रवाल पर अश्लील हरकत और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। नाबालिक ने बताया कि बाबूलाल ने उसे जबरदस्ती खींचते हुए रूम में ले गए. और उसके साथ गलत काम करने लगे. चिलाने पर मेरे पापा ने आकर मुझे बचाया. जब पापा ने उसे डांटा कि मेरी बेटी के साथ गलत काम करने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई. तब वे धमकी देने लगे कि मैं तुम…

Read More

रायपुर । राज्य शासन में वर्ष 2012 से 2017 के मध्य संविदा में ओएसडी के तौर पर पदस्थ रहे समुंदराम सिंह के खिलाफ शिकायत होने के बाद शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की आठ टीमों की छापेमारी में उनकी लगभग 15 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का पता चला है. मामले में ईओडब्ल्यू की विवेचना जारी है। संविदा में पदस्थ समुंदराम सिंह राज्य शासन के नियमों के तहत वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार प्राप्त नहीं होने के बाद भी वित्तीय निर्णय लिए, वहीं नोटशीट पर संबंधित मंत्री का अनुमोदन लिए बिना ही आदेश जारी किए. इस सूचना का सत्यापन कर समुंदराम…

Read More

कोरबा । कोसाबाड़ी चौक के पास मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया. चोर की वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दुकान संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है । कोसा बाड़ी स्थित अभिषेक टेलीकॉम मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाने का असफल प्रयास किया. नकाबपोश चोर दुकान पर पहुंचा और घंटों चोरी करने का प्रयास करता रहा. लेकिन वह सफल नहीं हुआ चोर की सारी करतूत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोर की नजर दुकान पर…

Read More

रायपुर/दंतेवाड़ा । पूर्व आईएएस और भाजपा नेता ओपी चौधरी एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं. जमीन हेराफेरी के मामले में ओपी चौधरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने जाँच जारी रखने का आदेश दिया है. मामला दंतेवाड़ा का है. आरोप है कि दंतेवाड़ा में ओपी चौधरी ने कलेक्टर रहते हुए एक व्यक्ति की कृषि जमीन के बदले शासकीय जमीन को बदलने और कुछ लोगों को फायदा पहुँचाया था। दरअसल 2011 में ओपी चौधरी दंतेवाड़ा कलेक्टर थे. इसी दौरान वहाँ एक किसान बैजनाथ से जमीन खरीदने वाले चार लोगों ने कलेक्टर के सामने जमीन की अदला-बदली का प्रस्ताव रखा. मार्च…

Read More

कोरबा । कुसमुंडा खदान में एक बड़ा हादसा हुआ है ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की भारी वाहन ग्रेडर से दबकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम जीत नारायण उम्र लगभग 32 वर्ष है, जो कि कोरिया जिले का रहने वाला है। सिक्योरिटी गार्ड अचानक वाहन ग्रेडर की चपेट में आ गया. जिसकी मौके पर ही दबकर मौत हो गई. ये घटना कोरबा जिले की कुसमुंडा खदान का है. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Read More