Author: admin

बिलासपुर । आज सुबह के साढ़े पांच बजे, बिलासपुर के सर्राफ़ परिवार के चेहरे पर वो ख़ुशी लौटी है जिसका ऐहसास शब्दों में उतार पाना बेहद मुश्किल है.6 साल का विराट घर आ चुका है. परिवार के हर सदस्य की आंखों में खुशी के आंसू है. सरार्फ परिवार में नन्हें विराट ने जैसे ही मां के लिए आवाज लगाई पूरा परिवार मानों खुशी से झूम उठा है. 6 दिन के बाद विराट घर आया है.जिसे देखकर पूरा परिवार विराट को अपनी कलेजे से लगाने के लिए आतुर हो गया. हर कोई विराट से बात करना चाह रहा था ।छह दिनों…

Read More

रायपुर । राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर नगरीय ठोस अपशिष्ट नियम के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में रायपुर शहर से निकलने वाले अपशिष्ट को खारून नदी में मिलने से रोकने पर चर्चा हुई. इसके लिए समय-सीमा के भीतर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की बात कही गई. वहीं रेलवे आवासीय कालोनियों से निकलने वाले कचरे के निपटान के लिए कोई कार्ययोजना नहीं बनाए जाेन पर निगम प्रशासन से रेलवे प्रबंधन को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया । न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) धीरेन्द्र मिश्रा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की तीसरी बैठक…

Read More

कुम्हारी । बीते दिनों नवजात बच्चे को जन्म देने के बाद आग के हवाले करने वाले मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल एक अप्रैल को दुर्ग जिले के रामपुर चोरहा में एक नवजात बच्चे का जला हुआ शव खेत से बरामद हुआ था. जिसके बाद पुलिस इसे जन्म देने वाली मां की तलाश कर रही थी । जानकारी के मुताबिक आरोपी मां टिकेश्वरी साहू शादी के तीन वर्ष बाद पति से अलग रहकर अपने पिता के घर एक तीन वर्षीय बेटे के साथ रहने लगी थी और पड़ोसी गाँव लिमतरा के युवक से प्रेम संबंध था. शारीरिक संबंध…

Read More

रायपुर । पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉक्टर पुनीत गुप्ता को डीकेएस अस्पताल घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत के विरोध में सरकार अपील करने जा रही है. मामले में अतिरिक्त महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश अपोषणीय है. इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी । गौरतलब है कि डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक रहने के दौरान 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी करने के मामले में डॉ. पुनीत गुप्ता के विरुद्ध थाना गोल बाजार में शासकीय धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार का मामला दर्ज है. मामले में डॉ. गुप्ता ने जमानत के…

Read More

रायपुर । मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर दिग्गज नेताओं मैदान में कूद पड़े हैं आज जबलपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अपनी निश्चित पराजय को देखकर मोदी अब इंटरव्यू का सहारा ले रहे हैं, यह इंटरव्यू पूरी तरह से प्रायोजित है. उन्होंने चुनाव आयोग से इस इंटरव्यू को संज्ञान में लेने की भी बात कही. भूपेश बघेल जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा के समर्थन में चुनावी सभा होने पहुंचे थे । छग के सीएम बघेल ने सभा में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा कहा…

Read More

जशपुरनगर । नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रणपुर के पास स्थित बेलसुनेगा डेम में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। मनसा देवी सती समाज के अनुयायियों को हैरतअंगेज कृत्यों के लिए जाना जाता है, जो जीभ में तलवार, नुकीली धारदार हथियार चुभोते हैं, गाल में चुबोकर नृत्य करते हैं।गुरुवार सुबह 11:30 बजे अचानक डेम के पास एक पिकअप में भरे अनुयाई यहां पहुंचे। बड़ी संख्या में महिलाओं ने डेम से एक महिला को निकाला और उसका जमकर स्वागत किया गया। अनुयायियों का दावा है कि महिला नवरात्रि के दिन से डैम में जल समाधि ली हुई थी, जिसका आज निकलना…

Read More

महासमुंद । छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बार फिर जंगली भालू का हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पिथौरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम चैनडीपा में खेत में काम कर रहे एक युवक पर जंगली भालू ने हमला कर दिया।खेत में काम कर रहा युवक केशव 23 साल का है और उसे घायल हालत में पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वन विभाग ने राहत के रूप में घायल केशव को एक हजार रुपए की सहायता राशि दी है।

Read More

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में हुए भारी मतदान से नक्सली नाराज हैं और बौखलाहट मिटाने के लिए बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश कर रहे थे, लेकिन गरियाबंद पुलिस ने यहां इनकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की 24 अप्रैल को यहां नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक नक्सली को पकड़ा था । पकड़े गए नक्सली ने इस बड़ी साजिश का खुलासा किया है। इसी के साथ पुलिस ने पकड़े गए नक्सली की निशानदेही पर बड़ी तादात में बम बनाने का सामान और अन्य हथियार जब्त…

Read More

रायगढ़ । रायगढ़ नेशनल हाईवे क्रमांक-49 में सड़क दुर्घटना में बोरवेल की गाड़ी पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुनकुनी के पास निर्माणाधीन रोड के अनियंत्रित होकर पलटने से एक मजदूर की बोर वेल्स की पाइप में दबकर घटनास्थल में दर्दनाक मौत हो गई, इसके अलावा 2 अन्य मजदूर घायल हो गए है।बताया जा रहा है कि मजदूर बोर खनन वाली गाड़ी के ऊपर पाइप में बैठकर गन्तव्य जा रहे थे। इस बीच वाहन खराब रोड के कारण निर्माणधीन पुल के पास अनियंत्रित होकर…

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के साथ प्रदेश की सभी 11 सीटों पर चुनाव हो चुका है. इसके साथ ही चुनावी सभाओं और प्रचार-प्रसार का सफर पूरी तरह थम चुका है. अब प्रदेश के दिग्गज नेता दूसरे प्रदेशों में आम सभाओं को संबोधित करने पहुंच रहे हैं । इसी क्रम में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज मध्यप्रदेश में सभाआएं करने वाले हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए निकल चुके हैं सीएम जबलपुर में सबसे पहले दो चुनावी सभाओं क सम्बोधित करेंगे.इसके बाद जबलपुर से सटे पाटन विधानसभा में आमसभा में…

Read More