Author: admin

सुकमा । सुकमा जिले में नक्सलियों ने एक आईईडी ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में एक मवेशी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी लगाया था. घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है. किस्टाराम थाना क्षेत्र के पालोड़ी के जंगल की ये घटना है ।

Read More

रायपुर । प्रदेश कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो गया है। एक ओर जहां उनके मेडिकल बुलेटिन में यह बात कही गई हैं वहीं मंगलवार रात को हॉस्पिटल में परिजनों के चहरकदमी करते नजर आए। जिस तरह रविंद्र चौबे परिसर में घुम रहे थे उससे काफी हद तक वह स्वस्थ नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्विटर पर रविंद्र चौबे का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो टहलते नजर आ रहे हैं। वीडिया शेयर करते हुए सीएम भूपेश लिखा है…बड़े भैया रविंद्र चौबे जी के स्वास्थ्य में आशातीत सुधार हुआ है। उन्हें…

Read More

नई दिल्ली । रेल विकास निगम लिमिटेड ने जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड को आने वाली रेल विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 89042 टन रेल आपूर्ति करने का कांट्रेक्ट दिया है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने इस आशय का आर्डर 8 मई 2019 को जारी किया है। इसकी कीमत लगभग 665 करोड़ रुपये आंकलित की जा रही है। इस कांट्रैक्ट के हासिल होने पर जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक नौशाद अख्तर अंसारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में कंपनी के रेल बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बताया है। इससे पहले,…

Read More

रायपुर । कालीबाड़ी चैक के समीप बने गुरुकुल कांप्लेक्स में अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही नगर पालिक निगम प्रभावित पक्षों को पूरी तरह सुनवाई का अवसर देने के पश्चात ही करेगा। प्रभावित आवेदकों ने नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल से भेंटकर सुनवाई का अवसर देने व पुन: मौके के नाप-जोख के बाद ही अतिक्रमण हटाने अग्रिम काय्र्रवाही किए जाने का अनुरोध किया था। नगर निगम ने जिला न्यायालय के निर्देश के परिपालन में तीन माह का समय मांगा , जिससे न्याय सम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। न्यायालय ने इस आग्रह को स्वीकार कर 5 जून 2019तक इस…

Read More

रायपुर। वन विभाग द्वारा काले हिरण के अनुकूलन केन्द्रों में उनके रहवास और देखरेख के लिए पर्याप्त इंतजाम और स्वास्थ्य देखभाल की व्यवस्था की गई है। इन हिरणों की देख रेख और उपचार के लिए पशुचिकित्सक भी नियुक्त हैं। समय-समय पर इनकी नियमित स्वास्थ्य जांच की जाती है। बीमार होने पर तत्काल इलाज की सुविधा और उपचार किया जाता है।वन अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में राजस्थान से कोई भी काला हिरण बारनवापारा अभ्यारण्य में नहीं लाया गया है, अपितु राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नई दिल्ली से 50 और कानन पेण्डारी चिडिय़ाघर से 27 काला हिरण बारनवापारा अभ्यारण्य में लाया…

Read More

रायपुर । राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर दो युवकों ने आत्महत्या का प्रयास किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर जहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, वहीं दूसरे युवक ने पासिंग ओवर ब्रिज से छलांग लगाकर हाईटेंशन वायर पकड़ लिया। इसके चलते वो गंभीर रूप से झुलस गया है। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मृत युवक के शव को जहां मोर्चरी में भिजवा दिया, वहीं घायल युवक को उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। दोनों युवकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों घटनाएं सोमवार को…

Read More

अंबिकापुर । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने मंगलवार को रिंग रोड का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री लगातार रिंग रोड के निर्माण व गुणवत्ता में की जा रही लापरवाही की शिकायत मिलने के बाद आज गुणवत्ता की जांच के लिए रिंग रोड़ पहुंचे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वे स्कूटी चलाकर रिंग रोड पहुंचे। जानकारी के मुताबिक 96 करोड़ की लागत से बन रहा रिंग रोड निर्माणाधीन है। यह कार्य जून 2018 में पूरा होना था। लेकिन अभी तक आधा ही कार्य पूरा हो पाया है। इसकी गुणवत्ता को लेकर लोगों ने शिकायत किया था।…

Read More

रायपुर । राजधानी के शंकर नगर राजीव नगर गेट के पास एक खम्बे में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट शर्किट के चलते आग लग गई। इस आगजनी से एक चाय और लॉन्ड्री की टपरी भी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। तब तक आग फैल चुकी थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने में कामयाब हुई। इस आगजनी के चलते उस क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके चलते इस क्षेत्र के लोग तपती गर्मी में परेशान हो रहे हैं।

Read More

सुकमा । सुकमा पुलिस ने तीन नक्सलियों के सरेंडर करने का दावा किया है. पुलिस ने सभी नक्सलियों को स्थायी वारंटी बताया है. पुलिस ने सभी नक्सलियों पर कई संगीन वारदातों में शामिल होने का आरोप लगाया है। एएसपी सिदार्थ तिवारी के सामने इन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. आत्मसमर्पण किए सभी नक्सलियों को शासन की योजनाओं का लाभ देने की बात पुलिस कर रही है । पुलिस ने आत्मसमर्पण किए नक्सलियों का नाम जनमिलिशिया सदस्य वेट्टी भीमा, मड़कम सुक्का और डीएकेएमएस सदस्य मड़कम हुंगा बताया है. पुलिस के मुताबिक सभी नक्सली छिंदगढ़ इलाके में सक्रिय थे. पुलिस ने सरेंडर…

Read More

मुंगेली । फेसबुक में बिजली को लेकर अभद्र पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । युवक ने फेसबुक में बिजली के मुद्दा को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऊपर निशाना साधते हुए अभद्र पोस्ट किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने युवक के पोस्ट पर आपत्ति दर्ज कराई. जिसके बाद लोरमी थाना पुलिस ने कांग्रेसियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया. आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । युवक से पूछताछ की जा रही है. लोरमी थाना पुलिस मामले की विस्तृत तस्दीक…

Read More