रायपुर । राजधानी के शंकर नगर राजीव नगर गेट के पास एक खम्बे में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक शार्ट शर्किट के चलते आग लग गई। इस आगजनी से एक चाय और लॉन्ड्री की टपरी भी जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची। तब तक आग फैल चुकी थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाने में कामयाब हुई। इस आगजनी के चलते उस क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। इसके चलते इस क्षेत्र के लोग तपती गर्मी में परेशान हो रहे हैं।