
रायपुर । प्रदेश कृषि मंत्री रविंद्र चौबे के स्वास्थ्य में काफी सुधार हो गया है। एक ओर जहां उनके मेडिकल बुलेटिन में यह बात कही गई हैं वहीं मंगलवार रात को हॉस्पिटल में परिजनों के चहरकदमी करते नजर आए। जिस तरह रविंद्र चौबे परिसर में घुम रहे थे उससे काफी हद तक वह स्वस्थ नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्विटर पर रविंद्र चौबे का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो टहलते नजर आ रहे हैं। वीडिया शेयर करते हुए सीएम भूपेश लिखा है…बड़े भैया रविंद्र चौबे जी के स्वास्थ्य में आशातीत सुधार हुआ है। उन्हें इस तरह चहलकदमी करते देखना दिल को सुकून पहुंचाता है। उम्मीद है कि वे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।