Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.com-बेमेतरा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्रमोशन प्रक्रिया में अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि लंबे समय से कार्यरत सहायिकाओं को सरकार के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति नहीं दी जा रही है। आंगनबाड़ी प्रतिनिधियों का आरोप है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा यह नियम बनाया गया है कि किसी भी वार्ड में कार्यकर्ता पद खाली होने पर वहां की सहायिका को प्राथमिकता देते हुए प्रमोशन दिया जाना चाहिए लेकिन बेमेतरा जिले में इस नीति का पालन नहीं किया जा रहा।…
ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सुबह से ही लोग आवेदन देने पहुंचे जिलों में कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी कर रहे निरीक्षण publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आज से शुरू हुए राज्य व्यापी “सुशासन तिहार में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला शुरू हो गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग बेहिचक आवेदन दे रहे हैं। लोगों को भरोसा है कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित पहल की जाएगी। सुशासन तिहार के पहले चरण में आम लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए 8 अपै्रल से 11 अपै्रल तक…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नव नियुक्त अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने दुहन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दुहन ने एसईसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के औद्योगिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
सुशासन तिहार को लेकर लोगों में उत्साह 8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ आज 08 अप्रैल से हो गया है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। सुशासन तिहार को लेकर लोगों में जबरदस्त…
publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में समायोजन की मांग कर रहे बर्खास्त शिक्षकों के समर्थन में अब वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उतर गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर शिक्षकों के समायोजन की मांग करते हुए विषय में संवेदनशीलता दिखाने का आग्रह किया है। बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया कि मई 2023 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा टी-संवर्ग के 5492 व ई-संवर्ग के 793 कुल लगभग 6285 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। नोटिफिकेशन में तत्कालीन नियमों एवं प्रावधानों के तहत् योग्यता बीएड और डीएड दोनों को रखा गया था, जिसके…
publicuwatch24.com-सूरजपुर। सूरजपुर में नशा मुक्ति केंद्र में हुई मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 9 लोगों में से 3 आरोपी नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारी हैं। वहीं, 6 आरोपी केंद्र में रहकर अपना इलाज करा रहे थे। पुलिस ने इसमें 5 आरोपियों को झारखंड से पकड़ा है। घटना 29 मार्च की है। मृतक विजय कुमार को उनकी पत्नी वर्षा ने 26 मार्च को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। तीन दिन बाद केंद्र से फोन आया कि विजय की तबीयत खराब है। जब…
publicuwatch24.com-रायपुर। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लखपति दीदी योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को पारंपरिक हुनर जैसे बुनाई, कढ़ाई और वस्त्र निर्माण में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाया जा रहा है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सेंदरी एवं नारायणगढ़ की 20-20 महिलाओं को ग्रामोद्योग हाथकरघा विभाग द्वारा ट्यूनिक वस्त्र गणवेश, चादर, टॉवेल, बेडशीट सहित अन्य वस्त्र निर्माण का प्रशिक्षण मिला है, जिससे उन्हें प्रतिमाह 10-12 हजार रूपए तक की आय हो रही है। प्रशिक्षित महिलाएं अब जय गढ़माता बुनकर सहकारी समिति मर्यादित ठाकुरटोला…
publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने संबलपुर प्रवास के दौरान आधुनिक असमिया साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार लक्ष्मीकांत बेजबरुआ के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने उनके साहित्य का अवलोकन किया और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। लक्ष्मीकांत बेजबरुआ असमिया साहित्य के प्रमुख हस्ती थे। उनका साहित्य न केवल असम की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करता है, बल्कि भारतीय साहित्य में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है। वे असमिया भाषा के पुर्नजागरण के अग्रदूतों में से एक थे और उनकी रचनाएँ आज भी पाठकों के बीच लोकप्रिय है। राज्यपाल ने कहा कि बेजबरुआ का साहित्य…
publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने वाला है, नए मंत्रियों की घोषणा कभी भी हो सकती है। मंत्रिमंडल का विस्तार पिछले डेढ़ साल से रुका हुआ है। बताया जा रहा है कि भाजपा के संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन कल 8 अप्रैल को रायपुर पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों नेता मंत्रियों का नाम का लिफाफा लेकर आएंगे। बता कि पिछले सप्ताह सरकार ने मंडल और निगम में नियुक्ति कर दी है। जिसके बाद से कैबिनेट विस्तार की बात इसी सप्ताह में होने की सुगबुगाहट जोर पकड़ने लगी है। साय कैबिनेट…
publicuwatch24.com-दुर्ग। जिले के ग्राम अछोटी में आयोजित सुखी समृद्ध ग्राम कार्यशाला के समापन कार्यक्रम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। अभ्युदय संस्थान अछोटी में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संस्थान में जो जानकारी लिए है, उसको अपने गांव में अमल में लाने का प्रयास होना चाहिए। गांव में सामाजिक, समानता और आपसी तालमेल से गांव को समृद्ध बनाना है। पंचायत में क्या-क्या हो सकते है, नियमों का अध्यन कर लेवें। उन्होंने कहा कि गांव के सभी का सम्मान करें। गांव…