Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.com-रायपुर। राज्य में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुपोषण और कुपोषण उन्मूलन के उद्देश्य से 8 से 22 अप्रैल 2025 तक पोषण पखवाड़ा का व्यापक रूप से आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार सभी विभाग प्रमुखों को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय करते हुए इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। पोषण पखवाड़ा की शुरुआत 8 अप्रैल को साइकिल और बाइक रैली तथा पोषण रथ के माध्यम से की गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कुपोषण से मुक्ति की शपथ दिलाई गई।…
सामाजिक न्याय हर व्यक्ति तक पहुँचा- राजवाड़े publicuwatch24.com-रायपुर। समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने देहरादून में आयोजित दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 2025‘ में छत्तीसगढ़ सरकार के सामाजिक सशक्तिकरण मॉडल को प्रस्तुत किया। इस शिविर में उन्होंने समाज के हर वर्ग एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ में किए जा रहे नवाचारों और कल्याकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होेंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, उभयलिंगी समुदाय, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं तथा बौने व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। …
गांव-गांव, शहर-शहर में लोग समाधान पेटियों में जमा कर रहे आवेदन 8 से 11 अप्रैल तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ 08 अप्रैल से हो गया है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जा रहे हैं। सुशासन तिहार को लेकर…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर 300 अधिकारियों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, जीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स के भुगतान का खुला रास्ता स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस और पूर्व अधिकारियों-कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार publicuwatch24.com-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर भिलाई नगर निगम में वर्ष 2018 से लंबित सेवानिवृत्त व दिवंगत अधिकारियों-कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया है। वर्षों से लंबित जीपीएफ/सीपीएफ, अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और एरियर्स का भी भुगतान अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया है। लंबे समय से इन राशियों का इंतजार कर रहे भिलाई…
publicuwatch24.com-रायपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका द्वारा प्रोफेसर डॉ. लवली शर्मा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ. शर्मा वर्तमान मे दयालबाग शैक्षणिक संस्थान आगरा (उत्तर प्रदेश) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत् हैं। डॉ. शर्मा का कार्यकाल, उपलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (संशोधन) अधिनियम 2021 की धारा 12 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।
एमिटी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल 660 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर उपधि वितरित, 17 को पीएच.डी की उपाधि से सम्मानित किया publicuwatch24.com-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज एमिटी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज की दुनिया की प्रगति में ज्ञान और कौशल की प्रमुख भूमिका है। उच्च शिक्षा संस्थानों को विचारकों, नेताओं और नवप्रवर्तकों की अगली पीढ़ी को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर होता है, कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है और पूरे देश की जनता उनसे दूर हो रही है। वन नेशन वन इलेक्शन लागू होने से देश को बहुत लाभ होगा, बार बार चुनाव होने से आचार संहिता के कारण विकास के कार्य प्रभावित होते हैं। हमने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ कराकर उस दिशा में कदम बढ़ा लिया हैं। भाजपा की संगठन बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार प्रदेश में प्रारंभ हुआ है. 15 महीनों की…
publicuwatch24.com-राजनांदगांव। जिले को नक्सल मुक्त करने की मुहिम के लिए डेढ़ दशक से तैनात रही पैरामिलिट्री फोर्स आईटीबीपी अब अगले मिशन के लिए बस्तर के अबुझमाड़ में नक्सलियों से लोहा लेगी। साल 2011-12 के बाद पैरामिलिट्री फोर्स आईटीबीपी को केंद्र ने अविभाजित राजनांदगांव के अलग-अलग हिस्सों में नक्सलियों को खदेडऩे के लिए तैनात किया था। आईटीबीपी ने अपने आपरेशन के जरिये नक्सलियों का दायरा लगभग सिमटकर रख दिया। पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी से राजनंादगांव जिले में नक्सलियों की जड़ें कमजोर होती चली गई। अब केंद्र सरकार ने राजनांदगांव, खैरागढ़ और कवर्धा को नक्सल मुक्त जिला की सूची में शामिल कर…
publicuwatch24.com-सरगुजा। सरगुजा में मोबाइल की लत के चलते एक नाबालिग ने अपनी जान दे दी। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर गांव का है। यहां 9वीं कक्षा के छात्र को परिजनों ने अधिक मोबाइल इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई, तो नाराज बेटे ने जंगल जाकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नाबालिक छात्र की पहचान विक्रम सिंह, पिता संग्राम सिंह, निवासी-कसाईडीह के रूप में हुई है। नाबालिग छात्र को अधिकतम समय…
publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके जिनकी पहचान कभी नक्सलियों के गढ़ के रूप में हुआ करती थी, अब वह तेजी से विकास के गढ़ के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। बस्तर के कैनवास पर अब एक नई तस्वीर उभर कर सामने आ रही है। यह राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़-संकल्प के चलते संभव हो पाया है राज्य के घोर नक्सल प्रभावित जिलों में विकास की नई रेखाएं खींच रही हैं। कभी पिछड़ेपन और भय का पर्याय माने जाने बस्तर क्षेत्र में आज विकास की नई इबारतें लिखी जा रही हैं।…