Author: admin

publicuwatch24.com-रायपुर। भाजपा की संगठन बैठक के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार प्रदेश में प्रारंभ हुआ है। 15 महीनों की सरकार है। पीएम मोदी के वादों को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पूरा करने प्रयास किए हैं। चाहे प्रधानमंत्री आवास की बात हो, धान खरीदने की बात हो या फिर महतारी वंदन योजना हो। सुशासन देंगे, भ्रष्टाचार के मामले जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हैं। वहीं गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन के संबंध में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन करते रहती है। उनकी करनी और कथनी में बहुत फर्क होता है। पार्टी आज…

Read More

publicuwatch24.com-कोरबा। केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के कोरबा आ रहे है। जहां वे गेवरा का दौरा करेंगे। उनके साथ SECL के सीएमडी और बोर्ड मेंबर्स भी रहेंगे। वहीं, उनके आगमन पर भू-विस्थापितों ने विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के नेतृत्व में उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा। किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने बताया कि कुसमुंडा में भू-विस्थापितों का धरना 1255 दिनों से जारी है। उन्होंने कहा कि सीएमडी और डीपी भू-विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा के लिए समय तक नहीं देते। भू विस्थापित…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। “जल ही जीवन है, पानी की एक-एक बूंद बचाएं” जैसे अनगिनत नारों के बीच, हमारे रायपुर शहर की एक अनमोल धरोहर, एक ऐतिहासिक निशानी और विशाल जल स्रोत दुर्भाग्यवश उपेक्षा का शिकार है। यह विशाल जल कुंड, जो कभी 230 एकड़ का हुआ करता था, रायपुर के राजधानी बनने के 25 वर्षों बाद भी उपेक्षित पड़ा है। विकास और सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए अतिक्रमण के कारण आज यह अत्यंत ही दयनीय स्थिति में दम तोड़ रहा है। यह चिंताजनक स्थिति ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने व्यक्त की है। इसी विषय को लेकर ग्रीन आर्मी संस्था…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग जिलों में दर्ज 103 गैर-गंभीर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का निर्णय लिया है। गृह विभाग द्वारा जिलों से प्राप्त रिपोर्ट और विस्तृत समीक्षा के बाद कैबिनेट सब कमेटी की अनुशंसा पर यह फैसला लिया गया। न्यायालय से विधिवत स्वीकृति मिलने के बाद 41 प्रकरणों में अभियुक्तों को राहत प्रदान की गई, और संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से उनके नाम हटा दिए गए। बताया गया कि मुंगेली जिले के 2 प्रकरण को वापस लिया गया है। ये मामले अवनी कश्यप, कताहू उर्फ प्रकाश, जनीराम साहू, महेंद्र साहू और संतोष खांडे के विरुद्ध दर्ज किए…

Read More

publicuwatch24.com-महासमुंद। सुशासन तिहार-2025 में सौंपे गये दायित्वों का पालन नहीं करने के संबंध में सहायक ग्रेड 02 राजेश प्रधान घुंचापालीकला, (बागबाहरा)को अनुविभागीय अधिकारी उमेश साहू ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने जारी नोटिस में लेख किया है कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार वर्तमान में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन 08 अप्रैल 2025 से किया गया है। जिसके प्रथम चरण में 08 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक आमजनों से मांग/ शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त किये जाने हेतु आपकी ड्युटी ग्राम पंचायत घूंचापालीकला में लगाई गई है। 08 अप्रैल को क्लस्टर प्रभारी द्वारा भ्रमण के दौरान आप…

Read More

publicuwatch24.com-महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जिले के 78 जरूरतमंदों के लिए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें बसना विकासखण्ड अंतर्गत बसना के मनोज साहू, रमावती राय, दिग्विजय सिंह, प्रेमसागर दास, गिरधारी परमार, ग्राम हबेकांटा के समीर बेहरा, त्रिलोचन भोई, बरडीह के योगेश कुमार, कुड़ेकेल के रविन्द्र साव, पदरडीह के जयप्रकाश लोहा, बाराडोली की ज्योति जगत, सराईपाली के प्रमित साहू, संकरी के नरसिंग मांझी, छोटेडाभा के प्रकाश साव, खवासपाली के पुष्पेन्द्र प्रधान, सिंघनपुर की सिंधु कुमारी भोई, बंसुला के त्रिदेव पटेल, उपेन्द्र साय, चिमरकेल की अर्चना विश्वास, धनापाली के कमलध्वज पटेल, बरगांव के राजेश प्रधान, संकरी के…

Read More

publicuwatch24.com-कांकेर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांकेर के ग्राम भिरावाही में गोंडवाना समाज द्वारा आयोजित मरका पंडुम (चैतरई महापर्व) के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गोंडवाना समाज के आराध्य बूढ़ादेव और आंगा देव की पूजा-अर्चना कर तेंदू, चार, चिरौंजी, महुआ और आम फल अर्पित किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोंडवाना समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर 80 लाख 48 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की घोषणा की, जिसमें गोंडवाना समाज के भवन के जीर्णाेद्धार हेतु 45 लाख रुपए, बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 23 लाख 47 हजार…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। जरूरतमंद को समय पर मिली एक छोटी सी मदद भी उसकी राह आसान बना देती है। जिला कोरिया के जनपद पंचायत मुख्यालय की ग्राम पंचायत सोनहत में रहने वाले किसान राजाराम के परिवार के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। पेशे से किसान और महात्मा गांधी नरेगा में अकुशल श्रम के लिए पंजीकृत मनरेगा श्रमिक राजाराम के परिवार में उनकी पत्नी और बच्चे सहित कुल पाँच सदस्य हैं। इनकी थोड़ी सी कृषि भूमि है और उसमें परंपरागत धान की फसल लगाकर यह परिवार अपना जीवन यापन करता है। साथ ही मनरेगा के अकुशल श्रम पर निर्भर इस…

Read More

publicuwatch24.com-भिलाई। राजीव नगर बीईसी चौक के पास नहर के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Read More

publicuwatch24.com-दुर्ग। शहर में 7 साल के मासूम बच्ची से दुष्कर्म और निर्मम हत्या के मामले में जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोपी सोमेश यादव के खिलाफ एक ओर जहां अधिवक्ता संघ ने बड़ा फैसला लेते हुए उसके केस की पैरवी से इनकार कर दिया वहीं दूसरी ओर यादव समाज सहित हजारों लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। दुर्ग अधिवक्ता संघ ने एकमत होकर आरोपी की ओर से किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता ना देने की शपथ ली है। यह निर्णय अधिवक्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी और समाज के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। प्रदर्शन के दौरान…

Read More