Author: admin

publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त निगम-मंडलों के अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय भूमिका…

Read More

publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर स्थित अंजनी माता और बाल हनुमान मंदिर में भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भगवान राम के आदर्शों से प्रेरित हो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए करेंगे कार्य मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामनवमी पर्व से हम सभी को भगवान श्रीराम के आदर्श, उनके संयम, मर्यादा और न्यायप्रियता को अपने…

Read More

अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौर ऊर्जा से संचालित ई-रिक्शा और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का किया लोकार्पण publicuwatch24.com-रायपुर। अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य तय किए गए हैं और इसे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के क्रेडा कार्यालय परिसर में…

Read More

publicuwatch24.-डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज डोंगरगढ़ स्थित मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान राजनांदगांव में उनका प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शाहिद भाई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, वरिष्ठ पार्षद हफीज खान, अमित चंद्रवंशी, सहित अन्य कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अष्टमी के दिन मां बमलेश्वरी के दर्शन करने का अवसर मिला है । उन्होंने कहा कि इस दौरान वे छत्तीसगढ़ प्रदेश की तरक्की खुशहाली और लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। वहीं मां…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। दंतेवाड़ा से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह वापस रायपुर लौट आए है, वे देर रात गृह विभाग की अहम बैठक लेंगे। जिसमें पुलिस विभाग के बड़े अफसर मौजूद रहेंगे। बता दें कि आज सुबह अमित शाह दंतेवाड़ा दौरे पर गए थे जहां वे “बस्तर पंडुम“ कार्यक्रम में शामिल हुए। और कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद वे जवानों से मिलने कैम्प पहुंचे थे। अमित शाह का ट्वीट – जो बस्तर-सुकमा क्षेत्र कभी लाल आतंक (नक्सलवाद) का गढ़ था, वहाँ की डोंडरा पंचायत में सोलर पैनल पर लेटकर मोबाइल चलाते बच्चों को देखकर मन आनंदित है। विकास और विश्वास को…

Read More

publicuwatch24.-बलौदाबाजार। जिले के ग्राम सकरी में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अनोखी श्रद्धा देखने को मिली। गांव की एक महिला रेवती फेकर ने मां दुर्गा के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए अपने पेट पर ज्योति कलश की स्थापना की है। खास बात यह है कि, रेवती ने यह कलश बिना किसी मनोकामना के स्थापित किया है। उनका उद्देश्य केवल देवी मां की आराधना और सेवा है। रेवती की इस अनोखी साधना में उनके पति राहुल फेकर का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। राहुल ने बताया कि रेवती ने पहले भी ज्योति कलश स्थापित करने की इच्छा…

Read More

publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बस्तर के स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखा। सीएम साय ने अपने पोस्ट में बताया, झुडूंग दाल, कोसरा खीर, सैगोड़ा की सब्जी, सुरन की सब्जी, मूंग दाल, खट्टा भाजी, मल्टी मिलेट खिछरी इत्यादि के स्वाद से मन आनंदित हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नक्सलियों से हिंसा छोड़ने और बस्तर की विकास यात्रा का हिस्सा बनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब कोई नक्सली मारा जाता है तो कोई भी खुश नहीं होता है। अमित शाह ने अगले वर्ष मार्च तक भारत से नक्सलवाद का सफाया होने का दावा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश यात्राओं के दौरान मेजबान को भारत में बनी कोई न कोई ऐसी कलाकृति भेंट करते हैं, जिनका अपना विशेष महत्व होता है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित BIMSTEC शिखर सम्मेलन भी एक ऐसा अवसर था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले सुंदर हस्तशिल्प भेंट किए. थाई प्रधानमंत्री शिनवात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने डोकरा पीतल की मोर नाव भेंट में दी है. यह छत्तीसगढ़ के जनजातीय कारीगरों द्वारा प्राचीन ‘लॉस्ट-वैक्स’ ढलाई तकनीक से हाथ से बनाई गई कलाकृति है. मोर…

Read More

publicuwatch24.-कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में तीन करोड़ छत्तीस लाख रुपए मूल्य का धान कम पाया गया है. इस गड़बड़झाले पर पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर ने संबंधित तीन उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मामला कोदवागोड़ान, सरईसेत और बघर्रा उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है. राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कोदवागोड़ान में 8440 क्विंटल, सरईसेत में 497 क्विंटल और बघर्रा में 1906 क्विंटल धान की कमी पाई गई है. इस गंभीर अनियमितता पर पंडरिया एसडीएम ने खरीदी प्रभारियों…

Read More

publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। देश के गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। शाह ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। इसके बाद वे बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां लंच में बस्तर के देसी फूड्स चखेंगे। शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस लाइन कार्ली से लेकर मंदिर और सभा स्थल समेत आस-पास के इलाके में करीब 2 से 3 हजार जवानों को तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड की टीम भी सर्च कर रही है। वहीं बाहर से आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग की जा रही है। कार्यक्रम स्थल…

Read More