Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-सुकमा। राज्यपाल रमेन डेका ने सुकमा जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रुद्राक्ष के पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने सभी को अपने आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि राज्यपाल रमेन डेका सुकमा पहुँचे है। कलेक्टर देवेश ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण और सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन ने किया स्वागत। सलामी कर गार्ड ऑफ ऑनर दी गई ।
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में ‘बस्तर में राम’ कार्यक्रम में कवि डॉ कुमार विश्वास ने कहा आगरा का ताज महल प्रेम का प्रतीक नहीं है। विदेशों से आने वाले लोगों को कब्र दिखाने न ले जाएं। शाहजहां की न जाने कितनी बेगम थी, कौन से नंबर की बेगम में लिए उन्होंने ताज महल बनवाया। उन्होंने जिस बेगम के लिए ताज महल बनवाया था शाहजहां उसके दूसरे पति थे। पहले पति को युद्ध में मरवा दिया गया या मारा गया। प्रेम का प्रतीक तो दशरथ मांझी का हथौड़ा है। यदि प्रेम की कहानी सुनानी है तो दशरथ मांझी की सुनाएं। जिन्होंने…
publicuwatch24.-भिलाई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि राकेश श्रीवास्तव (भोलू) से पूछताछ करने गुरुवार को सीबीआई की टीम भिलाई पहुंची। करीब 15 मिनट तक टीम ने राकेश श्रीवास्तव से पूछताछ की। इस दौरान टीम ने राकेश से महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उत्पल और शुभम सोनी से संबंधों को लेकर जानकारी ली। राकेश से टीम ने उनकी पुस्तैनी संपत्ति के संबंध में भी पूछताछ की गई। कई प्रॉपर्टी में पार्टनशिप को लेकर भी जानकारी ली गई। इसके बाद टीम उसका मोबाइल नंबर लेकर लौट गई। गौरतलब है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव ऐप से जुड़े धनशोधन मामले की…
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों से कहा, ‘निश्चित रूप से आपका पावर बढ़ेगा, लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में इसके लिए योजना बनेगी। राहुल गांधी ने फील्ड में निष्क्रिय रहने वालों और पार्टी बैठकों से नदारद रहने वालों को लेकर कहा कि ऐसे लोगों को हटाया जाएगा और अच्छा काम करने वालों को ज्यादा ताकत मिलेगी। राहुल-खड़गे ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को जो निर्देश दिए है जिससे मनमानी करने वाले बड़े नेताओं को झटका लगा…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वह सूरजपुर में कुदरगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे और मां बागेश्वरी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे. इसी दौरान, वर्षों से लंबित कुदरगढ़ रोपवे परियोजना का भूमि पूजन भी करेंगे. दौरे के बाद वह रायपुर लौटकर मंत्रालय में विभागीय बैठक करेंगे. रात 9 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए भी मौजूद रहेंगे. राज्य गठन के बाद से पहली बार छत्तीसगढ़ में नक्सली दबाव में हैं. छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की बुलंद हौसले वाली कार्रवाइयों ने नक्सलियों को…
publicuwatch24.–बैकुंठपुर। शासकीय हेचरी सेंटर बैकुंठपुर में एविएन इन्फ्लुएंजा (H5N1) यानी बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं. कलेक्टर चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने जिला स्तरीय कॉम्बेक्ट टीम को प्रभावित क्षेत्र में रवाना किया है. फिलहाल हेचरी और आसपास के इलाके में मुर्गी व अंडों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. 1 अप्रैल को हेचरी के 20 कर्मचारियों के नेजल स्वाब के सैंपल लेकर जांच के लिए एम्स…
publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। आज दंतेवाड़ा में आयोजित ‘बस्तर पंडुम-2025’ के तृतीय चरण में बस्तरिया संस्कृति और विराट सभ्यता पर आधारित विभिन्न स्टॉलों का गृहमंत्री विजय शर्मा ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के साथ अवलोकन कर जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद किया। बस्तर के इतने स्वादिष्ट व्यंजनों ने मन मोह लिया, बेल पेय, तिखुर पेय, मडीया पेय और विभिन्न बस्तरिया व्यजंनों का स्वाद लिया। बस्तर के प्रसिद्ध वाद्ययंत्र तुरही बजाया। इस दौरान विधायक चैतराम अटामी जी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे। बता दें कि गृहमंत्री विजय शर्मा गुरुवार को नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा के कोर इलाके रायगुडेम पहुंचे थे। उन्होंने…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवि, लेखक एवं पत्रकार पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती (04 अप्रैल) पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने पंडित माखन लाल चतुर्वेदी को स्मरण करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में प्रकृति प्रेम, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का अनुपम संगम दिखाई देता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी ने अपनी प्रभावशाली लेखनी के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत की और उन्हें स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बिलासपुर के सेंट्रल जेल में लिखी गई…
publicuwatch24.-रायपुर। योग आत्मा, मन और शरीर को संतुलित करने का सबसे बड़ा माध्यम है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वपटल पर स्थापित किया और आज पूरी दुनिया भारत की इस प्राचीन विधा को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामयी समारोह में अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने आज शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…
publicuwatch24.-रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निगम-मंडल की नियुक्तियों को लेकर नेताओं की नाराजगी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात हमारे ध्यान में नहीं आई है. अगर कोई विषय आएगा तो पार्टी इसे बैठकर सुलझाएगी. हमारी पार्टी बहुत बड़ी है और सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का काम कर रही है. गौरीशंकर श्रीवास के फेसबुक पोस्ट पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत अभिमत है, लेकिन पार्टी इस पर अंतिम निर्णय लेती है. बेरोजगारी भत्ता को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार करते…