Author: admin

रायपुर । डीकेएस (दाऊ कल्याण सिंह) सुपर स्पेश्यालिटी अस्पताल में बुधवार को उस वक्त अफसा-तफरी मच गई जब अचानक इंटरनेट सेवा बंद हो गई. बिल नहीं चुकाने पर बीएसएनएल कंपनी ने इंटरनेट कनेक्शन काट दिया. मालूम हो कि डीकेएस प्रबंधन पर 2 लाख रूपए का बिल बकाया है. बिल नहीं देने के कारण कंपनी ने इंटरनेट कनेक्शन काटा दिया. जानकारी के मुताबिक बिल चुकाने को लेकर बीएसएनएल ने नोटिस भी दिया था लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने समय पर पैसे नहीं दिए जिसके कारण इंटरनेट कनेक्शन काटा गया है. इंटरनेट सेवा ठप होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही…

Read More

बिलासपुर । अकलतरा स्टेशन में तिरुवंतपुरम – कोरबा एक्सप्रेस से चार दिन पहले तमिलनाडू के एक व्यवसायी की 97 किलो चांदी चोरी करने वाले चार आरोपितों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक कोरबा पुलिस का आरक्षक है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गई चांदी बरामद कर ली गई है। जिसकी कीमत 36 लाख रुपये है । गुरुवार इस मामले का खुलासा रेलवे पुलिस अधीक्षक मिलना कुर्रे ने जीआरपी थाने में की। तमिलनाडू के मलायान नगर अयोधियापट्टनम सेलम निवासी एम सेंथिल कुमार पिता मुथुराम चांदी व्यवसाई है। वह चांदी के जेवर बनाकर बेचते है। उन्होंने…

Read More

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में हुए मॉडल शुभम नामदेव हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिला है. फिलहाल इस मामले में दो संदेहियों से पूछताछ चल रही है. मालूम हो कि सितंबर 2018 में लालबाग थाना के रेवाडीह इलाके के नेशनल हाइवे में शुभम की हत्या हुई थी. शुभम के पिता ने डीजीपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी. कार्रवाई करते हुए डीजीपी के निर्देश पर एसआईटी बनाई गई जो अब इस मामले की जांच कर रही है. माना जा रहा है कि पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा कर सकती है। बता दें कि राजनांदगांव के लालबाग…

Read More

रायपुर । राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब मोतीलाल वोरा कांग्रेस अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। नयी नियुक्ति तक मोतीलाल वोरा ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कामकाज देखेंगे। छत्तीसगढ़ से मोतीलाल वोरा फिलहाल कांग्रेस पार्टी में सबसे वरीष्ठतम नेता हैं, ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के हटने के बाद पार्टी के संविधान के मुताबिक पार्टी के सबसे वरीष्ठ सदस्य को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती है, इसी वजह से मोतीलाल वोरा को पार्टी ने अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। आपको बता दें कि मोतीलाल वोरा अभी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सांसद हैं। उनका राजनीति में लंबा अनुभव…

Read More

रायपुर । लंबे समय के बाद छत्तीसगढ़ में सीएम जनदर्शन का कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। फरियादी राज्य भर से अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे, लेकिन इस बार उन्हें एक नई तरह की व्यवस्था देखने को मिली। सीएम हाउस में एक रस्सी टंगी हुई थी, जिसमें लोगों के गमछे और पगडिय़ां लटकी नजर आईं। लोगों को निर्देश दिया गया कि फरियाद लेकर सीएम तक पहुंचने वाले अपनी पगड़ी और गमछा उतार कर अंदर जाएं। लोगों के लिए यह व्यवस्था बेहद अतार्किक थी। वाह मुख्यमंत्री जी! छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान का प्रतीक है दुपट्टा-पगड़ी, लेकिन जन…

Read More

रायपुर । जगन्नाथ पुरी धाम की तरह राजधानी में भी रथयात्रा का उत्साह मनाया जा रहा है। 9 दिनों तक चलने वाली जगन्नाथ यात्रा की शुरुआत गुरुवार से हो रही है। भगवान जगन्नाथ बुधवार को भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ 15 दिनों के एकांतवास के बाद बाहर निकले। शोभायात्रा के पहले गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर को खासातौर पर फूलों से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिर में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने भक्तों की भीड़ लगी हुई है । जगन्नाथ शोभायात्रा में शामिल होने आए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पारंपरिक रूप से भगवान को रथ…

Read More

रायपुर । स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर सीएम भूपेश बघेल ने किया नमन. ट्वीट कर लिखा- तुम्हें अंदर से सीखना है सबकुछ । तुम्हें कोई नहीं पढ़ा सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता । अगर यह सब कोई सिखा सकता है तो यह केवल आपकी आत्मा है । युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं आध्यात्म की प्रतिमूर्ति स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक नमन।

Read More

बिलासपुर । बिलासपुर में बीजेपी की सदस्यता अभियान की संभागीय बैठक लेने आये पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राजनीतिक भूचाल ला दिया है. रमन सिंह अचानक जोगी कांग्रेस के विधायक धरमजीत सिंह के घर पहुंचे. यहां उन्होंने करीब एक घंटे बिताया. इस मौके पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे. सभी ने साथ में चाय और नाश्ता किया। मुलाकात के बाद रमन सिंह ने बताया कि धरमजीत सिंह से पारिवारिक रिश्ता है. उन्होंने चाय पर बुलाया था, मैं आ गया. लेकिन चाय में चीनी ज्यासदा थी. इस भेंट को राजनीतिक नजरिये से नहीं…

Read More

नई दिल्ली- राहुल गाँधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा वापस लेने से इनकार करते हुए एक चिट्ठी लिखी. यह चिट्ठी कांग्रेस के लोगों के लिए है, लेकिन इसमें आरएसएस, बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर ज़ोरदार हमले किए और उन्हें भारतीयता के सिद्धान्तों के ख़िलाफ बताया. पढ़िए वह चिट्ठी। अध्यक्ष होने के नाते 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के लिए मैं ज़िम्मेदार हूँ. भविष्य में पार्टी के विकास के लिए ज़िम्मेदार तय होना ज़रूरी है, इसी वजह से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ दे दिया है। पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए कड़े…

Read More

रायपुर । धान के समर्थन मूल्य में सिर्फ 85 रू. प्रति क्विंटल की वृद्धि को अपर्याप्त ठहराते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा बतायें कि लोकसभा चुनावों में किसानों की आय दुगुनी करने का वादा भाजपा कब निभायेगा । प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार मोदी सरकार के किसान विरोधी रवैये से अप्रभावित रहेगी। किसानों को भूपेश बघेल की सरकार 2500 रू. प्रति कि्ंवटल देना जारी रहेगी। पिछले साल ही केन्द्र सरकार ने कृषि…

Read More