Author: admin

रायपुर । कलेक्टर रजत बंसल ने आज सुबह राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। डायवर्सन के पुनर्निर्धारण के प्रकरणों में अभिमत प्रेषित करने में विलम्ब करने वाले पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों तथा संबंधित लिपिकों को भी कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्व के प्रकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले होते हैं तथा इसमें लापरवाही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह आयोजित बैठक में कलेक्टर ने राजस्व के तहसीलवार प्रगति की समीक्षा की। गत दो माह में…

Read More

बिलासपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुखिया अजीत जोगी को जाति के मामले में ​​फिर से’हाई’झटका लगा है। अजीत जोगी की जाति को लेकर दायर याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस प्रकार अजीत जोगी को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली । बता दें कि अजीत जोगी ने हाईपावर कमेटी द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ चीफ जस्टिस के डिवीजन बैंच में मामले को लगाया था। याचिका मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि अजीत जोगी को हाईपावर कमेटी में उपस्थित होना होगा। इसके सा​थ ही कोर्ट ने कहा है कि अजीत जोगी जाति संबंधी सारे…

Read More

रायपुर । नई दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल से सौजन्य भेट की । कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, विधायक शिवरतन शर्मा सहित छत्तीसगढ़ बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद ।

Read More

रायपुर । राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रथयात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व है। ऐसे त्यौहार हम सबको एक सूत्र में बंधने का अवसर देते हैं और आपसी सौहार्द्र बढ़ाते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की खुशहाली की कामना की है ।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जन चौपाल की नई वेबसाइट लांच किया। अब जनचौपाल की वेबसाईट http://www.janchaupal.cg.nic.in के जरिये आवदेकों को उनके आवेदन के पंजीयन और निराकरण की जानकारी सीधे मोबाईल पर मिलेगी। सरगुजा के ग्राम झेराडीह से आए मनोज त्रिपाठी ने आज जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना शुरु करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री से मिलने वे अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रायपुर आए थे।

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री निवास में आज भूपेश बघेल के कार्यकाल का पहला भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम जनता से सीधे रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके यथा संभव निराकरण के निर्देश दिए। इस क्रम में आज शासकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति आयुष एवं विज्ञान विश्वविद्यालय स्थित फॉर्मेसी संकाय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया । वर्ष 2016-17 में राजनांदगांव और रायपुर में फार्मेसी महाविद्यालय की स्थापना हुई थी। इन दोनों महाविद्यालयों का संयुक्त संचालन अब रायपुर में किया…

Read More

रायपुर । करीब पौने चार साल से रायपुर विमानतल पर खड़ी बांग्लादेशी की फ्लाइट का किराया ही सवा करोड़ पहुंच गया है। विमानन अधिकारियों का कहना है कि इस विमान को यहां से हटाने की प्रक्रिया कभी भी शुरू हो सकती है। इस फ्लाइट को वापस ले जाने के संबंध में हर महीने मेल भेजने वाली रायपुर अथॉरिटी भी परेशान हो चुकी है। उसका कहना है कि बीते छह महीनों से तो कंपनी ने जवाब देना ही बंद कर दिया है और अब रायपुर अथॉरिटी ने भी सीधे इसकी जानकारी अपने हेड ऑफिस को लिखकर दे दी है कि…

Read More

जांजगीर । जिले में सनसनीखेज वारदात में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पटेल पर हमले का मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । मुख्य आरोपी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल चंद्रा समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिले के डभरा इलाके में हेमंत पटेल पर हमला किया गया था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत पटेल पर पिस्टल के बट और रॉड से हमला किया गया था । इस मामले में एसपी ने तुरंत गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। इस मामले में पुलिस सभी एंगल से जांच…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 3 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास में जनता से रुबरु होंगे। मिलने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा – मैं जनता का मुख्यमंत्री हूँ। प्रत्येक जगह अपनी जनता से मिलना चाहता हूँ, चाहे वह मेरा निवास ही क्यों न हो! मुख्यमंत्री निवास पर आप सबका स्वागत करता हूँ।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बनाए जा सकते है सात नए जिले, भूपेश सरकार ने संभाग आयुक्तों से मंगाया विधिवत प्रस्ताव। राज्य शासन ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, और सरगुजा आयुक्तों को पत्र लिखकर नए जिलों गठन से संबधित सभी जानकारियां भेजने के निर्देश दिए.

Read More