Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभाओं की तैयारी तेज
- देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व पर वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
- कांग्रेस की आपसी कलह पर भाजपा नेताओं का तंज, डिप्टी CM साव बोले- आपस में लड़कर खत्म हो जाएगी पार्टी, सांसद पांडेय ने कहा- पार्टी को मुगली घुट्टी पिलाने की जरूरत…
- धान खरीदी से लेकर कस्टम मिलिंग तक प्रशासन की सख्त निगरानी, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर
- धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
- बड़े सपने देखें, लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से आगे बढ़ें: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट किसान
Author: admin
तमनार । घर में जलाने के लिए जंगल में लकड़ी बटोरने गई दो महिलाओं की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, विकास खंड तमनार, थाना समकेरा ग्राम तिराईपारा निवासी दो महिलाएं उत्तरा गुप्ता पति ठंडा राम गुप्ता (45 वर्ष) और सवित्री गुप्ता पति लक्ष्मण गुप्ता (45 वर्ष) अपने घर में जलाने के लिए लकड़ी लेने पालीघाट जंगल गईं थी. वापस घर लौटते समय रास्ते में ही आंधी तूफान गर्जना के साथ तेज बारिश चालू हो गई. दोनों महिलाएं लकड़ी के ऊपर कुल्हाड़ी रखे…
आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों को नोटिस जारी, तत्काल काम पर लौटने के दिए निर्देश, नहीं तो होगी ये बड़ी कार्रवाई
रायपुर- जूनियर डॉक्टरों को आज पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने नोटिस जारी किया है. सभी जूनियर डॉक्टरों को तत्काल काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं. निर्देश नहीं माने जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है. बता दें कि जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चत हड़ताल पर है. जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये कार्रवाई की दी चेतावनी- जो पीजी विद्यार्थी हडताल मे है उनकी हड़ताल अवधि को अनुपस्थित मानते हुए उनकी शिक्षण अवधि (Tenure) में 6 माह की वृद्धि की जावेगी जो पीजी विद्यार्थी हडताल मे…
दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को कोर्ट ने सुनाई सात साल के कठोर कारावास की सजा
रायपुर । राजधानी रायपुर में करीब दो साल पहले हुए दुष्कर्म के एक मामले में अपर सत्र न्यायाधीश,फास्ट ट्रैक कोर्ट पूजा जायसवाल ने अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पुरुषोत्तम साहू को सात साल के सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित किया है। न्यायालय से मिली जानकारी के मुताबिक घटना दिनांक 26 सितंबर 2017 की है,जब दुष्कर्म पीड़िता ने पंडरी थाना पहुंचकर इस संबंध में लिखित शिकायत की थी. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसका पति आर्थिक संकट से परेशान होकर किराये का मकान खाली कर…
रायपुर। कांग्रेस में शुरू हुए इस्तीफों के दौर के बीच सोमवार को राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में राहुल को मनाने की कोशिश होगी। हालांकि राहुल साफ कर चुके हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष पद छोडऩे के अपने फैसले पर वो कायम हैं और इसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं है. जाहिर है नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि पांचों मुख्यमंत्री राहुल गांधी से क्या कहते हैं? राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा पार्टी को सौंप दिया है, लेकिन उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक…
रायपुर । संकरी में बन रहे नए डंपिंग यार्ड को लेकर ग्रमीण लामबंद हो गए है। ग्रामीणों ने सरपंच कमलेश्वरी सिन्हा के नेतृत्व में जिला पंचायत सीईओ एसडीएम,नगर निगम रायपुर के महापौर और अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर कहा कि है कि पहले संकरी के नागरिकों को व्यवस्थापन करें उसके बाद ही संकरी को डंपिंग यार्ड में तब्दील करें। क्योंकि जब से संकरी में डंपिंग यार्ड बनाने सी प्रक्रिया शुरू हुई है तब से कचरा और प्रदूषण, जहरीली गैस से पूरा गांव अज्ञात बीमारी से ग्रसित हो गया है। सह पर्यवरण सरंक्षण अधिनियम का उल्लंघन तो है ही, नगरनिगम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि भाजपा नेता प्रकाश बजाज के खिलाफ तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला ने मकान खरीदने के लिए प्रकाश को एडवांस में पैसे दिए थे। महिला ने दस लाख की ठगी का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक महिला ने प्रकाश को साढ़े 7 लाख रुपए नकद और ढाई लाख रुपए का चेक दिया था। जब भी वह घर के बारे में बजाज से बात करती हैं तो वह आनाकानी करता था। महिला ने आरोप लगाया…
रायपुर । पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में निर्मित एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण को लेकर आज कांग्रेस-भाजपा में टकराव की स्थिति बनते दिख रही है। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने 30 जून तक लोकार्पण नहीं होने पर 1 जुलाई को नागरिकों के साथ मिलकर एक्सप्रेस-वे की लोकार्पण की चेतावनी दी थी। शहर भाजपा ने ऐलान कर दिया है कि इस सड़क को उनकी पार्टी के नेता मिलकर सोमवार को शाम 5 बजे आम लोगों के लिए खोल देंगे। संकेत मिले हैं कि युवक कांग्रेस के कुछ नेताओं ने लोकार्पण की इस कोशिश का कड़ा विरोध करने की तैयारी कर ली है।…
जांजगीर चाम्पा। डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल गांव में एक 5 साल मासूम का शव तालाब में पाया गया। प्रदेश में बच्चो के खिलाफ बढ़ती वारदाते रुकने का नाम ही नहीं ले रही है, प्रदेश में हर रोज किसी न किसी प्रकार की दुर्घटना के अपना शिकार बनाते है lयह मामला डभरा थाना क्षेत्र के बगरैल गांव का है, जहां 5 शाल के बच्चे का शव तालाब में मिलने से पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी l ग्रामीणों ने जब तालाब में बच्चे के शव को देखा तो तुरंत इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, घटना की सुचना मिलते…
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की ताजपोशी…अपने संबोधन के दौरान भावुक हुए पूर्व पीसीसी चीफ भूपेश बघेल
रायपुर । कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने शनिवार को राजीव भवन में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में पीसीसी अध्यक्ष की कमान संभाल ली। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को सौंप दी। इस अवसर पर एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ अरूण उरांव, डॉ चंदन यादव समेत प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, कांग्रेस मंत्रीमंडल के सदस्य, कांग्रेस विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष उपस्थित थे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। गिरीश देवांगन और कार्यकर्ताओं…
रायपुर । राजधानी के कुख्यात क्षेत्र कालीबाड़ी और ईरानी डेरा के गिरोहबाजों को खुलेआम उत्पात मचाना शुरी हो गया है। हत्या के प्रयास के मामले में गवाह को धमकाने को लेकर कालीबाली और ईरानी डेरे के गिरोहबाजों ने शुक्रवार को सुबह 7 बजे कालीबाड़ी के हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता और उसके साथियों ने ईरानी डेरे के चार निगरानी बदमाशों की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों के गिरोहबाज सड़क पर भिड़े फिर पुलिस के पहुंचने के बाद फरार हो गए। थोड़ी देर बाद कालीबाड़ी के बदमाश गिरोह ये अफवाह उड़ा दिए कि उन पर ईरानी डेरे के निगरानी बदमाशों ने फायरिंग…