
तमनार । घर में जलाने के लिए जंगल में लकड़ी बटोरने गई दो महिलाओं की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, विकास खंड तमनार, थाना समकेरा ग्राम तिराईपारा निवासी दो महिलाएं उत्तरा गुप्ता पति ठंडा राम गुप्ता (45 वर्ष) और सवित्री गुप्ता पति लक्ष्मण गुप्ता (45 वर्ष) अपने घर में जलाने के लिए लकड़ी लेने पालीघाट जंगल गईं थी. वापस घर लौटते समय रास्ते में ही आंधी तूफान गर्जना के साथ तेज बारिश चालू हो गई. दोनों महिलाएं लकड़ी के ऊपर कुल्हाड़ी रखे हुए थे. इस पर आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की ग्राम पडिगांव चौक के पास मौत हो गई. तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।