Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

    June 25, 2026

    डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह
    • छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई
    • डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका
    • शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल
    • बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
    • भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए रासायनिक खाद छोड़ अपनानी होगी जैविक खेती: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 25
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

      June 25, 2026

      छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

      June 25, 2026

      डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

      June 25, 2026

      शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल

      June 25, 2026

      खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री राजेश अग्रवाल

      June 25, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » देश की न्यायपालिका, प्रेस और चुनाव आयोग तटस्थ नहीं रहे : राहुल गांधी
    दिल्ली

    देश की न्यायपालिका, प्रेस और चुनाव आयोग तटस्थ नहीं रहे : राहुल गांधी

    adminBy adminJuly 4, 2019No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    नई दिल्ली- राहुल गाँधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा वापस लेने से इनकार करते हुए एक चिट्ठी लिखी. यह चिट्ठी कांग्रेस के लोगों के लिए है, लेकिन इसमें आरएसएस, बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर ज़ोरदार हमले किए और उन्हें भारतीयता के सिद्धान्तों के ख़िलाफ बताया. पढ़िए वह चिट्ठी। 
    अध्यक्ष होने के नाते 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के लिए मैं ज़िम्मेदार हूँ. भविष्य में  पार्टी के विकास के लिए ज़िम्मेदार तय होना ज़रूरी है, इसी वजह से मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ दे दिया है। 
    पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए कड़े फ़ैसले लेने की ज़रूरत है, 2019 की हार के लिए कई लोगों को ज़िम्मेदार ठहराना होगा। यह अनुचित होगा कि दूसरों को ज़िम्मेदार ठहराऊँ और पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारी की अनदेखी करूँ। 
    कई सहयोगियों ने मुझे सलाह दी कि मैं कांग्रेस पार्टी का अगला अध्यक्ष मनोनीत करूँ. यह महत्वपूर्ण है कि पार्टी किसी को अध्यक्ष चुने, लेकिन यह मेरे लिए ठीक नहीं होगा कि मैं यह चुनाव करूँ. हमारी पार्टी का गौरवशाली अतीत रहा है, इसकी समृद्ध विरासत रही है, वह संघर्ष और निष्ठा की रही है और मैं उसका बेहद सम्मान करता हूँ। 
    मेरा संघर्ष राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए सामान्य लड़ाई नहीं रहा है. मेरे मन में बीजेपी के लिए कोई नफ़रत या ग़ुस्सा नहीं है, पर मेरा रोम रोम भारत के प्रति बीजेपी के विचारों के विरुद्ध रहा है. यह विरोध इसलिए है कि मेरे अस्तित्व में ही उनके विचारों से सीधा टकराव है. यह टकराव नया नहीं है, हमारे देश की सरज़मीन पर यह टकराव हजा़रों साल से चलता आ रहा है. जहाँ वे विभेद देखते हैं, मैं समानता देखता हूँ, वे घृणा देखते हैं, मैं प्रेम देखता हूँ. वे जिनसे डरते हैं, मैं उन्हें अपना लेता हूँ। 
    निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए यह ज़रूरी है कि देश के संस्थान तटस्थ रहें, चुनाव पंचों के बिना निष्पक्ष नहीं हो सकता… ये हैं स्वतंत्र प्रेस, निष्पक्ष न्यायपालिका और एक पारदर्शी चुनाव आयोग जो तटस्थ हो। 
    हमने 2019 में किसी एक राजनीतिक दल के ख़िलाफ़ चुनाव नहीं लड़ा था. हम भारतीय राज्य की मशीनरी से लड़े, जिसकी सारी संस्थानों को विपक्ष के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया गया. यह बिल्कुल साफ़ हो गया है कि संस्थानों की जिस तटस्थता पर हमें नाज़ था, वह अब भारत में नहीं रही। 
    आरएसएस का उद्येश्य हमारे देश की संस्थानों पर कब्जा कर लेना है. इस तरह देश की सत्ता पर कब्जा कर लेने से अकल्पनीय हिंसा होगी. इसका सबसे ज़्यादा नुक़सान किसानों, बेरोज़गार युवाओं, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों को उठाना होगा. अर्थव्यवस्था और देश की प्रतिष्ठा पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ेगा. प्रधानमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप उनके जीत जाने से ख़त्म नहीं हो जाते, पैसे और प्रचार के बल पर सच की किरण को नहीं छिपाया जा सकता। 
    देश की संस्थानों को फिर से पाने और उनमें प्राण फूँकने के लिए  भारतीय राष्ट्र को एकजुट होना होगा। इसका ज़रिया कांग्रेस पार्टी बनेगी। 
    इस महत्वपूर्ण काम के लिए कांग्रेस पार्टी को ख़ुद को बिल्कुल बदल देना होगा. आज बीजेपी भारत की जनता की आवाज़ को सुनियोजित तरीके से तहत दबा रही है. यह कांग्रेस पार्टी की ज़िम्मेदारी है कि वह देश के लोगों की आवाज़ के पक्ष में खड़ी हो। भारत कभी भी एक आवाज़ नहीं रहा है और न यह ऐसा हो सकता है. यह हमेशा कई आवाज़ों का मिश्रण रहा है। भारत माता का मतलब यही है। 
    मैं अपनी पूरी ताक़त से कांग्रेस पार्टी के मूल्यों के लिए लड़ता रहूँगा. मैं किसी तरह की सलाह और जानकारी के लिए हमेशा तैयार रहूँगा. यह देश के लोगों की आदत है कि वे सत्ता पा कर उससे चिपक जाते हैं, कोई सत्ता का त्याग नहीं करता है. पर हम एक गंभीर सैद्धांतिक लड़ाई लड़े बग़ैर और सत्ता पाने की इच्छा का त्याग किए बिना अपने विरोधियों को हरा नहीं सकते. मैं एक कांग्रेसी के रूप में पैदा हुआ और पार्टी मेरे लिए हमेशा जीवन को संचालित करने वाले ख़ून की तरह रही है और आगे भी रहेगी। 

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    राजमिस्त्री, किसान और शिक्षक परिवारों के बेटे-बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

    June 25, 2026

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात, स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार और खरीफ सीजन में खाद-बीज आपूर्ति पर बनी रणनीति

    June 25, 2026

    बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    By Publicuwatch AutherJune 25, 20261

    पहले चरण की सफलता के बाद महिलाओं की मासिक आय पहुंची 25 से 30 हजार…

    छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

    June 25, 2026

    डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

    June 25, 2026

    शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्री राजेश अग्रवाल

    June 25, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

    June 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई

    June 25, 2026

    डोंगरगांव की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका

    June 25, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.