Author: admin

रायपुर । राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा. उन्होंने यह बयान रायपुर एयरपोर्ट में दिया है. कुछ ही देर में विधायक और मंत्रियों के साथ करेंगे चर्चा, पहले विधायकों के साथ फिर मंत्रियों के साथ होगी चर्चा।

Read More

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बच्चे अब जल्द आपदा प्रबंधन का विषय पढ़ने वाले है. एक अतिरिक्त विषय (Additional Subject) के रूप में पढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है. जानकारी के मुताबिक विभागीय मंत्री और विभाग से विषय को लेकर अनुमति भी मिल गई है । बता दें कि छत्तीसगढ़ में कक्षा 10, 11 और 12 वीं के छात्र-छात्राएं अब आपदा प्रबंधन के विषय की जल्द ही पढ़ाई कर सकेंगे. इसकी पूरी योजना बना ली गई है. अतरिक्त विषय के रुप में इसकी पढ़ाई कराने की योजना बनाई जा रही है. छात्र भी इस रोचक विषय की पढ़ाई…

Read More

भिलाई । भूपेश बघेल की मां बिन्देश्वरी देवी बघेल का रविवार को निधन हो गया। आज उनकी अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। मुक्ति धाम उम्दा रोड भिलाई 3 में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री कवासी लखमा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, एडीजी अशोक जुनेजा, हरिभूमि ग्रुप के संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी,छतीसगढ़ प्रान्त संघचालक विसराराम यादव, वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन, रायपुर आईजी आनन्द छाबड़ा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं। बता दें कि बिन्देश्वरी बघेल पिछले कई दिनों से बीमार…

Read More

रायपुर । भाजपा नेता प्रकाश बजाज की अग्रिम जमानत खारिज हो गयी है। सेशन कोर्ट रायपुर ने इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायधीश सुनील नंदे ने करते हए ये फैसला सुनाया है। तेलीबांधा थाने में प्रकाश बजाज के खिलाफ धोका धड़ी का मामला दर्ज हुआ था। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस प्रकाश बजाज को किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि अभी इस मामले में आरोपी प्रकाश बजाज फरार बताया है। जिसकी तलाश राजधानी पुलिस कर रही है। एक महिला ने मकान खरीदी के मामले में दस लाख की ठगी का आरोप लगाया…

Read More

धमतरी । राजधानी रायपुर से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर लौट रही मेटाडोर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे आसपास गांवों के लोग करीब डेढ़ लाख रुपए की सबमर्सिबल पम्प, कपड़ा आदि चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवचेना में लिया है। यह मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमर्रा का है। पुलिस ने बताया कि आमापारा स्थित ट्रांसपोर्टर हितेश कुमार रायचुरा की मेटाडोर क्रमांक सीजी 04 एलई-6750 रायपुर से सामान लेकर धमतरी आ रही थी। भखारा के आगे ग्राम कोसमर्रा के पास जैसे ही वाहन पहुंची थी, कि तभी वह अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे पेड़…

Read More

रायपुर । एसडीएम के फर्जी सील और हस्ताक्षर से आदेश जारी कर जमीन का नक़ल निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहनदास मानिकपुरी बताया जा रहा है. पिछले सप्ताह ही गोलबाजार थाना पुलिस ने आरोपी मोहनदास मानिकपुरी और कारोबारी राजकुमार दाम्मानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. मामला दर्ज होते ही गोलबाजार थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी । एसडीएम के फर्जी सील और हस्ताक्षर का दुरूपयोग करने वाले आरोपी मोहनदास मानिकपुरी को अरेस्ट कर लिया गया है । वही कारोबारी राजकुमार दाम्मानी फरार है. मामले में फरार…

Read More

वेबडेस्क । हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी ज्यादा महत्व है. इस दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. साल में कुल 4 नवरात्र पड़ते हैं जिसमें से ज्यादातर लोग 2 नवरात्र के बारे में जानते हैं. इनमें पहली नवरात्र चैत्र महीने में आती है जिसे वासंतिक नवरात्र कहते हैं और दूसरी आश्विन माह में आती है जिसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं. लेकिन इन दोनों नवरात्रियों के अलावा दो नवरात्रि और भी है जिनका काफी महत्व बताया गया है. इन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. इनमें से पहला गुप्त नवरात्र माघ महीने…

Read More

बेमेतरा । नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नाबालिग युवती का नाम भारती साहू ( 17 वर्ष) बताया जा रहा है. मामला साजा के बजरंग चौक के पास की है. मिली जानकारी के मुताबिक भारती साहू 4 दिन पहले ही मामा के घर पहुंची थी. भारती साहू बीते 4 दिनों से मामा के घर रह रही थी. आज किसी बात को लेकर भारती ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत विवेचना में जुट चुकी है।

Read More

रायपुर । प्रदेश के लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली, तीजा और कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले विश्व आदिवासी दिवस और छठ पूजा को सार्वजनिक अवकाशों की सूची में पहले ही शामिल किया जा चुका है। सरकार के इस कदम का छत्तीसगढ़ी राजभाषा मंच के संयोजक नंद किशोर शुक्ल ने राज्य सरकार को इस पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सराहनीय कदम है. जनता में इससे खुशी की लहर है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार के लिए काम कर…

Read More

सुकमा । जिले में 1 जून से अब तक 74.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई हैं। सहायक भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सुकमा तहसील में 55.5 मिमी, छिन्दगढ़ में 76.0 तथा कोण्टा में 91.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई हैं।

Read More